दशलक्षण पर्व की आज से हो गई शुरुआत दस धर्मों का पालन करेंगे जैन अनुयायी अशोकनगर। मुंगावली में आज से दिगम्बर जैन समाज के दशलक्षण महा पर्व की शुरुआत उत्तम क्षमा धर्म के साथ हो गई है ओर दस दिनों तक दस धर्मों के पालन संयम और समता के साथ मनाया जाएगा,दशलक्षण महा पर्व के उपलक्ष्य में जैन समाज में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है जिसके चलते समाज के लोगों द्वारा मंदिरों को सजाया गया ओर बढ़िया लाइटिंग की गई है,वही इस बार नगर में जबलपुर से पुलक गोयल भैया जी आए है जिनके मार्ग दर्शन में सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ओर दस धर्मों का महत्व वह अपने स्वाध्याय में सभी समाजजन को देगे,जहां नगर के सभी जिनालयों में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा के साथ पूजन की जाएगी,तो वहीं संत निवास पर सामूहिक अभिषेक, शांतिधारा ओर पूजन आदि की क्रियाएं की जाएगी वही भैया जी मंगल प्रवचन का लाभ भी मिलेगा वहीं रात्रि में संत निवास पर संगीतमय आरती ओर उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जो नगर के पाठशाला के बच्चे द्वारा किए जाएंगे,वही नगर के 10 किलोमीटर दूर संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भी प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष में सामूहिक रूप से पूजन अभिषेक की क्रियाएं कराई जाएगी जिसमें नगर कई युवा वहां पहुंचकर धर्म लाभ लेगे,इस शुभ अवसर पर नगर के सभी जिनालयों को सजाया गया है।उल्लेखनीय रहे है जैन धर्म में दशलक्षण पर्व का बड़ा ही महत्व माना जाता है जिसमें क्षमा, आर्जव,मार्दव, शौच,सत्य,संयम,तप,त्याग आकिंचन्य,ब्रह्मचर्य के रूप में मनाया जाता है।

- सतोरिया शासकीय स्कूल भवन जर्जर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा बारिश में स्कूल भवन में भर जाता है पानी, ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने एसडीएम को सौंपा आवेदन लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत सतोरिया शासकीय स्कूल भवन जर्जर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा बारिश में स्कूल भवन में भर जाता है पानी, ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने एसडीएम को सौंपा आवेदन बीना। तहसील क्षेत्र के ग्राम सतोरिया स्थित शासकीय माध्यमिक शाला के जर्जर भवन की समस्या को लेकर राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अरविंद पटेल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है। स्कूल भवन की खराब हालत को लेकर अनुविभागीय अधिकारी बीना को आवेदन सौंपकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराने की मांग की गई है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि शासकीय माध्यमिक शाला सतोरिया का भवन काफी जर्जर अवस्था में है। भवन की छत भी खराब हो चुकी है, जिससे कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है। जर्जर भवन में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान स्कूल भवन में पानी भर जाता है। आवेदन में बताया गया है कि कई बार बारिश के दौरान भवन में घुटनों तक पानी भरने की स्थिति बन जाती है, जिसके कारण बच्चों के बैठने और पढ़ाई करने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं रहता। छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल भवन का तत्काल निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आवेदन 15 सितंबर 2026 को सौंपा गया। अब ग्रामीणों और विद्यार्थियों को प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।1
- 40 साल पुराने कांजी हाउस पर भूमाफियाओं की नजर, गौ-सेवा दल ने लगाई प्रशासन को गुहार, बोले - एक तरफ सरकार गौशाला बना रही है, दूसरी तरफ गायों के आश्रय को उजाड़ा जा रहा है लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन *बीना।* जिस देश में गाय को माता कहा जाता है, उसी बीना में बेजुबानों के इकलौते सहारे को ही उजाड़ने की तैयारी चल रही है। यह दर्द लेकर मंगलवार को गौ सेवा दल बीना के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र यादव और वट्टी के नेतृत्व में सैकड़ों गौ-प्रेमी तहसील में जनसुनवाई में पहुंचे और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कटरा मंदिर के पास शासकीय भूमि खसरा नंबर 187 बीना-इटावा पर पिछले 40 वर्षों से नगर पालिका द्वारा कांजी हाउस संचालित हो रहा है, जहां आवारा घूमने वाले बीमार गाय, बैल और बछड़ों का इलाज और देखभाल की जाती है। आरोप है कि अब कुछ अवैध कॉलोनाइजर इस पुण्य भूमि को अपना बताकर उसे खुर्द-बुर्द करने का प्रयास कर रहे हैं। राजेंद्र सिंह वट्टी ने भावुक होते हुए कहा "एक ओर शासन लाखों खर्च कर गौशालाएं बनवाने का ढिंढोरा पीट रहा है, तो दूसरी ओर शहर के बीचों-बीच मौजूद 40 साल पुराने कांजी हाउस को भू-माफिया निगलने पर तुले हैं। यह सिर्फ जमीन पर कब्जा नहीं, बल्कि बेजुबानों के मुंह से निवाला छीनने जैसा है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है। पूरे बीना में यही हाल हो रहा है। देव रघुनाथ बड़ा मंदिर स्थित मोतीचूर नदी को भी अपना हिस्सा बताकर विकास कार्यों में बाधा डाली गई, जिससे कार्य महीनों तक लंबित रहा। अब वही लोग कांजी हाउस की जमीन को हड़पना चाहते हैं। गौ सेवा दल ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेकर इस बेशकीमती शासकीय, गौ-हित और जन-हित की भूमि को नगर पालिका के नाम सुरक्षित नहीं किया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो यह प्रशासन की गौ-भक्ति पर सबसे बड़ा सवाल होगा। उन्होंने मांग की है कि शिकायती आवेदन पर त्वरित कार्रवाई कर भूमि को सुरक्षित किया जाए। इस मौके पर राजेंद्र यादव, अनुराग जैन, सुमित यादव, नवीन भिलवारे, रुपेश यादव सूरज यादव सहित सैकड़ों गौ-सेवक मौजूद रहे।1
- माला सिन्हा की खिमलासा के बीच में नर्सरी के पास मोटरसाइकिल की भारत में एक दो घायल एक को सागर रेफर किया गया घायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया3
- कॉलेज में सिस्टम बंद करो देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जातिवाद भाई भतीजा बाद बंद करो इसके भी जज के भी पेपर होने चाहिए परीक्षा जो बिना परीक्षा दिए एक ही जाति के जज कॉलेजियम से जज बनते हैं1
- पिछोर में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, हाथ में बंदूक लेकर उठाई आवाज। शिवपुरी के पिछोर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर महिलाओं का विरोध सामने आया है। महिलाओं ने शराब की बिक्री बंद कराने और आदिवासी इलाकों में बढ़ती शराब की लत पर रोक लगाने की मांग की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला हाथ में बंदूक जैसी वस्तु लिए नजर आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है। . . . . . #Shivpuri #Pichhore #MadhyaPradesh #BreakingNews #MPNews #शिवपुरी #पिछोर #अवैधशराब #शराबबंदी #महिलाओंकाविरोध #आदिवासी #मध्यप्रदेश #BundelkhandTV1
- स्वामित्व योजना: 50 लाख रिकॉर्ड की मुफ्त रजिस्ट्री को कैबिनेट की हरी झंडी मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने स्वामित्व योजना के तहत बड़ा निर्णय लिया है। 17 सितंबर से प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में 50 लाख संपत्तियों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने का अभियान शुरू होगा। इस पर राज्य सरकार करीब 4 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी, जिससे ग्रामीणों को बैंक ऋण और संपत्ति के वैध अधिकार प्राप्त हो सकेंगे।1
- सवारी ऑटो में खाद सीमेंट ढुलाई से लोडिंग वाहन चालक परेशान सवारी ऑटो में खाद-सीमेंट ढुलाई से लोडिंग वाहन चालक परेशान कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग, बोले- काम नहीं मिल रहा अशोकनगर में सवारी ऑटो में यात्रियों की जगह खाद, सीमेंट, सरिया और पाइप जैसे सामान की ढुलाई की जा रही है। इससे लोडिंग वाहन चालकों को काम नहीं मिल रहा है। मंगलवार को एकता लोडिंग यूनियन के चालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि शहर के ज्यादातर ऑटो का इस्तेमाल सामान ढोने के लिए होता है। सवारी ऑटो चालक भी खाद की बोरी, सीमेंट, सरिया, बल्लियां और पाइप जैसे सामान भरकर ले जा रहे हैं। इससे लोडिंग वाहन चालकों को काम नहीं मिल पा रहा है। चालकों का कहना है कि सवारी ऑटो में क्षमता से ज्यादा सामान ले जाने से आए दिन विवाद भी होते हैं। उन्होंने ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी थी, पर समस्या का कोई हल नहीं निकला। चालकों के मुताबिक, यूनियन ने कहा कि शिकायत करने से भी कुछ नहीं होगा। लोडिंग वाहन चालकों ने बताया कि काम न मिलने से उनके वाहनों की किस्तें जमा नहीं हो पा रही हैं। परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से सवारी ऑटो में सामान की ढुलाई और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें काम मिल सके।2
- विदेश में जाकर मोहन भागवत की हवा खिसक गई भारत बुद्ध का देश है सच्चाई बोलना ही पड़ा1