logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नालंदा में जली आस्था की अग्नि 🔥 हजारों की भीड़ में वैदिक मंत्रों के साथ हुआ भव्य होलिका दहन! एंकर, नालंदा जिले में होली पर्व की पूर्व संध्या पर श्रद्धा, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला मुख्यालय बिहारशरीफ समेत रहुई, चंडी, राजगीर और बिंद प्रखंडों में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। राकेश कुमार गुप्ता उर्फ सोनू गुप्ता वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, श्रावण कुमार जदयू नेता, कन्हैया पांडे ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और सत्य की विजय का प्रतीक है। इसी संदेश के साथ लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प दोहराया। शुभ मुहूर्त में होलिका में अग्नि प्रज्वलित की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। विभिन्न स्थानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। मौके पर मौजूद उप विकास आयुक्त शुभम कुमार ने बताया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और गश्ती दल लगातार सक्रिय हैं। बिहारशरीफ मुख्यालय सहित पूरे जिले में देर रात तक प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल स्थिति पर नजर बनाए रहे। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी की गई ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। होलिका दहन के साथ ही नालंदा जिले में रंगों के पर्व होली की औपचारिक शुरुआत हो गई है। बुधवार को जिले भर में रंग-गुलाल के साथ पारंपरिक उत्साह और उमंग के बीच होली मनाई जाएगी। नालंदा जिले में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया होलिका दहन। बिहारशरीफ, रहुई, चंडी, राजगीर और बिंद में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जली होलिका। प्रशासन अलर्ट मोड में, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात।

3 hrs ago
user_National nalanda news
National nalanda news
पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • असामाजिक तत्वों को चेतावनी! होली से पहले बिहारशरीफ में निकला फ्लैग मार्च। Nalanda Police Bihar Police
    1
    असामाजिक तत्वों को चेतावनी! होली से पहले बिहारशरीफ में निकला फ्लैग मार्च। Nalanda Police Bihar Police
    user_PRANSHI TV
    PRANSHI TV
    Media company बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Amit Kumar
    1
    Post by Amit Kumar
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    Local News Reporter Bihar Sharif, Nalanda•
    7 hrs ago
  • Post by VN News Bihar
    1
    Post by VN News Bihar
    user_VN News Bihar
    VN News Bihar
    Bihar Sharif, Nalanda•
    8 hrs ago
  • एंकर, नालंदा जिले में होली के अवसर पर माहौल उस वक्त रंगों और उत्साह से सराबोर हो गया, जब विधान परिषद सदस्य रीना यादव के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर जिले के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नालंदावासी शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी और पूरा परिसर गुलाल और अबीर के रंगों से रंग गया समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक गीत-संगीत और ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोगों ने जमकर होली का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर एमएलसी रीना यादव ने उपस्थित लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग इस पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान के साथ मनाएं तथा समाज में एकता और सौहार्द का संदेश फैलाएं। इस भव्य आयोजन में बिहार शरीफ प्रखंड के जीतन चौहान प्रमुख प्रतिनिधि, श्रावण यादव मुखिया प्रतिनिधि, मनोज कुमार यादव मुखिया प्रतिनिधि, डॉक्टर प्रभाकर आजाद, कौशल कुमार मुखिया प्रतिनिधि समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प दोहराया और होली की शुभकामनाएं दीं।
    1
    एंकर, नालंदा जिले में होली के अवसर पर माहौल उस वक्त रंगों और उत्साह से सराबोर हो गया, जब विधान परिषद सदस्य रीना यादव के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस खास मौके पर जिले के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नालंदावासी शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी और पूरा परिसर गुलाल और अबीर के रंगों से रंग गया
समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक गीत-संगीत और ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोगों ने जमकर होली का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर एमएलसी रीना यादव ने उपस्थित लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
उन्होंने अपील की कि सभी लोग इस पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान के साथ मनाएं तथा समाज में एकता और सौहार्द का संदेश फैलाएं।
इस भव्य आयोजन में बिहार शरीफ प्रखंड के जीतन चौहान प्रमुख प्रतिनिधि, श्रावण यादव मुखिया प्रतिनिधि, मनोज कुमार यादव मुखिया प्रतिनिधि, डॉक्टर प्रभाकर आजाद, कौशल कुमार मुखिया प्रतिनिधि समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प दोहराया और होली की शुभकामनाएं दीं।
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    9 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ होली के शुभ अवसर पर निराला आर्टिकल 15-19 न्यूज़ में स्वागत है और होली क्यों मनाते हैं होली से लाभ क्या है जो भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता ने इस चीज को प्रूफ कर दिए की होली एक बकवास है हम लोग का बेवकूफ बनाया जाता है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ होली के शुभ अवसर पर निराला आर्टिकल 15-19 न्यूज़ में स्वागत है और होली क्यों मनाते हैं होली से लाभ क्या है जो भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता ने इस चीज को प्रूफ कर दिए की होली एक बकवास है हम लोग का बेवकूफ बनाया जाता है।
    user_Nirala Article 15,19 News
    Nirala Article 15,19 News
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Samachar City
    1
    Post by Samachar City
    user_Samachar City
    Samachar City
    Media company बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    16 hrs ago
  • हमरा से गौरा गुलाल कैसे आई 🤗🫟🥳😊
    1
    हमरा से गौरा गुलाल कैसे आई 🤗🫟🥳😊
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    1 hr ago
  • नकटपुरा वाटरपार्क में होली मिलन समारोह बना रणक्षेत्र, जमकर चली गोलियां गायक रौशन रोही समेत 12 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार फायरिंग में किशोर को लगी गोली, पत्रकार समेत तीन लोग हुए घायल Nalanda Police Bihar Police
    1
    नकटपुरा वाटरपार्क में होली मिलन समारोह बना रणक्षेत्र, जमकर चली गोलियां
गायक रौशन रोही समेत 12 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फायरिंग में किशोर को लगी गोली, पत्रकार समेत तीन लोग हुए घायल Nalanda Police Bihar Police
    user_PRANSHI TV
    PRANSHI TV
    Media company बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by VN News Bihar
    1
    Post by VN News Bihar
    user_VN News Bihar
    VN News Bihar
    Bihar Sharif, Nalanda•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.