Shuru
Apke Nagar Ki App…
5 बीघा जली गेहूं की फसल,,, पीड़ित किसान का छलका दर्द,, बताया- इतना ही था गेहूं,,,,, जिले के खैरी घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धोबिया गांव में किसान सुरेंद्र शर्मा की 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह फसल मड़ाई के लिए खेत में काटकर एकत्रित की गई थी।
RN Tiwari
5 बीघा जली गेहूं की फसल,,, पीड़ित किसान का छलका दर्द,, बताया- इतना ही था गेहूं,,,,, जिले के खैरी घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धोबिया गांव में किसान सुरेंद्र शर्मा की 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह फसल मड़ाई के लिए खेत में काटकर एकत्रित की गई थी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच।जनपद के थाना मुर्तिहा क्षेत्र के ग्राम धरमापुर में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद देवर और देवरानी को हिरासत में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के अनुसार, दिनांक 16 अप्रैल 2026 को थाना मुर्तिहा को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धरमापुर निवासी एक महिला की उसके देवर एवं देवरानी द्वारा हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतका के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतका के पति की एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद किसान बीमा योजना के तहत मृतका को 5 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। साथ ही पति के नाम दर्ज जमीन भी मृतका के नाम हो गई थी। इसी संपत्ति और धन को लेकर मृतका का अपने देवर दिनेश यादव और देवरानी से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर देवर दिनेश यादव और उसकी पत्नी ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की हत्या कर दी। मुर्तिहा पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में मौके पर स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है।2
- Post by MOHD NAIM KHAN1
- मंदिर परिसर में मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में सनसनी . . . बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार ग्राम पंचायत स्थित बाबा बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर परिसर में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे मंदिर परिसर में पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर उप निरीक्षक चंद्रेश्वर प्रकाश मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए टीम लगातार प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है। #अज्ञातशव #पुलिसजांच1
- उत्तर प्रदेश जिला बहराइच तहसील महासी इंडियल ऑयल थैलियां वंशपुरवा, तथा राजीचौराहा पेट्रोल पंप पे उमड़ी भीड़ , लोगो का कहना है लोगो ने रोड जाम कर दिया , रिपोर्ट आशीष कुमार मिश्र1
- लखीमपुर खीरी जिला के संपूर्णानगर वन क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मादा तेंदुए की मौत हो गई। घटना नेहरू नगर से भर्जुनिया को जाने वाले मार्ग पर हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेंदुआ खेतों से निकलकर सड़क पर आ गया था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रेंजर ललित कुमार ने बताया कि मृत तेंदुआ मादा है, जिसकी उम्र लगभग चार से पांच वर्ष के बीच आंकी जा रही है। उन्होंने कहा कि तेंदुए की वास्तविक उम्र का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, अज्ञात वाहन चालक की तलाश भी की जा रही है। बता दें कि इस घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- राजस्थान : ब्यावर में होटल के बाहर चारपाई पर सो रहे 3 युवकों पर जानलेवा हमला कई लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर आए, लाठियों से हमला कर दिया सुनील, नरेंद्र, संजय सहित 10 पर FIR हुई है1
- Post by आलोक कुमार मिश्रा1
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- पलिया (खीरी)। एक ओर जहां सोने के बढ़ते दामों के चलते नगर के अधिकांश ज्वैलर्स गिरवीं रखे गहनों को लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं, वहीं पलिया के विशाल ज्वैलर्स ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। बताया जाता है कि चार से पांच वर्ष पूर्व कई लोगों ने अपने आभूषण आर्थिक जरूरत के चलते विशाल ज्वैलर्स के यहां गिरवी रखे थे। समय के साथ कुछ ग्राहकों के गिरवी पर्चे तक खो गए, जिसके चलते उन्हें उम्मीद कम ही थी कि उनका सामान वापस मिल सकेगा। लेकिन विशाल ज्वैलर्स ने बिना किसी बहानेबाजी के ग्राहकों की पहचान कर उनका कीमती सामान सकुशल वापस कर दिया। इस सराहनीय कार्य से प्रभावित होकर त्रिलौलिया निवासी सौरभ मिश्रा ने विशाल ज्वैलर्स को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनकी ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के दौर में जहां विश्वास की कमी देखने को मिलती है, वहीं इस तरह के उदाहरण समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और भरोसे को मजबूत करते हैं।1