तरया सुजान थाने में तैनात दरोगा आलोक सिंह का रिश्वत माँगने का ऑडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कप्तान ने सिर्फ सस्पेंड करने की औपचारिकता नहीं निभाई बल्कि उसी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर कुशीनगर के एसपी केशव कुमार की जितनी तारीफ़ की जाए कम है। तरया सुजान थाने में तैनात दरोगा आलोक सिंह का रिश्वत माँगने का ऑडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कप्तान ने सिर्फ सस्पेंड करने की औपचारिकता नहीं निभाई बल्कि उसी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर भी दर्ज करवा दी। इसे कहते हैं भ्रष्टाचार पर सख़्त और सीधी कार्रवाई। मैंने कई अधिकारियों को देखा है कि बड़े से बड़े मामलों में भी अधिकतम कार्रवाई के नाम पर पुलिस लाइन भेज दिया जाता है, लेकिन केशव कुमार की कार्रवाई एक मजबूत संदेश देती है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी यह सख्ती और ईमानदार कार्यशैली आने वाले समय में कई अधिकारियों और कर्मचारियों को याद रहेगी। ऐसी कार्रवाई से ही जनता का भरोसा पुलिस और प्रशासन पर मजबूत होता है।
तरया सुजान थाने में तैनात दरोगा आलोक सिंह का रिश्वत माँगने का ऑडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कप्तान ने सिर्फ सस्पेंड करने की औपचारिकता नहीं निभाई बल्कि उसी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर कुशीनगर के एसपी केशव कुमार की जितनी तारीफ़ की जाए कम है। तरया सुजान थाने में तैनात दरोगा आलोक सिंह का रिश्वत माँगने का ऑडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कप्तान ने सिर्फ सस्पेंड करने की औपचारिकता नहीं निभाई बल्कि उसी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर भी दर्ज करवा दी। इसे कहते हैं भ्रष्टाचार पर सख़्त और सीधी कार्रवाई। मैंने कई अधिकारियों को देखा है कि बड़े से बड़े मामलों में भी अधिकतम कार्रवाई के नाम पर पुलिस लाइन भेज दिया जाता है, लेकिन केशव कुमार की कार्रवाई एक मजबूत संदेश देती है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी यह सख्ती और ईमानदार कार्यशैली आने वाले समय में कई अधिकारियों और कर्मचारियों को याद रहेगी। ऐसी कार्रवाई से ही जनता का भरोसा पुलिस और प्रशासन पर मजबूत होता है।
- कुशीनगर खड्डा पडरौना मार्ग के बीच मठिया के पास छड़ लदा ट्रैक्टर टाली पलटने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से हुए घायल घायल व्यक्तियों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के सहारे घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल भेजा गया है डॉक्टर ने हालात खराब देते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है ज1
- कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घूरछपरा पतीलार में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक यूपी 56 आर 4659 नंबर की बाइक से गांव में पहुंचे थे और देर रात गांव में घूम रहे थे, जिससे ग्रामीणों को भैंस चोरी की आशंका हुई। संदेह होने पर ग्रामीणों ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अरबाज, फैजल और इमरान बताया। ग्रामीणों के अनुसार तीनों अपना पता हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तिनबर्दहा गांव बता रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर जटहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को बाइक समेत अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों युवक भैंस चोरी की नीयत से गांव में आए थे। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए युवक तिनबर्दहा गांव के डोमनपट्टी के बंजारा समुदाय के बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी सभी तथ्यों की जांच कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए युवक पूछताछ में खुद को लकड़ी काटने के लिए गांव में आने की बात बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भैंस चोरी की पुष्टि नहीं हुई है और न ही कोई चोरी की भैंस बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।2
- कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम खड्डा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया, जबकि पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग निवासी दीनदयाल यादव के घर सोमवार को उनकी बहन की बारात आई थी। इसी दौरान उनकी पत्नी नीतू (23 वर्ष) को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों की मौत हो गई। परिजनों के पूछने पर अस्पताल संचालक ने मरीज को बेहोश बताते हुए इलाज का बहाना बनाकर घंटों तक रोके रखा। परिजनों के दबाव बनाने पर अस्पताल संचालक ने झटका लगने की बात कहकर अपने निजी वाहन से प्रसूता को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रसूता को मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रख लिया। मंगलवार सुबह जब परिजन कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल पहुंचे और नवजात के शव की मांग करने लगे तो हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल का ताला खुलवाकर जांच की तो नवजात का शव जनरेटर के पीछे कागज के गत्ते में रखा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर करीब एक बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम खड्डा रामवीर सिंह के साथ एडिशनल सीएमओ और एमआईसी रजनीश श्रीवास्तव ने अस्पताल का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया और पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण प्रजापति ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।3
- Breaking कुशीनगर - कसया और तुर्कपट्टी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई - अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश - 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार - अभियुक्त सुलेमान राईनी,शशिरंजन तिवारी,शिवम उर्फ शुभम उर्फ शिवकुमार गिरफ्तार - आरोपियों के कब्जे से 1 पिकअप वाहन,1 जनरेटर,1,बुलेट मोटरसाइकिल,1 अपाची मोटरसाइकिल बरामद - वाहन चोरी कर बिहार में बेचता था गिरोह - पहले रेकी कर फिर मौका देख चोरी की वारदात को देते थे अंजाम - गिरफ्तार अभियुको पर दर्ज है कई मुकदमें।1
- कुशीनगर: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश | पिकअप, जनरेटर व 2 बाइक बरामद | 3 शातिर गिरफ्तार जनपद कुशीनगर के थाना कसया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 01 अदद पिकअप, 01 अदद जनरेटर तथा 02 मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन सिंह ने पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि यह गैंग कई जिलों और राज्यों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस की सक्रियता से गिरोह का भंडाफोड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। देखिए क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह की पूरी बाइट और जानिए कैसे पुलिस ने इस अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गैंग का किया खुलासा। #Kushinagar #KasyaPolice #VehicleTheftGang #UPPolice #KushinagarNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #UPNews #HindiNews #KushinagarKiKhabar #PoliceSuccess #CrimeUpdate1
- इस आदमी ने लड़के के सर पर लोहा से मौत के घाट उतार दिया और उसके सर के भेज को खाने लगा उसका खून पीने लगा यह पूरा मामला है एमपी का #newskushinagar #newsupdate #newsupdate #viralreels #न्यूज241
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 11मार्च बुधवार दोपहर करीब 2बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल23 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,136.300लीटर शराब बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- जनपद कुशीनगर मे प्राइवेट हॉस्पिटलो की लापरवाही से हों रहे मौत पर आज प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित घोष से वार्ता किया हुँ अविलम्ब होंगी कार्यवाही इस तरह की घटनाओ से मन बहुत व्यथित है हमारी सम्बेदना परिवार के साथ है1