logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*देवरिया में कालाबाजारी पर प्रहार, 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, FIR दर्ज *डीएम के निर्देश पर प्रशासन सख्त, अवैध डीजल भंडारण का भंडाफोड़ देवरिया । जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देशन में चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। उपजिलाधिकारी रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम जोगिया खुर्द में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित हाई स्पीड डीजल बरामद किया। दोपहर करीब 1 बजे की गई कार्रवाई में वीरबहादुर यादव के पक्के मकान से 15 प्लास्टिक ड्रम (प्रत्येक 200 लीटर क्षमता) में लगभग 3000 लीटर हाई स्पीड डीजल बरामद हुआ। निरीक्षण के दौरान कोई वैध अभिलेख या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद अपराह्न करीब 3 बजे टीम ने गांव में ही रामानंद यादव के यहां छापेमारी की, जहां से 3 ड्रम में लगभग 550 लीटर डीजल बरामद किया गया। यहां भी भंडारण के संबंध में कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई। जांच में पाया गया कि दोनों मामलों में हाई स्पीड डीजल का अवैध भंडारण किया जा रहा था, जो हाई स्पीड डीजल (आवंटन एवं नियंत्रण) आदेश, 1981 का उल्लंघन है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। मौके से बरामद डीजल को कब्जे में लेकर थाना कोतवाली रुद्रपुर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

2 hrs ago
user_Jyoti pathak
Jyoti pathak
देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
8d6f01e9-d867-469e-8b39-671216fd2dd8

*देवरिया में कालाबाजारी पर प्रहार, 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, FIR दर्ज *डीएम के निर्देश पर प्रशासन सख्त, अवैध डीजल भंडारण का भंडाफोड़ देवरिया । जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देशन में चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। उपजिलाधिकारी रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम जोगिया खुर्द में छापेमारी कर अवैध

f982fec5-e36a-4103-b456-7b9a9a874304

रूप से भंडारित हाई स्पीड डीजल बरामद किया। दोपहर करीब 1 बजे की गई कार्रवाई में वीरबहादुर यादव के पक्के मकान से 15 प्लास्टिक ड्रम (प्रत्येक 200 लीटर क्षमता) में लगभग 3000 लीटर हाई स्पीड डीजल बरामद हुआ। निरीक्षण के दौरान कोई वैध अभिलेख या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद अपराह्न करीब 3 बजे टीम ने गांव में ही रामानंद यादव के यहां छापेमारी की, जहां से

3 ड्रम में लगभग 550 लीटर डीजल बरामद किया गया। यहां भी भंडारण के संबंध में कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई। जांच में पाया गया कि दोनों मामलों में हाई स्पीड डीजल का अवैध भंडारण किया जा रहा था, जो हाई स्पीड डीजल (आवंटन एवं नियंत्रण) आदेश, 1981 का उल्लंघन है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। मौके से बरामद डीजल को कब्जे

में लेकर थाना कोतवाली रुद्रपुर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by विजय कुमार
    1
    Post by विजय कुमार
    user_विजय कुमार
    विजय कुमार
    Deoria, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर ग्राम धरहनिया स्थित मुर्गी फार्म के पास से 01 पीकप वाहन संख्या UP 52BT 3660 से बिहार ले जाये जा रहे 9 राशि गोवंशीय पशुओं के साथ 2 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः1.हीरा यादव पुत्र निर्मल यादव साकिन परान छपरा,नदावर घाट थाना सलेमपुर जनपद देवरिया व 2.दिलीप तुरहा पुत्र स्वामीनाथ तुरहा साकिन वार्ड नं0-1 भगड़ा भवानी, मझौलीराज थाना सलेमपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया। पीकप वाहन व गोवंशीय पशुओं को कब्जा पुलिस लेकर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-72/2026 धारा-3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उ0प्र0 व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधियम,1960 का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    1
    पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर ग्राम धरहनिया स्थित मुर्गी फार्म के पास से 01 पीकप वाहन संख्या UP 52BT 3660  से बिहार ले जाये जा रहे 9 राशि गोवंशीय पशुओं के साथ 2 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः1.हीरा यादव पुत्र निर्मल यादव साकिन परान छपरा,नदावर घाट थाना सलेमपुर जनपद देवरिया व 2.दिलीप तुरहा पुत्र स्वामीनाथ तुरहा साकिन वार्ड नं0-1 भगड़ा भवानी, मझौलीराज थाना सलेमपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया। पीकप वाहन व गोवंशीय पशुओं को कब्जा पुलिस लेकर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-72/2026 धारा-3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उ0प्र0 व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधियम,1960 का अभियोग पंजीकृत करते  हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • देवरिया जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 9 गोवंशीय पशुओं को बरामद करते हुए दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीती रात मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। थाना बनकटा पुलिस टीम ने ग्राम धरहनिया स्थित एक मुर्गी फार्म के पास घेराबंदी कर पिकअप वाहन संख्या UP 52BT 3660 को रोका। जांच के दौरान वाहन में 9 गोवंशीय पशु लदे पाए गए, जिन्हें बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों—हीरा यादव पुत्र निर्मल यादव निवासी परान छपरा, थाना सलेमपुर तथा दिलीप तुरहा पुत्र स्वामीनाथ तुरहा निवासी भगड़ा भवानी, मझौलीराज—को गिरफ्तार कर लिया। बरामद पशुओं और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना बनकटा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। हीरा यादव पर पूर्व में गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं, जबकि दिलीप तुरहा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनमें मारपीट, अपहरण, गोवध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराएं शामिल हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुशांत पाठक, उपनिरीक्षक राजेश कुमार राय, कांस्टेबल चन्द्रशेखर कुमार और कांस्टेबल राकेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    2
    देवरिया जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 9 गोवंशीय पशुओं को बरामद करते हुए दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीती रात मुखबिर की सूचना पर की गई।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। थाना बनकटा पुलिस टीम ने ग्राम धरहनिया स्थित एक मुर्गी फार्म के पास घेराबंदी कर पिकअप वाहन संख्या UP 52BT 3660 को रोका। जांच के दौरान वाहन में 9 गोवंशीय पशु लदे पाए गए, जिन्हें बिहार ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों—हीरा यादव पुत्र निर्मल यादव निवासी परान छपरा, थाना सलेमपुर तथा दिलीप तुरहा पुत्र स्वामीनाथ तुरहा निवासी भगड़ा भवानी, मझौलीराज—को गिरफ्तार कर लिया। बरामद पशुओं और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना बनकटा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराएं शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। हीरा यादव पर पूर्व में गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं, जबकि दिलीप तुरहा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनमें मारपीट, अपहरण, गोवध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराएं शामिल हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुशांत पाठक, उपनिरीक्षक राजेश कुमार राय, कांस्टेबल चन्द्रशेखर कुमार और कांस्टेबल राकेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • श्री श्री विष्णु महायज्ञ का हुआ शुभारंभ,1001 कन्याओं के साथ सुकरौली में निकली भव्य कलश यात्रा #सुकरौली #भक्ति_का_रंग #धर्म_और_संस्कृति #सनातन_संस्कृति #हिंदू_त्योहार #शोभायात्रा #रामनवमी #आस्था #कलशयात्रा
    1
    श्री श्री विष्णु महायज्ञ का हुआ शुभारंभ,1001 कन्याओं के साथ सुकरौली में निकली भव्य कलश यात्रा 
#सुकरौली #भक्ति_का_रंग #धर्म_और_संस्कृति #सनातन_संस्कृति #हिंदू_त्योहार #शोभायात्रा #रामनवमी #आस्था #कलशयात्रा
    user_श्रवण कुमार मद्धेशिया
    श्रवण कुमार मद्धेशिया
    Local News Reporter Hata, Kushi Nagar•
    6 hrs ago
  • Post by Ramu Maury
    1
    Post by Ramu Maury
    user_Ramu Maury
    Ramu Maury
    Farmer Kushi Nagar, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी लाइन | देखें ग्राउंड रिपोर्ट डीजल-पेट्रोल पर अफवाह से हड़कंप, प्रशासन बोला- पर्याप्त स्टॉक मौजूद डीजल और पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच कई जगहों पर पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें देखने को मिलीं। लोग घबराहट में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं। हालांकि प्रशासन और संबंधित विभाग ने साफ किया है कि जिले में डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक स्टॉक न करें, क्योंकि अतिरिक्त ईंधन रखना खतरनाक भी हो सकता है। वीडियो में देखिए दो अलग-अलग जगहों का दृश्य जहां लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल भरवाने पहुंचे। 👉 अफवाहों से बचें 👉 जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें 👉 शांति बनाए रखें #KushinagarKiKhabren #BreakingNews #PetrolDiesel 🔖 Hashtags #PetrolDiesel #PetrolPump #BreakingNews #UPNews #IndiaNews #FuelShortage #PetrolLine #DieselPrice #Breaking #LatestNews #Kushinagar #UPBreaking #ViralNews #PetrolDieselNews
    1
    पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी लाइन | देखें ग्राउंड रिपोर्ट
डीजल-पेट्रोल पर अफवाह से हड़कंप, प्रशासन बोला- पर्याप्त स्टॉक मौजूद
डीजल और पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच कई जगहों पर पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें देखने को मिलीं। लोग घबराहट में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं।
हालांकि प्रशासन और संबंधित विभाग ने साफ किया है कि जिले में डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक स्टॉक न करें, क्योंकि अतिरिक्त ईंधन रखना खतरनाक भी हो सकता है।
वीडियो में देखिए दो अलग-अलग जगहों का दृश्य जहां लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल भरवाने पहुंचे।
👉 अफवाहों से बचें
👉 जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें
👉 शांति बनाए रखें
#KushinagarKiKhabren #BreakingNews #PetrolDiesel
🔖 Hashtags
#PetrolDiesel
#PetrolPump
#BreakingNews
#UPNews
#IndiaNews
#FuelShortage
#PetrolLine
#DieselPrice
#Breaking
#LatestNews
#Kushinagar
#UPBreaking
#ViralNews
#PetrolDieselNews
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ब्रेकिंग-- देवरिया—तेल संकट की अफवाहों के बीच बड़ी कार्रवाई SDM रुद्रपुर ने जोगिया खुर्द गाँव में की छापेमारी दो घरों से 3600 लीटर डीजल बरामद वीर बहादुर के घर से 3000 लीटर, रामानंद के घर से 600 लीटर डीजल हुआ बरामद ड्रमों में छुपाकर रखा गया था भारी स्टॉक नियमों के खिलाफ भंडारण,प्रशासन हुआ सख्त SDM हरिशंकर लाल की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप डीजल जब्त, आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटा प्रशासन
    3
    ब्रेकिंग--
देवरिया—तेल संकट की अफवाहों के बीच बड़ी कार्रवाई
SDM रुद्रपुर ने जोगिया खुर्द गाँव में की छापेमारी
दो घरों से 3600 लीटर डीजल बरामद
वीर बहादुर के घर से 3000 लीटर,
रामानंद के घर से 600 लीटर डीजल हुआ बरामद
ड्रमों में छुपाकर रखा गया था भारी स्टॉक
नियमों के खिलाफ भंडारण,प्रशासन हुआ सख्त
SDM हरिशंकर लाल की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप डीजल जब्त, 
आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटा प्रशासन
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक देवरिय संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामआलम यादव साकिन महराजगंज थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर पूर्वी बाइपास रुद्रपुर के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त द्वारा वर्ष 2013 व 2020 में अपने माता,पिता के नाम, जन्मतिथि व पता में कूटरचना करते हुए दो अलग-अलग पासपोर्ट तैयार कराया गया है, जिसके संबंध में थाना रुद्रपुर पर पासपोर्ट अधि0 का अभियोग पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है।
    1
    पुलिस अधीक्षक देवरिय संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा  वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामआलम यादव साकिन महराजगंज थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर पूर्वी बाइपास रुद्रपुर के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।  
उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त द्वारा वर्ष 2013 व 2020 में अपने माता,पिता के नाम, जन्मतिथि व पता में कूटरचना करते हुए दो अलग-अलग पासपोर्ट तैयार कराया गया है, जिसके संबंध में थाना रुद्रपुर पर  पासपोर्ट अधि0 का अभियोग पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • देवरिया।थाना रुद्रपुर पुलिस ने कूटरचना कर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामआलम यादव, निवासी महराजगंज पोस्ट तारासारा, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया को पूर्वी बाइपास रुद्रपुर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने वर्ष 2013 और 2020 में अपने माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और पते में कूटरचना कर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए थे। इस संबंध में थाना रुद्रपुर में मु0अ0सं0- 138/2025 के तहत धारा 420, 468, 471 भारतीय दंड संहिता एवं 12(1)(ख) पासपोर्ट अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल गोरखनाथ गौड़ एवं कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे, जिनकी सक्रियता से यह सफलता संभव हो सकी। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
    2
    देवरिया।थाना रुद्रपुर पुलिस ने कूटरचना कर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामआलम यादव, निवासी महराजगंज पोस्ट तारासारा, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया को पूर्वी बाइपास रुद्रपुर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने वर्ष 2013 और 2020 में अपने माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और पते में कूटरचना कर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए थे। इस संबंध में थाना रुद्रपुर में मु0अ0सं0- 138/2025 के तहत धारा 420, 468, 471 भारतीय दंड संहिता एवं 12(1)(ख) पासपोर्ट अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल गोरखनाथ गौड़ एवं कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे, जिनकी सक्रियता से यह सफलता संभव हो सकी। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.