Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाराबंकी के विप्रज निगम की टीम इंडिया में एंट्री! 🇮🇳 | Asian Games 2026 | IPL Star Vipraj Nigam
APDP NEWS
बाराबंकी के विप्रज निगम की टीम इंडिया में एंट्री! 🇮🇳 | Asian Games 2026 | IPL Star Vipraj Nigam
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ समाजवादी पीडीए यात्रा रथ सपा कार्यालय पहुंचा,सपा की आगामी 2027 चुनाव में इसी रथ से प्रचार की तैयारी है लखनऊ समाजवादी पीडीए यात्रा रथ सपा कार्यालय पहुंचा,सपा की आगामी 2027 चुनाव में इसी रथ से प्रचार की तैयारी है1
- दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहना की चोरी - पल्सर से आये दो युवकों ने सेठ को दिया तगड़ा झांसा अंबेडकर नगर के थाना कोतवाली अकबरपुर अंतर्गत जाफरगंज बाजार में स्थित एक ज्वेलर्स शॉप में झांसा देते हुए दो युवकों ने 5 लाख से अधिक के जेवरात उड़ा ले गए हैं सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी को फोटो खंगालने जुटी है ।1
- वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से षोडषोपचार पूजन किया। इस दौरान सभी ने बाबा विश्वनाथ से देश की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। हर-हर महादेव के जयघोष से काशी विश्वनाथ धाम का वातावरण भक्तिमय नजर आया। 🙏🔱 हर हर महादेव! 🚩 #वाराणसी #बाबाविश्वनाथ #काशीविश्वनाथ #नरेंद्रमोदी #जन्मदिन #योगीआदित्यनाथ #राजनाथसिंह #हरहरमहादेव1
- जरबेरा की खेती से बदली तकदीर महिला किसान किरण सिंह बनी प्रेरणा पालीहाउस में फूलों की खेती से हर माह 50 से 60 हजार रुपये की आय, आधुनिक खेती की मिसाल बनीं किरण सिंह अम्बेडकर नगर। भीटी विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम मानिकपुर की महिला किसान किरण सिंह ने पारंपरिक खेती से अलग हटकर जरबेरा फूल की खेती को अपनाकर अपनी तकदीर बदलने की राह बनाई है। उद्यान विभाग की मदद से पालीहाउस स्थापित कर उन्होंने जरबेरा फूल की खेती शुरू की, जिसके लिए उन्हें 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ मिला। पालीहाउस में वैज्ञानिक तरीके से की जा रही जरबेरा की खेती से किरण सिंह को प्रतिमाह करीब 50 से 60 हजार रुपये की आय हो रही है। फूलों की बाजार में मांग के चलते उनकी मेहनत अब नियमित आमदनी का जरिया बन गई है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ ही किरण सिंह क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी नई राह दिखा रही हैं। किरण सिंह का कहना है कि आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का सही लाभ लेकर किसान अपनी खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल सकते हैं। उद्यान विभाग की योजनाओं से मिलने वाली सहायता ने उनके लिए फूलों की खेती को आसान बनाया। जरबेरा की रंग-बिरंगी खुशबू के साथ बढ़ी आमदनी ने साबित किया कि खेती में नवाचार और तकनीक का साथ मिले तो खेत ही खुशहाली का मजबूत आधार बन सकते हैं। किरण सिंह की सफलता आसपास के किसानों, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बन रही है।1
- ट्रेन की चपेट में आने से बकरियों की मौत महिलाएं बच्ची बाल बाल प्रतापगढ़ । प्रयागराज-लखनऊ रेलवे लाइन पर खिदिरपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से बकरियों की मौत संयोग रहा कि महिलाएं बाल बाल बच गई।1
- अम्बेडकर नगर के साथ सरकार का सौतेला व्यवहार, प्रधान मंत्री राहत योजना में गाजियाबाद 85 और अम्बेडकर नगर में 2 अस्पताल अम्बेडकर नगर के साथ सरकार का सौतेला व्यवहार, प्रधान मंत्री राहत योजना में गाजियाबाद 85 और अम्बेडकर नगर में 2 अस्पताल1
- 🔥 टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा का नाम सुनते ही हंस पड़े ओमप्रकाश राजभर! अम्बेडकरनगर के टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा का नाम सामने आते ही ओमप्रकाश राजभर के हंसने का वीडियो/मंजर चर्चा में आ गया। 🎥 आखिर राम मूर्ति वर्मा का नाम सुनते ही क्यों हंसने लगे राजभर? सोशल मीडिया पर यह वाकया लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। #अम्बेडकरनगर #टांडा #राममूर्ति_वर्मा #ओमप्रकाश_राजभर #ViralNews1
- यूपी में पंचायत चुनाव विधान सभा चुनाव के होगे बाद आम जनता की होगी बल्ले बल्ले यूपी में पंचायत चुनाव विधान सभा चुनाव के होगे बाद आम जनता की होगी बल्ले बल्ले1
- *त्योहारी सीजन में रफ्तार पकड़ेगी हीरो की बिक्री, सुशील हीरो ने बनाई रणनीति * *बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर उपलब्धता के लिए नेटवर्क संचालकों को किया सम्मानित* *बस्ती।* त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए हीरो मोटोकॉर्प की ओर से अधिकृत डीलर्स के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के दौरान ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ बिक्री बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले नेटवर्क संचालकों को सम्मानित भी किया गया। बैठक में सुशील हीरो के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव, नेटवर्क मैनेजर सुनील कुमार तथा हीरो मोटोकॉर्प की नेटवर्क मैनेजर टीम से अंकुर तिवारी सहित सुशील हीरो से जुड़े विभिन्न नेटवर्क के ओनर मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य त्योहारी सीजन में ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप बिक्री और सेवा व्यवस्था को और मजबूत करना रहा। इस दौरान कंपनी की ओर से आगामी दोपहिया वाहनों, नए स्कूटर और बाइक के फेस्टिव एडिशन सहित उत्पादों को लेकर जानकारी साझा की गई। साथ ही त्योहारों के दौरान ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाने वाले विशेष ऑफर, एक्सचेंज बोनस, आकर्षक ईएमआई और अन्य योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में मार्केटिंग गतिविधियों पर भी विशेष जोर दिया गया। त्योहारी सीजन के लिए टीवी विज्ञापन और डिजिटल मीडिया प्रमोशन के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की गई। डीलर्स से कहा गया कि ग्राहकों को योजनाओं की स्पष्ट जानकारी देने के साथ ही बुकिंग से लेकर वाहन की डिलीवरी और बिक्री के बाद की सेवा तक बेहतर अनुभव उपलब्ध कराया जाए। बेहतर प्रदर्शन करने वालों का हुआ सम्मान कार्यक्रम के दौरान सुशील हीरो से जुड़े सभी नेटवर्क के ओनर शामिल हुए। बेहतर सेल्स, सर्विस और स्पेयर उपलब्ध कराने तथा नेटवर्क के संचालन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नेटवर्क संचालकों को शशांक अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान से उत्साहित संचालकों ने त्योहारी सीजन में ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और कंपनी की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि त्योहारी सीजन ग्राहकों के लिए नए दोपहिया वाहन खरीदने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। ऐसे में अधिकृत डीलर्स के माध्यम से ग्राहकों को वाहन की उपलब्धता, ऑफर, बुकिंग और डिलीवरी संबंधी जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राहकों को सलाह दी गई कि वे त्योहारी ऑफर्स और वाहन संबंधी जानकारी के लिए अपने नजदीकी अधिकृत हीरो डीलर से संपर्क करें। बैठक में कंपनी और डीलर नेटवर्क के बीच बेहतर समन्वय के साथ त्योहारी सीजन में ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।1