रामलीला में राम ने तोड़ा शिव धनुष, जय श्रीराम के नारों से गूंजा पंडाल रामलीला में राम ने तोड़ा शिव धनुष, जय श्रीराम के नारों से गूंजा पंडाल जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम सराय भूपत कटेखेड़ा में चल रही रामकथा एवं रात्रि रामलीला में सोमवार रात श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रामलीला मंचन के दौरान भगवान राम द्वारा शिव धनुष भंग करने का दृश्य प्रस्तुत होते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भावविभोर होकर रामलीला का आनंद लेते नजर आए। रामलीला आयोजन में क्षेत्र के समाजसेवी एवं आयोजक जगदीश यादव ‘बाबू जी’, सुदामा देवी, सुभाष चंद्र, सुनीता यादव, जैनपुर नागर प्रधान सत्यवीर सिंह यादव, उर्मिला यादव, सराय भूपत प्रधान मेश यादव, प्रधान वीना यादव, सपा नेता सौरभ यादव, सतेंद्र यादव, दिव्यांश यादव देवू और विनेश यादव समेत कई समाजसेवियों ने पहुंचकर कलाकारों के अभिनय की सराहना की। सभी ने रामलीला कमेटी को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस मौके पर समाजसेवी सुभाष यादव ने क्षेत्रवासियों और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला देखने और दिन में आयोजित रामकथा श्रवण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर का स्मरण और भक्ति मनुष्य को सही मार्ग दिखाती है। जो व्यक्ति ईश्वर का ध्यान करता है, ईश्वर भी उसका सदैव ख्याल रखते हैं। कार्यक्रम के दौरान कथा वाचक महंत गणेश दास, महंत खड़ेश्वरी महाराज और महंत मौनी महाराज भी मौजूद रहे। इसके अलावा अंशुल यादव भांजा, लव यादव, आदेश यादव, सुधीर यादव, डॉ. गिरीश, डॉ. रितु यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और ग्रामीण उपस्थित रहे। रामलीला के सफल आयोजन से गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बना हुआ है। फोटो:-सराय भूपत कटेखेड़ा में आयोजित रामलीला में भगवान राम द्वारा धनुष तोड़ने का दृश्य प्रस्तुत करते कलाकार, मौजूद श्रद्धालु।
रामलीला में राम ने तोड़ा शिव धनुष, जय श्रीराम के नारों से गूंजा पंडाल रामलीला में राम ने तोड़ा शिव धनुष, जय श्रीराम के नारों से गूंजा पंडाल जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम सराय भूपत कटेखेड़ा में चल रही रामकथा एवं रात्रि रामलीला में सोमवार रात श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रामलीला मंचन के दौरान भगवान राम द्वारा शिव धनुष भंग करने का दृश्य प्रस्तुत होते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भावविभोर होकर रामलीला का आनंद लेते नजर आए। रामलीला आयोजन में क्षेत्र के समाजसेवी एवं आयोजक जगदीश
यादव ‘बाबू जी’, सुदामा देवी, सुभाष चंद्र, सुनीता यादव, जैनपुर नागर प्रधान सत्यवीर सिंह यादव, उर्मिला यादव, सराय भूपत प्रधान मेश यादव, प्रधान वीना यादव, सपा नेता सौरभ यादव, सतेंद्र यादव, दिव्यांश यादव देवू और विनेश यादव समेत कई समाजसेवियों ने पहुंचकर कलाकारों के अभिनय की सराहना की। सभी ने रामलीला कमेटी को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस मौके पर समाजसेवी सुभाष यादव ने क्षेत्रवासियों और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला देखने और दिन में आयोजित रामकथा श्रवण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर का स्मरण और भक्ति
मनुष्य को सही मार्ग दिखाती है। जो व्यक्ति ईश्वर का ध्यान करता है, ईश्वर भी उसका सदैव ख्याल रखते हैं। कार्यक्रम के दौरान कथा वाचक महंत गणेश दास, महंत खड़ेश्वरी महाराज और महंत मौनी महाराज भी मौजूद रहे। इसके अलावा अंशुल यादव भांजा, लव यादव, आदेश यादव, सुधीर यादव, डॉ. गिरीश, डॉ. रितु यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और ग्रामीण उपस्थित रहे। रामलीला के सफल आयोजन से गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बना हुआ है। फोटो:-सराय भूपत कटेखेड़ा में आयोजित रामलीला में भगवान राम द्वारा धनुष तोड़ने का दृश्य प्रस्तुत करते कलाकार, मौजूद श्रद्धालु।
- Post by Shuru User, satendra kevat1
- अमेरिका ईरान के छिड़े भीषण युद्ध का असर इस जनपद के गैस एजेंसियों की मनमानी व कालाबाजारी से यहां घरेलू उपभोक्ताओं को काफी अपमानित किया गया। लोहिया गैस एजेंसी में गैस की किल्लत को लेकर अपने काफी दिनों से बुक गैस उपभोक्ताओं की आज सुबह से लम्बी कतारें लगी रहीं जहां शाम को दो ट्रकों में सिलेण्डर आने के बाद कुछ अपने चहेतों को सिलेण्डर दिये इस बीच गैस एजेंसी के मैनेजर विकास यादव व उपभोक्ताओं में काफी नोक झोंक हुई जहां मालिक सिद्धार्थ भदौरिया की शह पर मैनेजर विकास यादव ने कई महिलाओं को अपमानित किया। तथा आए दिन यह उपभोक्ताओं को अपमानित करता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस गैस एजेंसी में खुलकर कालाबाजारी हो रही जहां जिला प्रशासन को इसके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। और इस माह के गैस उपलब्ध होनी चाहिए।1
- Post by Rohit Kumar4
- अजीतमल (औरैया)। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय अटसू में आज वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता सभासद संतोष चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशांत विश्नोई (चीफ इंजीनियर उत्तराखंड) और जिला पंचायत सदस्य राजकुमार दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अटसू के चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ने कहा कि बच्चे ही देश की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख औरैया सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका विद्यालय और शिक्षक होते हैं, जो उन्हें बचपन से सही दिशा देते हैं। वहीं चेयरमैन दिबियापुर राघव मिश्रा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें, जिससे बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद रुचि और अंशिका द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। समारोह के दौरान खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी सहित शैलेश सोम बंशी, हर्षा दुबे, अल्पना दुबे, कबू तिवारी, आशीष तिवारी आदि शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्तम राजपूत, अवनीश त्रिपाठी, पिंटू कुशवाहा, एआरपी विनीत गुप्ता, अनुपम शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे, रामजीवन, अर्चना तिवारी, आशीष तिवारी, मनोज दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।2
- Post by PK Crime Story1
- Post by Kanhaiya lal1
- भिंड, खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन ने खाद वितरण के नियम में बदलाब किया हैँ.अब किसानो को बिना फार्मर आईडी के खाद नहीं मिल सकेगा. खाद लेने के लिए किसान को फार्मर आईडी बनबाना जरूरी हैँ.इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर केम्प लगाकर किसानो की फार्मर Only बनाई जा रही हैँ.जिन किसानों की अभी तक आईडी नहीं बनी हैँ,ऐसे किसान अपने हल्का पटवारी से सम्पर्क करके अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैँ।1
- Post by Shuru User, satendra kevat1