logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रीठी अस्पताल में नए BMO की “सर्जिकल स्ट्राइक”, एक दिन में दिखा बड़ा बदलाव कटनी।। जिले के रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशित निगम ने पदभार संभालते ही अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर के निर्देश पर नियुक्त किए गए डॉ. निगम ने अस्पताल की बदहाल स्थिति देखकर तुरंत सुधार अभियान चलाया। अस्पताल परिसर में गंदगी, बंद शौचालय, पेयजल समस्या, मरीजों को बिना बेडशीट इलाज, NRC में कुपोषित बच्चों को मिलावटी दूध, बंद CCTV कैमरे और बिना रेडियोग्राफर के एक्स-रे जैसी गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। प्रभार संभालते ही डॉ. निगम ने बंद शौचालय खुलवाए, मरीजों के लिए बेडशीट उपलब्ध कराईं, मिलावटी दूध देने वाले कर्मचारी को हटाया, पेयजल सुधार के लिए प्लंबर बुलाया और बिना रेडियोग्राफर एक्स-रे पर रोक लगा दी। साथ ही कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि “जो काम वर्षों में नहीं हुआ, वह एक दिन में हो गया।” डॉ. आशित निगम ने कहा कि अस्पताल की सभी कमियों को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना प्राथमिकता है। वहीं पूर्व BMO डॉ. मृघेन्द्र श्रीवास्तव को अब केवल चिकित्सा सेवाओं तक सीमित कर दिया गया है।

3 hrs ago
user_गोकुल पटेल
गोकुल पटेल
Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

रीठी अस्पताल में नए BMO की “सर्जिकल स्ट्राइक”, एक दिन में दिखा बड़ा बदलाव कटनी।। जिले के रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशित निगम ने पदभार संभालते ही अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर के निर्देश पर नियुक्त किए गए डॉ. निगम ने अस्पताल की बदहाल स्थिति देखकर तुरंत सुधार अभियान चलाया। अस्पताल परिसर में गंदगी, बंद शौचालय, पेयजल समस्या, मरीजों को बिना बेडशीट इलाज, NRC में कुपोषित बच्चों को मिलावटी दूध, बंद CCTV कैमरे और बिना रेडियोग्राफर के एक्स-रे जैसी गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। प्रभार संभालते ही डॉ. निगम ने बंद शौचालय खुलवाए, मरीजों के लिए बेडशीट उपलब्ध कराईं, मिलावटी दूध देने वाले कर्मचारी को हटाया, पेयजल सुधार के लिए प्लंबर बुलाया और बिना रेडियोग्राफर एक्स-रे पर रोक लगा दी। साथ ही कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि “जो काम वर्षों में नहीं हुआ, वह एक दिन में हो गया।” डॉ. आशित निगम ने कहा कि अस्पताल की सभी कमियों को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना प्राथमिकता है। वहीं पूर्व BMO डॉ. मृघेन्द्र श्रीवास्तव को अब केवल चिकित्सा सेवाओं तक सीमित कर दिया गया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ऑपरेशन शिकंजा : रीठी पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, भारी मात्रा में शराब जब्त कटनी जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” अभियान के तहत रीठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 5 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहरिया एवं एसडीओपी मुख्यालय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रीठी मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने अभियान के दौरान क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी, जहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों को मौके से पकड़कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। रीठी पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ऑपरेशन शिकंजा : रीठी पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, भारी मात्रा में शराब जब्त
कटनी जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” अभियान के तहत रीठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 5 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहरिया एवं एसडीओपी मुख्यालय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रीठी मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम ने अभियान के दौरान क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी, जहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों को मौके से पकड़कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
रीठी पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter धीमरखेड़ा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • साधुराम स्कूल में अग्नि सुरक्षा का जीवंत प्रदर्शन *साधुराम स्कूल में अग्नि सुरक्षा का जीवंत प्रदर्शन: होमगार्ड और निगम की टीम ने दिखाए बचाव के गुर* कटनी | नगर पालिक निगम कटनी और डिस्ट्रिक होमगार्ड के संयुक्त तत्वाधान में आज शाम साधुराम स्कूल में अग्नि सुरक्षा को लेकर आयोजित मॉकड्रिल (डेमो) सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान फायर फाइटर्स ने आगजनी जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए अपनी तैयारियों और कौशल का प्रदर्शन किया। *मॉकड्रिल की मुख्य झलकियाँ:* * *त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन:* टीम ने दिखाया कि कैसे भीषण आग के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाता है। * *उपकरणों का प्रदर्शन:* अग्निशमन दल ने आधुनिक 'फायर टेंडर्स' और हाई-प्रेशर पंप्स का उपयोग कर आग बुझाने की तकनीक साझा की। *अधिकारियों की उपस्थिति* कार्यक्रम में नगर निगम और होमगार्ड विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल विभाग की कार्यक्षमता बढ़ती है, बल्कि आम नागरिकों में भी सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वास जागता है।
    1
    साधुराम स्कूल में अग्नि सुरक्षा का जीवंत प्रदर्शन 
*साधुराम स्कूल में अग्नि सुरक्षा का जीवंत प्रदर्शन: होमगार्ड और निगम की टीम ने दिखाए बचाव के गुर*
कटनी |
नगर पालिक निगम कटनी और डिस्ट्रिक होमगार्ड के संयुक्त तत्वाधान में आज शाम साधुराम स्कूल में अग्नि सुरक्षा को लेकर आयोजित मॉकड्रिल (डेमो) सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान फायर फाइटर्स ने आगजनी जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए अपनी तैयारियों और कौशल का प्रदर्शन किया।
*मॉकड्रिल की मुख्य झलकियाँ:*
* *त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन:* टीम ने दिखाया कि कैसे भीषण आग के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाता है।
* *उपकरणों का प्रदर्शन:* अग्निशमन दल ने आधुनिक 'फायर टेंडर्स' और हाई-प्रेशर पंप्स का उपयोग कर आग बुझाने की तकनीक साझा की।
*अधिकारियों की उपस्थिति*
कार्यक्रम में नगर निगम और होमगार्ड विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल विभाग की कार्यक्षमता बढ़ती है, बल्कि आम नागरिकों में भी सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वास जागता है।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महापौर प्रीति संजीव सूरी के सख्त निर्देशों पर कटनी में जल निकासी सुधारने का अभियान शुरू हुआ है। बस स्टैंड के नालों से अवैध अतिक्रमण हटाकर व्यापक सफाई की गई ताकि आगामी बरसात में जलभराव न हो। निगम प्रशासन ने मुनादी के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर जेसीबी से कार्रवाई की है।
    3
    महापौर प्रीति संजीव सूरी के सख्त निर्देशों पर कटनी में जल निकासी सुधारने का अभियान शुरू हुआ है। बस स्टैंड के नालों से अवैध अतिक्रमण हटाकर व्यापक सफाई की गई ताकि आगामी बरसात में जलभराव न हो। निगम प्रशासन ने मुनादी के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर जेसीबी से कार्रवाई की है।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के ब्यौहारी एसडीएम कार्यालय में एक बाबू को ₹15 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। उसने जमीन संबंधी अपील की कॉपी देने के लिए ₹20 हजार मांगे थे। इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है।
    1
    मध्य प्रदेश के ब्यौहारी एसडीएम कार्यालय में एक बाबू को ₹15 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। उसने जमीन संबंधी अपील की कॉपी देने के लिए ₹20 हजार मांगे थे। इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार सुबह एक यात्री बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई। गोसलपुर के पास हुए इस हादसे में 50 से ज़्यादा यात्री घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने लापरवाह बस चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार सुबह एक यात्री बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई। गोसलपुर के पास हुए इस हादसे में 50 से ज़्यादा यात्री घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने लापरवाह बस चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • किसानों के हक़ पर कोई समझौता नहीं दमोह कलेक्टर सख्त निर्देश—तुलाई में गड़बड़ी और अनधिकृत हस्तक्षेप पर तुरंत FIR और कार्रवाई। “किसान हमारे अन्नदाता हैं, उनके साथ अन्याय बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा।” = प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है—पारदर्शिता, न्याय और विश्वास के साथ हर किसान के साथ खड़ा है।
    1
    किसानों के हक़ पर कोई समझौता नहीं दमोह कलेक्टर 
सख्त निर्देश—तुलाई में गड़बड़ी और अनधिकृत हस्तक्षेप पर तुरंत FIR और कार्रवाई।

“किसान हमारे अन्नदाता हैं, उनके साथ अन्याय बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा।”
=
प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है—पारदर्शिता, न्याय और विश्वास के साथ हर किसान के साथ खड़ा है।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    जनता की आवाज़ Jabera, Damoh•
    4 hrs ago
  • कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय में तेज आंधी और बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई आसपास मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जनहानि टल गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दे दी है।
    1
    कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय में तेज आंधी और बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई आसपास मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जनहानि टल गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दे दी है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लाट पहाड़ी के पास भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल कटनी-दमोह मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाट पहाड़ी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    1
    लाट पहाड़ी के पास भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल
कटनी-दमोह मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाट पहाड़ी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter धीमरखेड़ा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Ss Thakur
    1
    Post by Ss Thakur
    user_Ss Thakur
    Ss Thakur
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.