मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी! ग्रीन वैली सोसायटी के 4 पदाधिकारियों पर मामला दर्ज इंदौर में जिस पर रहवासियों ने किया विश्वास नहीं ने कर दी 1 करोड़ की धोखधड़ी ग्रीन वैली सोसायटी में आर्थिक अनियमितताओं का मामला चार पदाधिकारियों पर केस दर्ज कनाडिया थाना क्षेत्र का है मामला एंकर - इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन वैली सोसायटी में आर्थिक अनियमितताओं का मामला सामने आया है। सोसायटी के रहवासियों की शिकायत के बाद जांच में करीब एक करोड़ रुपये के गबन और वित्तीय गड़बड़ी की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में सोसायटी के चार पदाधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कनाडिया थाना क्षेत्र की ग्रीन वैली सोसायटी के रहवासियों ने कुछ समय पहले सोसायटी समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। रहवासियों का आरोप था कि सोसायटी के मेंटेनेंस और अन्य विकास कार्यों के लिए एकत्रित किए गए पैसों के उपयोग में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और खाते में गंभीर अनियमितताएं दिखाई दे रही हैं। शिकायत मिलने के बाद मामले की प्रारंभिक जांच की गई। जांच के दौरान दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल में यह सामने आया कि सोसायटी के पदाधिकारियों द्वारा बड़ी राशि का हिसाब स्पष्ट नहीं किया गया है। जांच में करीब एक करोड़ रुपये के आसपास की आर्थिक अनियमितताओं की आशंका जताई गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोसायटी के कुछ पदाधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने रहवासियों से मेंटेनेंस, विकास कार्य और अन्य मदों के नाम पर राशि तो जमा की, लेकिन उसका सही तरीके से उपयोग नहीं किया गया। इसके अलावा कई खर्चों का स्पष्ट लेखा-जोखा भी नहीं मिला, जिससे गबन की आशंका और मजबूत हो गई। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने सोसायटी के चार पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कुल कितनी राशि में अनियमितता हुई है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यदि इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आती है तो उन्हें भी जांच के दायरे में लाया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। बाइट - राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर

- Post by Khushbu Shrivastava1
- होने के बाद में भी और दो-दो बार भूमि पूजन के बाद भी कार्य चालू नहीं हुआ। इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्पमित्र भार्गव इंदौर कमिश्नर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से विनम्र अपील है कि विकलांगों की मांग मानी जाए बाउंड्री वॉल बनाई जाए जिससे कर तत्व सामाजिक तत्वों से विकलांगों को राहत मिल सके इंडिया न्यूज़ सेवन से पत्रकार राजेंद्र मालवीय1
- इंदौर में दर्दनाक हादसा: खेलते बच्चे को कार ने रौंदा, दोनों पैर फ्रैक्चर इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी शांति निकेतन में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहा एक मासूम अचानक कार की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चे के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। घटना के बाद कार मालिक ने तुरंत मानवता दिखाते हुए बच्चे को अस्पताल पहुंचाया और उसका इलाज करवाया। इसके बाद वह अपने ड्राइवर को लेकर लसुड़िया थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।1
- Post by Aarti Raikwar1
- इंदौर में गुड फ्राइडे को ईसा मसीह यीशु को कुरुस पर चढ़ने की घटना को नाटक द्वारा प्रदर्शित किया गया इंदौर गिरजाघर मैदानव ईसा मसीह यीशु को रोमन गवर्नर पोंटिस के आदेश पर सूली (क्रॉस ) पर चढ़ने का आदेश दबाव में दिया गया था इस घटना को गुड फ्राइडे के रूप में याद किया जाता है पूरे विश्व में हर गिरजाघर में इस रोग प्रार्थना कर ईसा मसीह को याद किया जाता है इसी को लेकर इंदौर में भी एक नाटक का मंचन किया गया जिसमें हूबहू पूर्व में घटी इस घटना को दर्शाया गया बड़े तादाद में क्रिश्चियन समाज के महिला पुरुष बुजुर्ग और बच्चे इसे देखने पहुंचे1
- #जनता के पैसे का दुरुपयोग और नगर निगम का भ्रष्टाचार1
- Post by Khushbu Shrivastava1
- Post by PM NEWS1
- श्री बाल हनुमान मंदिर मैं महा आरती प्रसाद वितरण और महा विशाल भंडारा 5000 भक्त जनों ने प्रसदीकरण की हमें बताया पंडित जितेंद्र चंद शास्त्री जी ने या सिद्ध हनुमान मंदिर है बाल स्वरूप में हनुमान जी विराजमान है अनेक दुखों का निवारण होता है1