संघर्ष सेवा समिति ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, उपहार भेंट कर दीं शुभकामनाएं झाँसी। जनपद के कबीर पंत मंदिर, लक्ष्मी गेट अंदर निवासी नैना रायकवार का विवाह 12 फरवरी को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। साधारण परिवार से आने वाली नैना के पिता महेश रायकवार पेशे से टेलर हैं और माता ममता रायकवार गृहणी हैं। सीमित संसाधनों के बीच बेटी के विवाह की जिम्मेदारी परिवार के लिए एक भावनात्मक और महत्वपूर्ण अवसर था। ऐसे में सामाजिक सरोकार निभाते हुए संघर्ष सेवा समिति ने आगे बढ़कर सहयोग का हाथ थामा और बेटी के नए जीवन की शुरुआत में सहभागी बनी। विवाह से पूर्व संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर आयोजित एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम में डॉ. संदीप सरावगी द्वारा ट्रॉली बैग, किचन सेट व अन्य आवश्यक उपहार भेंट किए गए। इस दौरान वातावरण भावुक और आत्मीयता से भरा रहा। बेटी को आशीर्वाद देते हुए उपस्थित सदस्यों ने उसके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। पार्लर की व्यवस्था कलर्स ब्यूटी पार्लर द्वारा की गई, जिससे विवाह की तैयारियों में और भी गरिमा जुड़ गई। डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि “बेटियों का विवाह केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की साझी जिम्मेदारी है। जब हम किसी जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े होते हैं, तब हम केवल वस्तुएं नहीं देते, बल्कि विश्वास, सम्मान और आत्मबल भी प्रदान करते हैं। हमारी समिति का उद्देश्य है कि कोई भी बेटी आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों से समझौता न करे।” इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति के संदीप नामदेव, वसंत गुप्ता, राजू सेन, ऐश्वर्य सरावगी, सुशांत गुप्ता, अनुज प्रताप सिंह, रिया वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, शुभांशु वर्मा, नीतू राय, प्रदीप राय, रवि राय (टायर वाले), नवीन गुप्ता (लायन पूर्व मंडल अध्यक्ष), राकेश अहिरवार, सिद्धांत गुप्ता, मीना मसीह, ममता रायकवार, सीमा रजक, पूजा रायकवार एवं लीला रावत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। नैना का विवाह अब सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, लेकिन इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होकर बेटियों के सम्मान और भविष्य के लिए आगे आता है, तो हर घर में खुशियों की रौशनी और भी उज्ज्वल हो जाती है।

- कमीशन के विवाद में दबंगई, युवक को पीटा, महिला से अभद्रता कर दी जान से मारने की धमकी झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में गुरुवार शाम प्रॉपर्टी कमीशन के लेनदेन को लेकर जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि बकाया रुपए मांगने पर दबंग भाइयों ने एक युवक के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने आई महिला के साथ सरेराह अभद्रता करते हुए उसे उठा ले जाने की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राजेश कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और विपक्षी पक्ष मिलकर प्रॉपर्टी का काम करते हैं। एक प्लॉट की डील के कमीशन के बकाया पैसे मांगने पर विवाद शुरू हुआ। राजेश का आरोप है कि जब वह दिलीप पाण्डेय के ऑफिस के बाहर थे, तभी विपक्षी और उसके भाई ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।मामला तब और गंभीर हो गया जब पीड़ित के साथी महेंद्र कुशवाहा की पत्नी ने विरोध किया। आरोप है कि दबंगों ने महिला का हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में अक्सर घर आकर धमकाते हैं। राजेश कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र के साथ घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं। वही पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।1
- Post by News24harkhabar1
- झाँसी :किसान के परिवार का आरोप - सूदखोर जमीन कारोबारी ने बनाया ऐसा दबाव की किसान ने कर ली आत्महत्या1
- झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के पांडे कॉलोनी में किसी बात को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज के बाद हंगामा होने लगा और देखते ही देखते दबंग पक्ष के लोग एक युवक को पकड़ कर मारपीट करने लगे, फिर दोनों पक्ष के लोगों में गुत्थम गुत्थी होने लगी, वहीं हंगामा और शोरगुल सुनकर कर आसपास के लोग एकत्र हो गए, और उन्होंने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को अलग अलग कर मामला शांत कराया, लेकिन आरोप है कि जाते-जाते दबंग पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। ये पूरी घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो पीड़ित ने वायरल कर दिया और पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में गुरुवार शाम प्रॉपर्टी कमीशन के लेनदेन को लेकर जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि बकाया रुपए मांगने पर दबंग भाइयों ने एक युवक के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने आई महिला के साथ सरेराह अभद्रता करते हुए उसे उठा ले जाने की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राजेश कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और विपक्षी पक्ष मिलकर प्रॉपर्टी का काम करते हैं। एक प्लॉट की डील के कमीशन के बकाया पैसे मांगने पर विवाद शुरू हुआ। राजेश का आरोप है कि जब वह दिलीप पाण्डेय के ऑफिस के बाहर थे, तभी विपक्षी और उसके भाई ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।मामला तब और गंभीर हो गया जब पीड़ित के साथी महेंद्र कुशवाहा की पत्नी ने विरोध किया। आरोप है कि दबंगों ने महिला का हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में अक्सर घर आकर धमकाते हैं। राजेश कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र के साथ घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं। वही पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।3
- भारत में क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि जुनून की तरह है और अगर क्रिकेट मैच पाकिस्तान के साथ हो तो फिर सोने पे सुहागा। T-20 विश्वकप में 15 फ़रवरी को श्रीलंका के कोलम्बो में होने वाली भारत - पाकिस्तान भिड़ंत का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। भारत के धुर विरोधी पाकिस्तान को इस मैच में धूल चटाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने पूजा हवन भी शुरू कर दिए हैं। झाँसी के प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर पर भारत की जीत के लिए नगर धर्माचार्य पंडित हरिओम पाठक की अगुआई में क्रिकेट प्रेमियों ने हवन किया और भारत की जीत के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। सभी ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।1
- बेंदा सुरबई में फिल्मी अंदाज में मारपीट एवं तमंचे से फायर कर भागे दबंग,क्षेत्र में मचा हड़कंप थाना एरच क्षेत्र में बेंदा सुरवई में आज शुक्रवार को शाम 5 बजे वायरल हुआ है जिसमें कुछ दबंग युवकों ने बेंदा सुरवई गांव में पहुंच लाठी डंडा लेकर पहले सरमन परिहार एवं उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की एवं शोर सुन एकजुट हुए ग्रामीणों के देख जान से मारने की योजना से देशी तमंचा से फायर किया गया गनीमत रही कि तमंचे से जल्दबाजी में गोली नहीं चल पाई नहीं तो एक बड़ी घटना घटित हो सकती थी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है फिलहाल पुलिस के द्वारा अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही संज्ञान में नहीं लाई गई है1
- Post by News24harkhabar1