अफसरों से प्रताड़ित डाक विभाग के कर्मचारी ने लगाई फांसी, मौत जिले के हरचंद बसई गांव स्थित पोस्ट ऑफिस में पदस्थ एक डाक कर्मचारी ने कथित तौर पर अधिकारियों की मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर पहचान प्रिंस पुत्र अशोक कुमार (19), निवासी रिठाल, जिला रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। वह हरचंद बसई पोस्ट ऑफिस में बीपीएम (ब्रांच पोस्ट मास्टर) के पद पर पदस्थ था और रेलवे स्टेशन के पास सुभाषनगर में किराए के मकान में रह रहा था। शनिवार सुबह प्रिंस ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, काम का अत्यधिक दबाव था और अधिकारी उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे। परिजनों ने बताया प्रिंस ने करीब एक साल पहले मुरैना डाकघर में ज्वाइन किया था। एक माह पूर्व उसके चाचा जगवीर की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, जिसके चलते वह गांव गया था। इसी दौरान उसे फोन कर यह कहकर तुरंत वापस बुलाया कि कोई बड़ा अधिकारी आ रहा है। आरोप है लौटने के बाद उसे डराया-धमकाया और नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। कथित तौर पर 5 हजार रु. लेकर सम्झौता कराया, जबकि ज्वॉइनिंग के समय भी 25 हजार रुपए लिए जाने की बात सामने आ रही है। परिजनों के मुरैना पहुंचने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है। स्टेशन रोड थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत ने बताया पोस्ट ऑफिस कर्मचारी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

- टोहाना से जयपुर रूट पर चलने वाली किलो मीटर स्कीम की बस का उचाना के बड़ौदा गांव के पास भयंकर एक्सीडेंट हो गया । बस में 50 से ज्यादा सवारियां मौजूद थी । HR 56 GV 6198 न.बस उचाना से जींद के लिए जा रही थी । बड़ौदा गांव के पास पहुंचते ही बस डिवाइडर से टकरा गई ।डिवाइडर पर टकराने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और साइड में खड़ी लोडिंग गाड़ी में जा टकराई । जिससे लोडिंग गाड़ी के प्रखच्चे उड़ गए और गाड़ी कई हिस्सों में बिखर गई । हादसा इतना भयंकर था कि बस सड़क से उतरकर करीब 20 मीटर अंदर तक चली गई ।हादसे में बस चालक ड्राइवर संदीप कुमार निवासी थुआ जो प्राइवेट ड्राइवर है उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया । पहले जींद सिविल अस्पताल व उसके बाद पीजीआइएमएस रोहतक भेज दिया गया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है । बस में मौजूद महिला सवारी प्रवीण डूमरखा ने बताया कि बस की स्पीड बहुत ज्यादा थी और ड्राइवर का ध्यान फोन पर चल रही वीडियो कॉल पर था । महिला ने बताया कि लोडिंग गाड़ी वाला साइड में गाड़ी खड़ी शौच के लिए गया हुआ था । बस स्पीड में थी और बस वाले वीडियो कॉल पर बात कर रहा था । अचानक से ध्यान और संतुलन बिगड़ने के कारण बस पहले डिवाइडर से टकराई जिसके बाद उसका संतुलन ओर बिगड़ गया और रोड़ के साइड में खड़े लोडिंग गाड़ी में बस जा टकराई ।बस में बहुत ज्यादा सवारियां थी । बहुत सी सवारी बस में खड़ी हुई थी । लोडिंग गाड़ी चालक पंकज नहीं बताया कि वह उचाना का रहने वाला है । वह गाड़ी का काम करवाने के लिए जींद जा रहा था । रास्ते में शौच के लिए रुका था । अचानक से पीछे से आई तेज स्पीड बस ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी ।वह गाड़ी से नीचे था इसलिए बच गया ।कई सवारियों को बहुत ज्यादा चोट आई हैं और कई सवारी की हल्की चोटें हैं ।50 से ज्यादा सवारियां बस में मौजूद थी ।बस गाड़ी में टकराते ही उन्होंने देखा तो पहले 112 परफोन किया इसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई । एसएचओ ट्राफिक पुलिस शमशेर सिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस को हादसे की जानकारी हुई तो10 मिनट के अंदर ही स्थिति को संभाल लिया गया । 10 से 15 मिनट के अंदर ही सभी घायलोंको उपचार के लिए उचाना वह जींद के अस्पताल में पहुंचाया गया । बस ओवर स्पीड में चल रही थी ।डिवाइडर में टकराने के कारण बस नहीं अपनी लाइन बदली और साइड में खड़े लोडिंग गाड़ी में जा टकराई । ड्राइवर समेत 5 से 6 लोगों को ज्यादा गंभीर चोटें लगी हैं । उचाना चिकित्सा अधिकारी सुशील गर्ग ने बताया कि आज हमें 10:00 बजे मरीज आने शुरू हुए थे पता चला कि एक्सीडेंट यहां बड़ौदा के पास सरकारी बस का हुआ है । 24 मरीज उचाना के अस्पताल में पहुंचे हैं जिनमें से अच्छा है की हालत गंभीर थी जिन्हें यहां से रेफर किया गया । 18 मरीज को हल्की चोटें हैं जिनको यहां प्राथमिक उपचार दिया गया । बस ड्राइवर को उचाना नहीं लाया गया हैवहीं से जींद के लिए भेज दिया गया था । 4-5 मरीज को फ्रैक्चर हुआ है1
- गुरुग्राम सेक्टर 67 में स्थित मेंटल एंड इमोशनल लाइफ कोच भानवी शिवाय जी के कार्यालय पर आगमन का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान उनसे मुलाकात कर मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। भानवी शिवाय जी द्वारा अब तक लगभग 1500 लोगों को बिना दवाई के मार्गदर्शन और काउंसलिंग के माध्यम से स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना अत्यंत सराहनीय और समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है। कार्यालय पहुंचने पर भानवी शिवाय जी और उनकी टीम द्वारा गुलदस्ता देकर जो सम्मान दिया गया, उसके लिए हृदय से धन्यवाद और आभार। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इसी प्रकार लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती रहें और समाज की सेवा करती रहें।1
- mohit4
- Post by OK Report 241
- मुख्य बाज़ार की गली में भरा गंदा पानी, दुकानदार और राहगीर परेशान शहर के मुख्य बाज़ार की एक गली में कई दिनों से गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गली में जमा गंदे पानी के कारण लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है और आसपास बदबू भी फैल रही है। दुकानदारों का कहना है कि कई बार नगर पालिका को इस समस्या के बारे में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गली में भरे गंदे पानी की निकासी करवाई जाए और नालियों की सफाई करवाई जाए, ताकि बाजार में आने वाले लोगों को राहत मिल सके। #narnaund1
- Post by Sohan Kashyap1
- Post by IndiaNews 9Live1
- Post by OK Report 241