logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित* *20 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश* खैरथल / हीरालाल भूरानी अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित राहत प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभागवार समीक्षा के दौरान 30 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही टाइम एक्सीलरेशन के माध्यम से परिवादों के उच्च स्तर पर जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को पुनः खोले गए (रीओपन) संपर्क प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए, ताकि निस्तारण की वास्तविक स्थिति का सही आकलन किया जा सके। बैठक में 20 सूत्री कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ‘पंच गौरव’ वर्ष 2026-27 हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग अपनी योजनाओं को व्यावहारिक एवं जनहितकारी बनाएं, जिससे अधिक से अधिक आमजन को लाभान्वित किया जा सके और उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो। बैठक में डिप्टी एसपी भिवाड़ी शीशराम, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, अभियंता पीएचईडी धर्मवीर यादव, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड़, अधिशासी अभियंता आदेश यादव, सहायक अभियंता बिजली विभाग दिनेश भड़ाना, कृषि अधिकारी गोपाल लाल मीणा, सहायक निदेशक वेद प्रकाश सैनी, एसीएफ वन विभाग संजय चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

17 hrs ago
user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
17 hrs ago
26054f9f-5552-4df5-bffc-bec4c95843ee

*अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित* *20 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश* खैरथल / हीरालाल भूरानी अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित राहत प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभागवार समीक्षा के दौरान 30 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही टाइम एक्सीलरेशन के माध्यम से परिवादों के उच्च स्तर पर जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को पुनः खोले गए (रीओपन) संपर्क प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए, ताकि निस्तारण की वास्तविक स्थिति का सही आकलन किया जा सके। बैठक में 20 सूत्री कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ‘पंच गौरव’ वर्ष 2026-27 हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग अपनी योजनाओं को व्यावहारिक एवं जनहितकारी बनाएं, जिससे अधिक से अधिक आमजन को लाभान्वित किया जा सके और उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो। बैठक में डिप्टी एसपी भिवाड़ी शीशराम, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, अभियंता पीएचईडी धर्मवीर यादव, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड़, अधिशासी अभियंता आदेश यादव, सहायक अभियंता बिजली विभाग दिनेश भड़ाना, कृषि अधिकारी गोपाल लाल मीणा, सहायक निदेशक वेद प्रकाश सैनी, एसीएफ वन विभाग संजय चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ग्रार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। *खैरथल में सम्मान समारोहः सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान* *रैली के साथ सम्मान समारोहः SVM स्कूल खैरथल में टॉपर्स का अभिनंदन* खैरथल / हीरालाल भूरानी किशनगढ़ रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय (S.V.M. Sec. School) खैरथल में बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 8वीं एवं 5वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति वरुण डाटा ने की, जबकि सैटेलाइट हॉस्पिटल खैरथल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय निदेशक विशाल गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का फूलमालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके परिश्रम और विद्यालय स्टाफ के मार्गदर्शन को दिया। कोर्डिनेटर राजेश जोशी ने परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं में कोमल कुमारी ने 97%, योगिता ने 96.83%, भुवन एवं चार्मी ने 96.33% तथा मोनिका एवं धैर्य ने 96% अंक प्राप्त किए। कुल 27 में से 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 8वीं में 20 में से 19 तथा कक्षा 5वीं में 23 में से 19 विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा सैनी ने किया। समारोह के बाद अतिथियों ने सम्मान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    ग्रार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
*खैरथल में सम्मान समारोहः सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान*
*रैली के साथ सम्मान समारोहः SVM स्कूल खैरथल में टॉपर्स का अभिनंदन*
खैरथल   / हीरालाल भूरानी 
किशनगढ़ रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय (S.V.M. Sec. School) खैरथल में बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 8वीं एवं 5वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति वरुण डाटा ने की, जबकि सैटेलाइट हॉस्पिटल खैरथल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विद्यालय निदेशक विशाल गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का फूलमालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके परिश्रम और विद्यालय स्टाफ के मार्गदर्शन को दिया।
कोर्डिनेटर राजेश जोशी ने परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं में कोमल कुमारी ने 97%, योगिता ने 96.83%, भुवन एवं चार्मी ने 96.33% तथा मोनिका एवं धैर्य ने 96% अंक प्राप्त किए। कुल 27 में से 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 8वीं में 20 में से 19 तथा कक्षा 5वीं में 23 में से 19 विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम का संचालन नेहा सैनी ने किया। समारोह के बाद अतिथियों ने सम्मान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • महावीर जयंती के अवसर पर निकाली रैली, सोनम प्रभा संस्थान के बच्चों का अद्भुत संदेश
    1
    महावीर जयंती के अवसर पर निकाली रैली, सोनम प्रभा संस्थान के बच्चों का अद्भुत संदेश
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by Janta Seva84
    1
    Post by Janta Seva84
    user_Janta Seva84
    Janta Seva84
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    7 min ago
  • Post by Ram Mishra
    1
    Post by Ram Mishra
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • शेरा पहलवान को रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने पहलवान को सम्मानित किया
    1
    शेरा पहलवान को रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने पहलवान को सम्मानित किया
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • पत्रकार* रोहिताश कुमार जाटव स्थान* बगड़ राजपूत *हैडिंग राजकीय पुश अप स्वास्थ्य केंद्र बगड़ राजपूत लाइव स्टोर इंस्पेक्टर श्री लोकेश कुमार चौधरी रहते नशे में धुत नहीं चलते ओपीडी और पत्रकारों से करते हैं दुर्व्यवहार* गौर तलब है कि ग्राम पंचायत बगड़ राजपूत में एक पुश उप स्वास्थ्य केंद्र बन पड़ा है जिसमें वहां के कर्मचारी श्री लोकेश कुमार चौधरी लगे हुए हैं नित रोज शराब पीकर आते हैं और ना काम करते हैं और लोगों से दुर्व्यवहार करते हैं और जब मैं पत्रकार होने के नाते उनसे यह पूछा कि आपकी ओपीडी की पर्ची कहां है तो वह मेरे से दुर्व्यवहार करने लगे क्योंकि मैं पत्रकार भी हूं और किस भी हूं मैं उनसे अपने पशुओं के लिए दवाई लेने के लिए आया था उन्होंने एक सिंपल पर्ची निकाल और उसे पर वह नाम लिखने लगे मैं जब यह कहा कि आप ओपीडी के पर्ची निकाले तो वह नहीं दे रहे थे और मेरे से दुर्व्यवहार करने लगे और गाली गलौच करने लगे उन्होंने शराब पी रखा था कुछ ग्रामीणों ने बताया कि लोकेश कुमार यहां शराब पीकर आते हैं उन्हीं के कारण गांव में बांग के टीके नहीं लगे किस कारण गांव में बहुत सारा बांग का रोग भी फैल गया था
    4
    पत्रकार* रोहिताश कुमार जाटव स्थान* बगड़ राजपूत *हैडिंग राजकीय पुश अप स्वास्थ्य केंद्र बगड़ राजपूत लाइव स्टोर इंस्पेक्टर श्री लोकेश कुमार चौधरी रहते नशे में धुत नहीं चलते ओपीडी और पत्रकारों से करते हैं दुर्व्यवहार* गौर तलब है कि ग्राम पंचायत बगड़ राजपूत में एक पुश उप स्वास्थ्य केंद्र बन पड़ा है जिसमें वहां के कर्मचारी श्री लोकेश कुमार चौधरी लगे हुए हैं नित रोज शराब पीकर आते हैं और ना काम करते हैं और लोगों से दुर्व्यवहार करते हैं और जब मैं पत्रकार होने के नाते उनसे यह पूछा कि आपकी ओपीडी की पर्ची कहां है तो वह मेरे से दुर्व्यवहार करने लगे क्योंकि मैं पत्रकार भी हूं और किस भी हूं मैं उनसे अपने पशुओं के लिए दवाई लेने के लिए आया था उन्होंने एक सिंपल पर्ची निकाल और उसे पर वह नाम लिखने लगे मैं जब यह कहा कि आप ओपीडी के पर्ची निकाले तो वह नहीं दे रहे थे और मेरे से दुर्व्यवहार करने लगे और गाली  गलौच करने लगे उन्होंने शराब पी रखा था कुछ ग्रामीणों ने बताया कि लोकेश कुमार यहां शराब पीकर आते हैं उन्हीं के कारण गांव में बांग के टीके नहीं लगे किस कारण गांव में बहुत सारा बांग का रोग भी फैल गया था
    user_रोहिताश कुमार जाटव
    रोहिताश कुमार जाटव
    Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव की होनहार बेटी संस्कृति यादव ने राजस्थान राज्य अंडर-19 युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ ही संस्कृति ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जहां वह गुवाहाटी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजस्थान राज्य युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 29 मार्च 2026 तक द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग अकादमी, सादुलपुर (चूरू) में जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चूरू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई प्रतिभाशाली महिला बॉक्सरों के बीच कड़े मुकाबले हुए, लेकिन संस्कृति यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संस्कृति यादव की यह उपलब्धि केवल खेल तक ही सीमित नहीं है। उनका चयन आईआईटी बीएससी चेन्नई में भी हुआ है, जिससे उन्होंने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में एक साथ आगे बढ़ सकती है। संस्कृति की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके दादा पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव, पूर्व पंच अमीलाल यादव सहित परिवारजनों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्कृति के पिता भीमसिंह यादव नीमराना में कंपनी संचालन करते हैं, जबकि माता अनीता यादव गृहिणी हैं। दादा बाबूलाल यादव व दादी कमलेश देवी दोनों ही पूर्व सरपंच रह चुके हैं। परिवार ने संस्कृति को बेटे की तरह पालन-पोषण कर पढ़ाई और खेल के लिए हमेशा प्रेरित किया। संस्कृति यादव की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। अब सभी को उम्मीद है कि संस्कृति राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
    4
    नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव की होनहार बेटी संस्कृति यादव ने राजस्थान राज्य अंडर-19 युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ ही संस्कृति ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जहां वह गुवाहाटी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राजस्थान राज्य युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 29 मार्च 2026 तक द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग अकादमी, सादुलपुर (चूरू) में जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चूरू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई प्रतिभाशाली महिला बॉक्सरों के बीच कड़े मुकाबले हुए, लेकिन संस्कृति यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
संस्कृति यादव की यह उपलब्धि केवल खेल तक ही सीमित नहीं है। उनका चयन आईआईटी बीएससी चेन्नई में भी हुआ है, जिससे उन्होंने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में एक साथ आगे बढ़ सकती है।
संस्कृति की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके दादा पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव, पूर्व पंच अमीलाल यादव सहित परिवारजनों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्कृति के पिता भीमसिंह यादव नीमराना में कंपनी संचालन करते हैं, जबकि माता अनीता यादव गृहिणी हैं। दादा बाबूलाल यादव व दादी कमलेश देवी दोनों ही पूर्व सरपंच रह चुके हैं। परिवार ने संस्कृति को बेटे की तरह पालन-पोषण कर पढ़ाई और खेल के लिए हमेशा प्रेरित किया।
संस्कृति यादव की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। अब सभी को उम्मीद है कि संस्कृति राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    12 hrs ago
  • किशनगढ़ बास कृपाल नगर स्थित श्याम बाबा मंदिर के दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के दौरान विशाल भव्य शोभा यात्रा का हुआ आयोजन
    1
    किशनगढ़ बास कृपाल नगर स्थित श्याम बाबा मंदिर के दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के दौरान विशाल भव्य शोभा यात्रा का हुआ आयोजन
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.