*राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर उमड़ी देशभक्ति की भावना, आयोजित हुई मैराथन दौड़* कटनी – राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर में देशभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। बस स्टैंड ऑडिटोरियम से शुरू होकर जगन्नाथ चौक (चांडक चौक) तक निकली इस दौड़ में छात्रों, नागरिकों और शासकीय कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डी.ए.वी. स्कूल, तिलक राष्ट्रीय स्कूल एवं सेक्रेड हार्ट स्कूल के कक्षा 10वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लिए “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ शहर में ऊर्जा और देशभक्ति का संदेश फैलाया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहेरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक नोडल अधिकारी ज्योति लिल्हारे तथा डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। दौड़ का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना और देश की एकता व अखंडता के प्रतीक वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने का गौरव साझा करना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और सभी से राष्ट्रगान के साथ आयोजन का समापन हुआ।
*राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर उमड़ी देशभक्ति की भावना, आयोजित हुई मैराथन दौड़* कटनी – राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर में देशभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। बस स्टैंड ऑडिटोरियम से शुरू होकर जगन्नाथ चौक (चांडक चौक) तक निकली इस दौड़ में छात्रों, नागरिकों और शासकीय कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डी.ए.वी. स्कूल, तिलक राष्ट्रीय स्कूल एवं सेक्रेड हार्ट स्कूल के कक्षा 10वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लिए “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ शहर में ऊर्जा और देशभक्ति का संदेश फैलाया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहेरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक नोडल अधिकारी ज्योति लिल्हारे तथा डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। दौड़ का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना और देश की एकता व अखंडता के प्रतीक वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने का गौरव साझा करना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और सभी से राष्ट्रगान के साथ आयोजन का समापन हुआ।
- **घंटाघर क्षेत्र में मंदिर के सामने शराब दुकान का विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन** कटनी। शहर के घंटाघर क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर के ठीक सामने संचालित हो रही शराब दुकान को लेकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस संबंध में आज दिनांक 31 मार्च 2026 को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर महोदय के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त शराब दुकान मंदिर के बेहद नजदीक संचालित हो रही है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। आरोप है कि कई लोग मंदिर के सामने ही बैठकर शराब का सेवन करते हैं और वहीं शराब की बोतलें व चकना के खाली पैकेट फेंक कर चले जाते हैं। इससे मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शराब दुकान से लगभग 10 फुट की दूरी पर श्री हनुमान जी का मंदिर, 40 फुट की दूरी पर मां काली जी का मंदिर एवं लगभग 35 मीटर की दूरी पर खेर माता मंदिर स्थित है। ऐसे धार्मिक क्षेत्र में शराब की दुकान होने से महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को काफी असुविधा हो रही है। व्यापारी वर्ग का कहना है कि सुबह से लेकर रात तक यहां शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार शराब के नशे में लोग गाली-गलौज करते हैं और कांच की बोतलें फोड़ देते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर स्कूली बच्चों और महिलाओं को यहां से गुजरने में परेशानी होती है। आमजन और व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस स्थान पर शराब दुकान का संचालन जारी रहा या दोबारा अनुमति दी गई, तो वे इसके खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर रोड जाम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित घटना या दुर्घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल, नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और धार्मिक वातावरण बना रहे।1
- *सिद्ध शक्ति पीठ* *निमिहा की रानी विन्धयाचल महारानी* *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर निमिहा मोहल्ला कटनी*निमिहा की विंध्यवासनी मंदिर के जवारे नवरात्र पर्व की ग्यारस को बड़ी हर्षोल्लास के साथ विसर्जित किये गए जिसमें की झुकेही की रसिक रामायण समाज के श्री सुनील पटेल जी एवम रसिक रामायण समाज मित्र मंडली ने भगतो से सभी दर्शनार्थियों का मन मोह लिया हमारी *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर सेवा समिति रसिक रामायण समाज झुकेही का बहुत बहुत आभार व्यक्त करती हैं जो कि माँ विंध्यवासनी के जलसे पर चार चांद लगा दिये थे हमारी समिति के सदस्य**अध्यक्ष/*राकेश निषाद* उपाध्यक्ष/*रमेश निषाद**सचिव/ नारायण निषाद*सहसचिव/बच्ची निषाद*कोषाध्यक्ष/श्रीमती राधा निषाद*सदस्य/*अमित निषाद*नितिन निषाद*आशीष निषाद**आदेश निषाद*राजा बर्मन*हीरालाल बर्मन*सुनील नामदेव*रतन निषाद*सुमित साहू*सनी निषाद*दीपक विश्कर्मा*एवम समस्त भक्तवृन्द सभी रसिक रामायण समाज का बहुत बहुत शुक्रगुजार है कि आपके सहयोग से हमारी समिति का मनोबल बढ़ा*व्यवस्थापक एवं संचालक //आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)4
- *बरही ब्रेकिंग* 👉🏻 गैस उपभोक्ताओं व प्रभावित लोगों का आरोप 👉🏻बरही में गैस की किल्लत बड़ी 👉🏻 लोगों की लग रही लंबी कतारें 👉🏻 गैस उपभोक्ता सुबह से कतार में लगते हैं शाम को निराश वापस घर जाना पड़ता है क्यों क्योंकि सलेंडर खत्म का बहाना 👉🏻 बरही का जिम्मेदार प्रशासन नदारत नहीं है जनता की परेशानी से मतलब 👉🏻 अच्छी खासी लुटाई चल रही हैं एजेंसी संचालक और दलालों से मिलकर 👉🏻 क्या दलालों में लगाम लगाएगी बरही प्रशासन 👉🏻 दलालों से मिलो सिलेंडर पाओ सरकार के आदेशों का पालन कराने में प्रशासन नाकाम जनता लाचार, हताश परेशान खाली हाथ पसीना बहाते वापस घर आखिर कौन देखेगा, सुनेगा उनकी परेशानियां या यों चलता रहेगा एजेंसी संचालक और दलालों की मनमानी।1
- हरदुआ खमरिया *दक्षिण वन मंडल पन्ना डीएफओ के निर्देशन में किया गया जन जागरूकता अभियान 2026* दक्षिण वन मंडल पन्ना के अंतर्गत बीड खमरिया एवं नादान में जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें वन्य प्राणियों का शिकार अवैध कटाई अवैध भूमि कब्जा एवं वनो में आग छोड़ना गांव के सभी नागरिक को वन विभाग कर्मचारी द्वारा खमरिया बीड गार्ड राजबहादुर सिंह एवं नंदन बीड गार्ड ओमप्रकाश लोधी जी ने वनों को देख रेख की समझते देते हुऐ जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से समझायत दी गई पन्ना से क्राइम ब्यूरो चीफ मनीष विश्वकर्मा भारत न्यूज़ 241
- Aaj to dosto ne sach me April Fool bana diya… aur main serious hi raha 🤡😂 Hashtags 🔥: #AprilFool #ComedyVideo #DesiComedy #FunnyReels #ViralVideo1
- *महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी* *उमरिया /मानपुर* मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर ने जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) मानपुर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल राहत देने की मांग की है *आम आदमी की कमर तोड़ रही महंगाई* ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेस नेताओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मानपुर सहित पूरे प्रदेश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। बिजली की बढ़ती दरों और रसोई गैस (LPG) की आसमान छूती कीमतों ने घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। कांग्रेस ने मांग की है कि बिजली और गैस की इन दरों को तत्काल कम कर आम जनता को आर्थिक बोझ से मुक्त किया जाए। *कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन* ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शासन-प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इन जनहितैषी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष शारदा प्रसाद गौतम, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू सिंह, इंदवार ब्लॉक अध्यक्ष गौरीशंकर मिश्रा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सिंह, युवा नेता विजय गौतम, जनपद सदस्य रोशनी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय सिंह, अरविंद चतुर्वेदी,कुशलेंद्र तिवारी, यूथ अध्यक्ष पंकज गौतम, एनएसयूआई अध्यक्ष ऋतिक प्यासी, राजेश शुक्ला, बेटी बाई रजक, ज्ञान प्रकाश पटेल, सुदामा सेन, राम नरेश सिंह, गजेंद्र सिंह, भोला पटेल, कुश परिहार, अशोक वर्मा, शेख आशिक, पी.डी. प्रभाकर, सीताराम चौधरी, गया प्रसाद पटेल, अशोक पटेल, रामकिंकर पाल, सुरेश पटेल, यज्ञ सिंह परिहार, शिवशरण पटेल, मन्नालाल चौधरी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।4
- प्रशासन के अधिकारी सूचना तक नहीं दे रहे? क्या गरीबों को सूचना का भी नहीं है अधिकार ? #sntnewspinch #shardaprabandhaksamiti #maihartemple❣️🚩💫🌺🌎1
- *कलेक्टर श्री तिवारी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में सुन रहे लोगों की समस्याएं* *अधिकारियों को दे रहे निराकरण के निर्देश* कटनी। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में सुन रहे लोगों की समस्याएं। अधिकारियों को दे रहे निराकरण के निर्देश। कलेक्टर श्री तिवारी अब तक 69 आवेदकों की समस्याओं और शिकायतों को सुन कर निराकरण के निर्देश दे चुके हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर,अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा,संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल,एस डी एम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी,उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, जिला प्रबंधक लोकसेवा दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद हैं। *जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन अभी भी जारी है*।1