आलीराजपुर - प्राचार्य की मनमानी के खिलाफ छात्राएं सड़क पर उतरी , कलेक्टर से मिलने पैदल निकली , कलेक्टर के आश्वासन के बाद लोटी छात्राएं । आलीराजपुर - जिले के ग्राम आम्बुआ स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्राचार्य की कथित मनमानी , तानाशाही रवैये और संस्था की बदहाल स्थिति के विरोध में सड़क पर उतर आए , छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से वे प्राचार्य की कार्यप्रणाली से परेशान हैं , लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही , इसी आक्रोश के चलते विद्यार्थी ग्राम आम्बुआ से आलीराजपुर स्थित कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च के लिए निकल पड़े , छात्रों की मुख्य मांग है कि वर्तमान प्राचार्य को तत्काल पद से हटाया जाए और विद्यालय की स्थिति में सुधार किया जाए , सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया । रास्ते में एसडीएम तपिश पांडे ने छात्रों को रोककर समझाइश देने का प्रयास किया और उन्हें वापस लौटने की अपील की , लेकिन विद्यार्थी अपनी मांगों पर अड़े रहे और कलेक्टर से सीधे मुलाकात की जिद पर आगे बढ़ गए , जैसे ही एसडीएम ने कलेक्टर को यह घटनाक्रम बताया तो कलेक्टर नीतू माथुर स्थल पर पहुंची एवं बच्चों से बात की एवं जांच कर उचित कार्यवाही करने की बात कही , कलेक्टर ने कहा जांच दल बनाकर जांच करवाई जाएगी , किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा ।
आलीराजपुर - प्राचार्य की मनमानी के खिलाफ छात्राएं सड़क पर उतरी , कलेक्टर से मिलने पैदल निकली , कलेक्टर के आश्वासन के बाद लोटी छात्राएं । आलीराजपुर - जिले के ग्राम आम्बुआ स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्राचार्य की कथित मनमानी , तानाशाही रवैये और संस्था की बदहाल स्थिति के विरोध में सड़क पर उतर आए , छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से वे प्राचार्य की कार्यप्रणाली से परेशान हैं , लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही , इसी आक्रोश के चलते विद्यार्थी ग्राम आम्बुआ से आलीराजपुर स्थित कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च के लिए निकल पड़े , छात्रों की मुख्य मांग
है कि वर्तमान प्राचार्य को तत्काल पद से हटाया जाए और विद्यालय की स्थिति में सुधार किया जाए , सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया । रास्ते में एसडीएम तपिश पांडे ने छात्रों को रोककर समझाइश देने का प्रयास किया और उन्हें वापस लौटने की अपील की , लेकिन विद्यार्थी अपनी मांगों पर अड़े रहे और कलेक्टर से सीधे मुलाकात की जिद पर आगे बढ़ गए , जैसे ही एसडीएम ने कलेक्टर को यह घटनाक्रम बताया तो कलेक्टर नीतू माथुर स्थल पर पहुंची एवं बच्चों से बात की एवं जांच कर उचित कार्यवाही करने की बात कही , कलेक्टर ने कहा जांच दल बनाकर जांच करवाई जाएगी , किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा ।
- ऑपरेशन अभिमन्यु, सृजन, सम्मान, ऑपरेशन स्वयं सिद्ध, ऑपरेशन एहसास, के तहत स्कूली छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को किया जागरूक बदनावर (धार) पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा एकीकृत जागरूकता अभियान ऑपरेशन अभिमन्यु ,सृजन एवं सम्मान माह जनवरी से अनवरत चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत किशोर बालक बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उनके खिलाफ होने वाले अपराध और उनसे बचने के उपायों के बारे मे जागरूक किया जाना है। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी सर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अरविन्द सिह तोमर के मार्गदर्शन मे निरीक्षक सविता चौधरी थाना प्रभारी सादलपुर के द्वारा सादलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरोद के श्री एल एन एकैडमी मे भ्रमण कर पुलिस मुख्यालय के द्वारा चलाए जा रहे उपरोक्त अभियानो के तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं महिला शिक्षिका, शिक्षक को उपरोक्त अभियान के तहत उनके खिलाफ होने वाले अपराध और उनसे बचाव के तरीके, क्या कानूनी प्रावधान है, सरकार के द्वारा बनाए गए कानूनी विधान किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम निषेध, अधिनियम सहित साइबर फ्रॉड, साइबर अपराध से बचने के तरीके बताकर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 इन साइबर फ्रॉड होने पर एनसीआर नंबर 1930, डायल 112 आदि का जरूरत पड़ने पर उपयोग करने की समझाइश दी गई। कार्यक्रम में थाना सादलपुर से उनि. राधेश्याम परमार, सउनि. योगेश सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक किशोर सिंह चौहान महिला आर. 1056 शीतल चौहान एंव स्कूल के करीब 80 छात्र एवं छात्राएं, स्कूल प्रिंसिपल सहित स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाए उपस्थित रहे।4
- माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत राजस्थान बजट पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक व चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रथीक राजेंद्र मेहता ने बजट को जनकल्याणकारी, संतुलित और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि इसमें शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, पर्यटन व उद्योग जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर प्रदेश के समग्र विकास की मजबूत नींव रखी गई है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश कार्य समिति सदस्य हंसमुख लाल सेठ ने बजट को आमजन के लिए निराशाजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यमवर्ग को कोई ठोस राहत नहीं मिली तथा महंगाई और रोजमर्रा की समस्याओं पर प्रभावी समाधान का अभाव है। सत्तापक्ष जहां बजट को विकास का रोडमैप बता रहा है, वहीं विपक्ष इसे आमजन से दूर मान रहा है। अब इसकी वास्तविक तस्वीर आने वाले समय में क्रियान्वयन से ही स्पष्ट होगी।2
- बांसवाड़ा राजस्थान की सरकार ने अपने बजट में बांसवाड़ा में फ्लाइंग ट्रेंनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की है फ्लाइंग ट्रेंनिंग सेंटर खोलने से राजस्थान मध्य प्रदेश और गुजरात के युवाओं के सपने को पंख लगेगा बल्कि फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर खुलने से जनजाति क्षेत्र के युवाओं को संबल भी मिलेगा,पायलेट बनने के सपनों को पंख लगेगा वहीं हवाई यान यात्राओं का भी विस्तार होगा तलवाड़ा में हवाई पट्टी पर अब ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा का आमजन में सरकार के इस एतिहासिक कदम की सहराना की है उन्होंने कहा युवाओं को पायलेट बनने का सपना होता है लेकिन बजट के अभाव में ये सपने अधूरे रह जाते थे लेकिन अब राजस्थान सरकार ने बजट में फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा से युवाओं के सपनों को पंख लगेगा बल्कि जनजाति क्षेत्र के युवाओं के लिए फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर एक वरदान के रूप में साबित होगा साथ ही ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की सहराना करते हुए सरकार का आभार जताया है1
- *👉 बेटमा के प्राचीन रेवा कुंड स्थित कुंडेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर✍️* *👉 कुंडेश्वर भक्त मंडल की टीम जुटी साफ सफाई में✍️* *👉हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️* *👉 खोजी नजर न्यूज के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई ✍️* *👉 टीम प्रेस क्लब बेटमा ✍️*1
- रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान दबंग केसरी प्रेस। थाना प्रभारी श्री धर्मेन्द्र जी यादव ने आज मानवता दिखाते हुऎ सनावद के सबसे व्यवस्थम चौराहा खरगोन मोटकका चौराहे पर एक पिकअप वाहन बीच चौराहे पर खराबी हो गई थी जिसकी थाना प्रभारी ने खुद मदत गाड़ी से उतरकर धक्का डेकर वाहन को आगे बढ़ाया जिसकी लोगों ने खूब सराहना की । चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब करें अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें आपके आसपास की खबरें पाने के लिए। भगवान सिंह चौहान 98263930141
- महू रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर लंबे समय से अटकीपरियोजना अब आगे बढ़ती दिख रही है। मंगलवार सुबहरेलवे और रक्षा संपदा विभाग ने संयुक्त रूप से अतिक्रमणहटाने की कार्रवाई शुरू की। यह अभियान स्टेशन के पीछेस्थित बंडा बस्ती और खान कॉलोनी क्षेत्र में चलाया जा रहाहै।रक्षा भूमि मिलने से खुला विकास का रास्ता करीब एक साल से फाइलों में अटकी महू रेलवे स्टेशनविकास योजना अब जमीन पर उतरने को तैयार है। रक्षामंत्रालय की मंजूरी के बाद रेलवे को 3.4806 एकड़ रक्षाभूमि मिल गई है। जमीन नहीं मिलने के कारण प्लेटफॉर्मविस्तार और नई रेल लाइनों की योजनाएं रुकी हुई थीं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुई कार्रवाई मेंपोकलेन और जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जा रहा। मौके पर रेलवे, कैंट बोर्ड, आरपीएफ, जीआरपी, महूकोतवाली पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। रेलवेअधिकारियों के अनुसार अतिक्रमणकारियों को पहले हीनोटिस जारी किए जा चुके थे।1
- बदनावर में जाट समाज के सामूहिक विवाह समारोह में 14 जोड़े बंधें परिणय सूत्र में बदनावर (धार) बदनावर में डॉ. आरएस जाट सामूहिक विवाह समिति द्वारा नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां 14 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। कार्यक्रम की शुरुआत सत्य वीर तेजाजी महाराज की आरती से हुई। पंडित चंद्रशेखर शर्मा और पंडित रमेशचंद्र अग्निहोत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया। सुबह 8 बजे गणेश पूजन, मंडप प्रतिष्ठा और तोरण विधि की गई, जिसके बाद दोपहर के शुभ मुहूर्त में फेरे हुए। समिति की ओर से सभी वधुओं को बर्तन सहित विभिन्न उपहार भेंट किए गए। शाम को नवविवाहित जोड़ों को विदाई दी गई। इस अवसर पर न्यायाधीश कविश जाट भी विशेष रूप से शामिल हुए थे। समिति के नीरज ठाकुर ने बताया कि डॉ RS जाट ने समाज के सामुहिक विवाह समारोह की नींव रखी थी, उन्होंने बताया कि डॉ जाट ने बदलते समय में जहां शादियों पर लाखों रुपए खर्च होते है। वहीं जाट समाज ने फिजूलखर्ची रोकने के लिए साल 2013 में सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुरुआत की। इसकी नींव स्वर्गीय डॉ. आरएस जाट ने रखी थी। वे रतनपुरा गांव के रहने वाले थे। एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद उन्होंने बदनावर के सरकारी अस्पताल में सेवा शुरू की। इसके बाद समाज में शादियों में होने वाले खर्च को रोकने का बीड़ा उठाया। युवा साथियों के साथ मिलकर जाट समाज सामूहिक विवाह समिति बनाई और पहला सम्मेलन आयोजित किया। जिससे समाज की तरफ़ से काफी सराहना मिली।2
- बांसवाड़ा जिले के भगतपुरा मंडल में आयोजित भव्य विराट हिंदू सम्मेलन उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में हिंदू समाज की विशाल उपस्थिति ने एकता, संगठन और सांस्कृतिक संस्कारों का प्रभावी संदेश दिया। मुख्य वक्ता कन्हैयालाल जी भाई साहब ने राष्ट्र, धर्म और संगठन की शक्ति पर बल देते हुए युवाओं से भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र गौरव के संवाहक बनने का आह्वान किया। कालू सिंह देवदा ने इसे समाज जागरण का महाअभियान बताते हुए एकता व अनुशासन को समाज की शक्ति बताया। राकेश खड़िया ने सामाजिक-धार्मिक कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। महाराज धनसिंह जी ने विराट उपस्थिति को समाज की जागरूकता का प्रतीक बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।1
- बागेश्वर धाम पर 12 फ़रवरी से 15फ़रवरी आयोजित सप्तम विवाह महोत्सव व सवा लाख हनुमान चालीसा यज्ञ मे सम्मिलित होने के लिए जनजाति क्षेत्र के साधु संत, महंत, कोटवाल, धूनी धामों से भक्त जन महंत परमेश्वर महाराज के संयोजन मे बागेश्वर धाम रवाना हुए बागेश्वर धाम पिठाधीश धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा 300 कन्याओ का निशुल्क विवाह सम्पन्न कराये है। जिसमे पुरे विश्व से साधु, संत, राजनीती के नेतागण, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, बॉलीवुड सितारे, लोक नृत्य कलाकार धाम जाने वाले है। बागेश्वर धाम से जुड़े संत परमेश्वर महाराज व बागेश्वर सेवा समिति पिछले कई दिनों से तैयारी मे लगी हुए थे। धाम के निर्देश के अनुसार जनजाति कलाकारों का पारंपरिक लोक नृत्य गैर, भजन मंडलियो, साधु, संत को लेकर धाम पर जाना था। जनजाति क्षेत्र से बागेश्वर धाम तक जाने के लिए बस सुविधा कराई जिसमे प्रमुख भामाशाह का सहयोग रहा। 10 फ़रवरी कुशलबाग मैदान मे आयोजित धार्मिक कार्यक्रम मे महंत परमेश्वर महाराज, जगदीश पूरी महाराज कचोटियां धाम, भामाशाह नारायण लाल गर्ग मारुती मार्बल, सुरेश महाराज, धुला भगत, सागर महाराज, कालू महाराज, लालजी भगत, मोती सिंह जी, महादेव महाराज, दयालाल महाराज, धुलेश्वर महाराज,गोवर्धन गोतमेश्वर महाराज, गौतम महाराज, चंद्र शेखर चौबीसा, मन मंदिर शास्त्री, कन्हैया लाल महाराज, रणछोड़ महाराज, समस्त भक्तजन2