logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नहर में गिरी बोलेरो, बड़ा हादसा टला – चालक सुरक्षित, ग्रामीणों के द्वारा बोलेरो निकालने की हो रही थी तैयारी हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित ग्रामीण बैंक के पीछे बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार महिंद्रा कंपनी की बोलेरो, जो चिनियां स्थित जियो नेटवर्क में कार्यरत बताई जा रही है, रोज़ की तरह निजी कार्य से वहां पहुंची थी। इसी दौरान वाहन को बैक करते समय संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सीधे पीछे की ओर नहर में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से वाहन को नहर से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक वाहन निकालने की प्रक्रिया जारी थी। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वाहन की रफ्तार अधिक होती या नहर में पानी ज्यादा रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

2 hrs ago
user_Hemant Kumar
Hemant Kumar
चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
2 hrs ago

नहर में गिरी बोलेरो, बड़ा हादसा टला – चालक सुरक्षित, ग्रामीणों के द्वारा बोलेरो निकालने की हो रही थी तैयारी हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित ग्रामीण बैंक के पीछे बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार महिंद्रा कंपनी की बोलेरो, जो चिनियां स्थित जियो नेटवर्क में कार्यरत बताई जा रही है, रोज़ की तरह निजी कार्य से वहां पहुंची थी। इसी दौरान वाहन को बैक करते समय संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सीधे पीछे की ओर नहर में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से वाहन को नहर से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक वाहन निकालने की प्रक्रिया जारी थी। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वाहन की रफ्तार अधिक होती या नहर में पानी ज्यादा रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जब की खमनेई से उसका रिस्तेदार ही करता था नफ़रत lईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) का निधन 28 फरवरी, 2026 को तेहरान, ईरान में हुआ था। वे ईरान के ही रहने वाले थे और 1989 से अपनी मौत तक देश के सर्वोच्च नेता के रूप में कार्यरत थे। ख़ामेनेई ईरान के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति थे और उनका जन्म मशहद, ईरान में हुआ था।
    1
    जब की खमनेई से उसका रिस्तेदार ही करता था नफ़रत lईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) का निधन 28 फरवरी, 2026 को तेहरान, ईरान में हुआ था। वे ईरान के ही रहने वाले थे और 1989 से अपनी मौत तक देश के सर्वोच्च नेता के रूप में कार्यरत थे। ख़ामेनेई ईरान के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति थे और उनका जन्म मशहद, ईरान में हुआ था।
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • मात्र 65 हजार दे और सेकंड हैंड ट्रैक्टर घर ले जाये | Second Hand Tractor Under 1 Lakh | Mor Gaadi |
    1
    मात्र 65 हजार दे और सेकंड हैंड ट्रैक्टर घर ले जाये | Second Hand Tractor Under 1 Lakh | Mor Gaadi |
    user_Men of jharkhand
    Men of jharkhand
    Court reporter धुरकी, गढ़वा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत कधवन गांव के समीप हाईवे पर हुई सड़क हादसे में एक सात वर्षीया बच्ची की मौत मौके पर हो गयी है। जबकि बाइक पर सवार उसकी मां बाप व एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हैं । जिन्हें ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजा गया है। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।
    1
    रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत कधवन गांव के समीप हाईवे पर हुई सड़क हादसे में एक सात वर्षीया बच्ची की मौत मौके पर हो गयी है। जबकि बाइक पर सवार उसकी मां बाप व एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हैं । जिन्हें ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजा गया है। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।
    user_पब्लिक न्यूज
    पब्लिक न्यूज
    विश्रामपुर, पलामू, झारखंड•
    6 hrs ago
  • रामानुजगंज नगर में होली के दिन अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गए, जबकि एक अन्य भीषण कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। वार्ड क्रमांक 1 में आमने-सामने टक्कर पहली घटना वार्ड क्रमांक 1 में हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ग्राम भवरमाल निवासी 20 वर्षीय अमित गुप्ता (पिता नीरज प्रसाद) और 20 वर्षीय अजित पुरी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर काफी तेज थी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और इलाज के लिए भिजवाया। बताया गया कि दुर्घटना में अन्य युवक भी बाल-बाल बचे। पार्क रोड पर युवक घायल दूसरी घटना पार्क रोड स्थित वार्ड क्रमांक 12 में हुई, जहां एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। कस्तूरबा छात्रावास के पास अज्ञात व्यक्ति मिला घायल तीसरी घटना कस्तूरबा छात्रावास के समीप सामने आई, जहां एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर हालत में घायल मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। चाकी लवा मोड़ पर कार दुर्घटना, एक की मौत इसी दौरान चाकी लवा मोड़ पर एक कार दुर्घटना में पांच लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि प्रेम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की पहचान पुष्प राज यादव, चंद्रिका यादव, गणेश यादव और इंदर यादव के रूप में हुई है। सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच में जुटी घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस बल अलग-अलग स्थानों पर पहुंचा। सभी घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में जांच की जा रही है और दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    रामानुजगंज नगर में होली के दिन अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गए, जबकि एक अन्य भीषण कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
वार्ड क्रमांक 1 में आमने-सामने टक्कर
पहली घटना वार्ड क्रमांक 1 में हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ग्राम भवरमाल निवासी 20 वर्षीय अमित गुप्ता (पिता नीरज प्रसाद) और 20 वर्षीय अजित पुरी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर काफी तेज थी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और इलाज के लिए भिजवाया। बताया गया कि दुर्घटना में अन्य युवक भी बाल-बाल बचे।
पार्क रोड पर युवक घायल
दूसरी घटना पार्क रोड स्थित वार्ड क्रमांक 12 में हुई, जहां एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कस्तूरबा छात्रावास के पास अज्ञात व्यक्ति मिला घायल
तीसरी घटना कस्तूरबा छात्रावास के समीप सामने आई, जहां एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर हालत में घायल मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया।
चाकी लवा मोड़ पर कार दुर्घटना, एक की मौत
इसी दौरान चाकी लवा मोड़ पर एक कार दुर्घटना में पांच लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि प्रेम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की पहचान पुष्प राज यादव, चंद्रिका यादव, गणेश यादव और इंदर यादव के रूप में हुई है। सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
पुलिस जांच में जुटी
घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस बल अलग-अलग स्थानों पर पहुंचा। सभी घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में जांच की जा रही है और दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • बलरामपुर दो गुटों में हुई जमकर मारपीट... शराब के नशे में दो गुटों में हुई जमकर मारपीट.. पुलिस पहुंचने के बाद भी मारपीट करते दिखे लोग... मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल... 3 मार्च को बस स्टैंड रामानुजगंज में हुआ था विवाद.... अभी तक किसी ने थाने में शिकायत नही किया है... रामानुजगंज थाना क्षेत्र का मामला।
    1
    बलरामपुर 
दो गुटों में हुई जमकर मारपीट... 
शराब के नशे में दो गुटों में हुई जमकर मारपीट.. 
पुलिस पहुंचने के बाद भी मारपीट करते दिखे लोग... 
मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल... 
3 मार्च को बस स्टैंड रामानुजगंज में हुआ था विवाद.... 
अभी तक किसी ने थाने में शिकायत नही किया है... 
रामानुजगंज थाना क्षेत्र का मामला।
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • Post by Neimudnansari
    1
    Post by Neimudnansari
    user_Neimudnansari
    Neimudnansari
    चैनपुर, पलामू, झारखंड•
    7 hrs ago
  • जब पुलिस पकडने आई तो फिल्मी इस्ताईल की तरह 2 हाथ में लहराता रहा पिस्तौल l
    1
    जब पुलिस पकडने आई तो फिल्मी इस्ताईल की तरह 2  हाथ में लहराता रहा पिस्तौल l
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • बाहरी लोगों ने लुट लिया गढ़वा को? भ्रष्टाचार नहीं बल्कि महा भ्रष्टाचार हुआ है?
    1
    बाहरी लोगों ने लुट लिया गढ़वा को? भ्रष्टाचार नहीं बल्कि महा भ्रष्टाचार हुआ है?
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय तथा आंचलिक क्षेत्रों में होली पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्सोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बच्चों ने चौक-चौराहों पर तो युवाओं ने होली को हुड़दंग के साथ मनाया। होली के दिन चौक-चौराहे,गली-गुच्चे,सड़के तथा क्षेत्र का हर गांव गुलजार रहा। लोगो ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल तथा रंग लगाकर होली की बधाई दी।
    1
    विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय तथा आंचलिक क्षेत्रों में होली पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्सोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बच्चों ने चौक-चौराहों पर तो युवाओं ने होली को हुड़दंग के साथ मनाया। होली के दिन चौक-चौराहे,गली-गुच्चे,सड़के तथा क्षेत्र का हर गांव गुलजार रहा। लोगो ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल तथा रंग लगाकर होली की बधाई दी।
    user_पब्लिक न्यूज
    पब्लिक न्यूज
    विश्रामपुर, पलामू, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.