logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनगणना के लिए कर्मचारियों का शुरु हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम उपजिलाधिकारी सर्वेश सिंह ने लिया जायजा दिए दिशा निर्देश रसूलाबाद कानपुर देहात। आगामी समय में होने वाली जनगणना के लिए रसूलाबाद कस्बे में सैकड़ों कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग का सोमवार से पहला सत्र प्रारंभ हो गया है। द्वितीय चरण में 23 से 25 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इन चरण के माध्यम से शत प्रतिशत प्रगणक व सुपरवाइजर प्रशिक्षित होंगे। रसूलाबाद के नगर पंचायत सभागार व ब्लाक सभागार में कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ उपजिलाधिकारी सर्वेश सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नागरिकों को भी स्व-गणना का अवसर भी मिला है, आप सब इसका लाभ उठाकर ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक अवश्य भर सकते हैं। इसके साथ ही प्रगणक आपके घर-घर आएंगे और आवश्यक जानकारी जुटाएंगे जिसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही न करें और सही जानकारी प्रगणकों को दें। उपजिलाधिकारी सर्वेश सिंह, ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और उचित दिशा निर्देश भी दिए यहां तहसीलदार संतोष कुमार,खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह यादव ने दोनों जगहों रसूलाबाद नगर पंचायत व ब्लाक सभागार में चल रहे प्रशिक्षण को देखा।

2 hrs ago
user_योगेन्द्र सिंह
योगेन्द्र सिंह
Rasulabad, Kanpur Dehat•
2 hrs ago
7a065483-d3b6-4b46-acbe-a733c3f75c9e

जनगणना के लिए कर्मचारियों का शुरु हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम उपजिलाधिकारी सर्वेश सिंह ने लिया जायजा दिए दिशा निर्देश रसूलाबाद कानपुर देहात। आगामी समय में होने वाली जनगणना के लिए रसूलाबाद कस्बे में सैकड़ों कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग का सोमवार से पहला सत्र प्रारंभ हो गया है। द्वितीय चरण में 23 से 25 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इन चरण के माध्यम से शत प्रतिशत प्रगणक व सुपरवाइजर प्रशिक्षित होंगे। रसूलाबाद के नगर पंचायत सभागार व ब्लाक सभागार में कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ उपजिलाधिकारी सर्वेश सिंह

193fee50-7f36-46a3-8ddc-05154b3e6606

ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नागरिकों को भी स्व-गणना का अवसर भी मिला है, आप सब इसका लाभ उठाकर ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक अवश्य भर सकते हैं। इसके साथ ही प्रगणक आपके घर-घर आएंगे और आवश्यक जानकारी जुटाएंगे जिसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही न करें और सही जानकारी प्रगणकों को दें। उपजिलाधिकारी सर्वेश सिंह, ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और उचित दिशा निर्देश भी दिए यहां तहसीलदार संतोष कुमार,खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह यादव ने दोनों जगहों रसूलाबाद नगर पंचायत व ब्लाक सभागार में चल रहे प्रशिक्षण को देखा।

  • user_Rishav Kumar
    Rishav Kumar
    Akbarpur, Kanpur Dehat
    💣
    52 min ago
  • user_Rishav Kumar
    Rishav Kumar
    Akbarpur, Kanpur Dehat
    😡
    52 min ago
  • user_Rishav Kumar
    Rishav Kumar
    Akbarpur, Kanpur Dehat
    🙏
    52 min ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ramadhar Kumar
    2
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अगवासी गौशाला में भारी अव्यवस्था, गौसेवा आयोग अध्यक्ष ने जताई नाराजगी संदलपुर ब्लाक के अगवासी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में गौशाला में कुल 63 गौवंश पाए गए, जिनमें छोटे बछड़े भी शामिल थे। इनमें से करीब 25 गोवंश बिना टैग के मिले, जो नियमों का उल्लंघन है। पशुओं के लिए उपलब्ध पानी गंदा और पीने योग्य नहीं था, जबकि दिया जा रहा पशु आहार भी खराब गुणवत्ता का पाया गया। छोटे गौवंश के लिए खाने-पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। मौके पर केवल सूखा भूसा उपलब्ध था, जबकि हरा चारा और दाना जैसी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह नदारद रहीं। अध्यक्ष ने इन खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित
    1
    अगवासी गौशाला में भारी अव्यवस्था, गौसेवा आयोग अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
संदलपुर ब्लाक के अगवासी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण में गौशाला में कुल 63 गौवंश पाए गए, जिनमें छोटे बछड़े भी शामिल थे। इनमें से करीब 25 गोवंश बिना टैग के मिले, जो नियमों का उल्लंघन है। पशुओं के लिए उपलब्ध पानी गंदा और पीने योग्य नहीं था, जबकि दिया जा रहा पशु आहार भी खराब गुणवत्ता का पाया गया।
छोटे गौवंश के लिए खाने-पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। मौके पर केवल सूखा भूसा उपलब्ध था, जबकि हरा चारा और दाना जैसी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह नदारद रहीं।
अध्यक्ष ने इन खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • झींझक कानपुर देहात के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे नहीं होता एक्सरे क्योंकि एक्सरे टेक्निशन है नहीं सिर्फ हैल्परों से चलता है काम नहीं मिलती रिपोर्ट मरीज को बाहर से कराना पड़ता एक्सरे और ट्रेनी डॉक्टर कर रहे मरीजों का इलाज बीमारी समझ मे न आने पर कर दिया जाता है रेफर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ दिखावा नहीं मिलता सही उपचार मरीज इधर उधर भागने पर मजबूर
    3
    झींझक कानपुर देहात के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे नहीं होता एक्सरे क्योंकि एक्सरे टेक्निशन है नहीं सिर्फ हैल्परों से चलता है काम नहीं मिलती रिपोर्ट मरीज को बाहर से कराना पड़ता एक्सरे और ट्रेनी डॉक्टर कर रहे मरीजों का इलाज बीमारी समझ मे न आने पर कर दिया जाता है रेफर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ दिखावा नहीं मिलता सही उपचार मरीज इधर उधर भागने पर मजबूर
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र में कार गैराज में भीषण आग, 4 कारें जलकर राख…* *ईदगाह के सामने हुआ हादसा, लाखों का सामान खाक* *फायर ब्रिगेड मौके पर, आग के कारणों की जांच जारी…!!*
    1
    *इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र में कार गैराज में भीषण आग, 4 कारें जलकर राख…*
*ईदगाह के सामने हुआ हादसा, लाखों का सामान खाक*
*फायर ब्रिगेड मौके पर, आग के कारणों की जांच जारी…!!*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनांक मौत, बस स्टैंड के समीप हुई घटना पुलिस पहुंची औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    1
    सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनांक मौत, बस स्टैंड के समीप हुई घटना पुलिस पहुंची औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108 से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। “फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का
    1
    औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108  से अस्पताल भिजवाया गया। 
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
“फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। 
पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी शिवराजपुर। क्षेत्र के ग्राम सदिकामऊ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। आचार्य गोपाल जी महाराज की सुमधुर वाणी से जैसे ही भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य का प्रसंग सुनाया गया, पूरा पंडाल हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कथा प्रसंग वामन अवतार से कृष्ण जन्म तक कथा व्यास आचार्य गोपाल जी महाराज ने पांचवें दिन की शुरुआत करते हुए राजा बलि और भगवान वामन के चरित्र का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्श जीवन पर प्रकाश डाला। कथा के मध्य में जब श्री कृष्ण जन्म का प्रसंग आया, तो समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। टोकरी में बाल स्वरूप कान्हा के दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। भजनों पर थिरके श्रद्धालु आचार्य जी द्वारा प्रस्तुत भजनों की श्रृंखला ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। मुख्य यजमान के रूप में अशोक दीक्षित एवं सुधा दीक्षित ने व्यास पीठ का पूजन कर आरती उतारी। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति कथा का रसपान करने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण और भक्तजन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्याम सुंदर, अनुज, सूरज, ऋषि उमेश चंद्र अवस्थी पूर्व प्रधानाचार्य संस्कृत विद्यालय विशाल, वेदांत, देवांश रिद्धि, सिद्धि, परिधि, मुकुंद, सीमा आरती सोनू जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर भक्तों का कल्याण करते हैं। आचार्य गोपाल जी महाराज ग्रामवासियों के सहयोग से चल रही इस कथा में प्रतिदिन भंडारे और प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से गांव में सुख-शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।
    4
    रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी 
शिवराजपुर। क्षेत्र के ग्राम सदिकामऊ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। आचार्य गोपाल जी महाराज की सुमधुर वाणी से जैसे ही भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य का प्रसंग सुनाया गया, पूरा पंडाल हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
कथा प्रसंग वामन अवतार से कृष्ण जन्म तक
कथा व्यास आचार्य गोपाल जी महाराज ने पांचवें दिन की शुरुआत करते हुए राजा बलि और भगवान वामन के चरित्र का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्श जीवन पर प्रकाश डाला। कथा के मध्य में जब श्री कृष्ण जन्म का प्रसंग आया, तो समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। टोकरी में बाल स्वरूप कान्हा के दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।
भजनों पर थिरके श्रद्धालु
आचार्य जी द्वारा प्रस्तुत भजनों की श्रृंखला ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। मुख्य यजमान के रूप में अशोक दीक्षित एवं सुधा दीक्षित ने व्यास पीठ का पूजन कर आरती उतारी।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति कथा का रसपान करने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण और भक्तजन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्याम सुंदर, अनुज, सूरज, ऋषि उमेश चंद्र अवस्थी पूर्व प्रधानाचार्य संस्कृत विद्यालय
विशाल, वेदांत, देवांश
रिद्धि, सिद्धि, परिधि, मुकुंद, सीमा आरती सोनू 
जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर भक्तों का कल्याण करते हैं। आचार्य गोपाल जी महाराज
ग्रामवासियों के सहयोग से चल रही इस कथा में प्रतिदिन भंडारे और प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से गांव में सुख-शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।
    user_Prabhakar Awasthi
    Prabhakar Awasthi
    Photographer Bilhaur, Kanpur Nagar•
    10 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.