बिहार उद्योग सेवा के अधिकारी शुभम कुमार ने जमुई के जिला उद्योग केंद्र के नए महाप्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने निवर्तमान महाप्रबंधक मितेश कुमार शांडिल्य से कार्यभार संभाला, जिनका स्थानांतरण अब जिला उद्योग केंद्र, कटिहार के महाप्रबंधक के पद पर हुआ है। पदभार ग्रहण के बाद आयोजित स्वागत एवं विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने नवागत महाप्रबंधक का गर्मजोशी से स्वागत किया और निवर्तमान महाप्रबंधक को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्थानांतरित परियोजना प्रबंधक विपिन चंद्र और राहुल कुमार को भी सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। नए महाप्रबंधक शुभम कुमार ने जिले में औद्योगिक विकास को गति देने, नए निवेश को आकर्षित करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को सरल, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैंकों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर ऋण स्वीकृति प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा और उद्योग पंजीकरण, स्वरोजगार व सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। समारोह में निवर्तमान महाप्रबंधक मितेश कुमार शांडिल्य ने विभाग की योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए शुभम कुमार के नेतृत्व में केंद्र के नई उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम का संचालन राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. पंकज कुमार, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अंशुमान और श्री लंगटा बाबा मेटल्स एंड पावर लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक प्रमित कुमार समेत कई गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

- जमुई जिले के चकाई मुख्य चौक पर लंबे समय से बनी जलजमाव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को एनएच डिवीजन लखीसराय–मुंगेर की एक उच्चस्तरीय टीम ने चकाई मुख्य चौक का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों की इस टीम ने मौके पर जाकर नाले की गहराई, जल निकासी व्यवस्था और पूरे ड्रेनेज सिस्टम का बारीकी से जायजा लिया। इस निरीक्षण दल में कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार, सहायक अभियंता रामप्रवेश चौधरी और कनीय अभियंता सीता कुमारी शामिल थे। इन अधिकारियों ने मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों से भी सीधा संवाद किया और इस जलजमाव के कारण उन्हें होने वाली विभिन्न समस्याओं को सुना। एनएच विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय जनता और दुकानदारों को भरोसा दिलाया है कि आगामी श्रावणी मेला शुरू होने से पहले ही इस जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान ढूंढने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। विभाग का मुख्य उद्देश्य है कि देवघर जाने वाले कांवरियों और यहां के स्थानीय नागरिकों को आने वाले समय में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह पहली बार जमुई जिले के सोनो पहुंचे। इस अवसर पर सोनो चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में सुमित कुमार सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्व को निभाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं का सम्मान सुनिश्चित करना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस कार्यक्रम में जदयू सोनो प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश मंडल, संतोष कुमार दास, चंद्रशेखर सिंह, प्रभु राम, मनोहर विश्वकर्मा, संतोष भगत, राजेंद्र दास, बैजन्ती देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- जमुई में खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए त्याग, अनुशासन और मेहनत बेहद जरूरी है।1
- बिहार के सिमुलतला आवासीय विद्यालय में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में डीएम की बैठक में विद्यालय की शिक्षा, सुरक्षा और छात्र हित को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं।2
- बिहार के जमुई में आयोजित गोल्डन जिम के उद्घाटन समारोह में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह पहुंचीं। इस उद्घाटन कार्यक्रम में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के शामिल होने का एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।1
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवाकर सिंह ने बिहार सरकार में जमुई जिले से शामिल दो मंत्रियों की कार्यक्षमता पर तीखा सवाल उठाया है। दिवाकर सिंह का कहना है कि जब ये मंत्री अपने गृह जिले जमुई में ही कुछ करने में असमर्थ साबित हो रहे हैं, तो फिर प्रदेश स्तर पर इनसे किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने मंत्रियों की विफलता पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं, वे राज्य के लिए क्या कर पाएंगे।1
- जमुई में गाय चराने गई एक 40 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। वारदात के दौरान विरोध करने पर पीड़ित महिला घायल हो गई। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है।1