बदायूं में गुरुवार दोपहर बरेली रोड पर ढाई सौ केवीए क्षमता के एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। बदायूं में गुरुवार दोपहर बरेली रोड पर ढाई सौ केवीए क्षमता के एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इस दौरान यातायात को भी डायवर्ट किया गया। यह घटना शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी के पास रोड किनारे बने कब्रिस्तान में लगे ट्रांसफार्मर में हुई। दोपहर करीब ढाई बजे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं।मामले की जानकारी यूपी 112 को दी गई, जिसके बाद पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) समेत फायर फाइटर्स की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। कुछ देर बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस भी मौके पर आई और इस रूट से गुजर रहे वाहनों का मार्ग डायवर्ट किया।
बदायूं में गुरुवार दोपहर बरेली रोड पर ढाई सौ केवीए क्षमता के एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। बदायूं में गुरुवार दोपहर बरेली रोड पर ढाई सौ केवीए क्षमता के एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इस दौरान यातायात को भी डायवर्ट किया गया। यह घटना शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी के पास रोड किनारे बने कब्रिस्तान में लगे ट्रांसफार्मर में हुई। दोपहर करीब ढाई बजे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं।मामले की जानकारी यूपी 112 को दी गई, जिसके बाद पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) समेत फायर फाइटर्स की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। कुछ देर बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस भी मौके पर आई और इस रूट से गुजर रहे वाहनों का मार्ग डायवर्ट किया।
- सचेंडी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल एक संगठित महिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं।1
- *बदायूं - ब्रेकिंग संवाददाता संजीव कुमार राणा बदायूं इस्लामनगर के मोनार्क फार्म हाउस में शादी समारोह से बच्चा चोरी जयमाला देखने गई मां, कमरे से गायब हुआ सोता हुआ मासूम अज्ञात महिला द्वारा की गई बच्चा चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद संभल जनपद की महिला का बताया जा रहा है बच्चा पीड़ित महिला ने इस्लामनगर थाने में दी लिखित शिकायत और मासूम की सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता से मचा हड़कंप पुलिस के लिए बनी बड़ी चुनौती, जांच में जुटी टीम4
- बदायूं ब्रेकिंग बदायूं में बच्चा चोरी होने से मचा हड़कंप घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। शादी समारोह में आई महिला का सोते समय 1 वर्षीय बच्चा चोरी। शादी समारोह में जयमाला देखने गई थी मां तब तक कमरे से गायब हुआ बच्चा। अज्ञात महिला द्वारा किया गया बच्चा चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। बच्चा चोरी होने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप जांच में जुटी पुलिस। जनपद संभल से शादी समारोह में शामिल होने आई थी महिला। बच्चा चोरी होने से महिला का रो-रो कर बुरा हाल। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर बच्चों की बरामदगी की लगाई गुहार। क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत। इस्लामनगर के मोनार्क फार्म हाउस में आई थी बारात। क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता पुलिस के लिए बड़ी चुनौती। तहरीर प्राप्त के बाद सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी पुलिस। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा इस्लामनगर के मोनार्क फार्म हाउस का पूरा मामला।3
- महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित भुता/बरेली। उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप सिंह के निवास पर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव आलोक चौहान संघर्षी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर एवं जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में वक्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और त्याग पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और वीरता की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सूरजपाल सिंह, दिनेश चौहान, नरेश सिंह एवं रामवीर सिंह (बीडीसी सदस्य) शामिल रहे। बैठक में आगामी जयंती कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। एंकरिंग1
- उझानी : अयोध्या प्रसाद मेमोरियल पीजी कालेज में भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में चल रहे रोवर-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रतिभागियों को तंबू निर्माण, विभिन्न प्रकार के गैजेट्स तैयार करना, बिना बर्तन भोजन बनाना तथा खोज के चिन्हों के अलावा शिविरार्थियों को आपात परिस्थितियों में लोगों की सहायता और उपचार करने की ट्रेनिंग दी गई। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं का प्रशिक्षित और सजग होना अत्यंत आवश्यक है। स्काउटिंग ऐसी परिस्थितियों में संयम, सेवा और साहस का मार्ग दिखाती है। प्राचार्य डा. प्रशांत वशिष्ठ ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में समाज सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। चीफ प्राक्टर ने स्काउट ध्वज फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया महाविद्यालय के निदेशक डा. एमएस ए. अग्रवाल ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। शिविर में रेंजर लीडर शालिनी शर्मा एवं रोवर लीडर श्रेष्ठ गौर के नेतृत्व में सभी गतिविधियां संपन्न कराई जा रही हैं। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रोफेसर शिशुपाल सिंह, आदर्श, दौलत राम, राम कुमार, आदेश, संजीव कुमार, सौरभ शुक्ला, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।1
- बदायूं : ब्रेकिंग संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा पूर्व में हुई भैंस चोरी की घटना का बिसौली पुलिस नहीं कर पाई खुलासा बदायूं में भैंस चोरी का मामला बना बड़ा मुद्दा, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिद्धपुर से सामने आया मामला पीड़ित ने थाना बिसौली पुलिस पर लगाया लापरवाही और मिलीभगत का आरोप नामजद शिकायत के बावजूद आरोपी रामगोपाल पर नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई 24 मार्च की रात घर से चोरी हुईं 3 माह की गाभिन भैंस पीड़ित का आरोप—“पुलिस आरोपी के साथ खड़ी है, नहीं हो रही सुनवाई” कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद भी नहीं मिला न्याय आरोपी खुलेआम दे रहा धमकी—“पुलिस मेरे साथ है, कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे” मामला पहुंचा एसएसपी दरबार, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार पूर्व थाना अध्यक्ष राजेंद्र पुंडीर के निलंबन के बाद भी हालात जस के तस नए थाना प्रभारी कमलेश मिश्रा के कार्यकाल में भी नहीं थम रही चोरी की घटनाएं हाल ही में क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं भी बढ़ीं रानेट चौकी अक्सर रहती है खाली, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल स्थानीय लोगों में दहशत, पुलिस गश्त और कार्रवाई पर सवाल बड़ा सवाल—क्या बदायूं पुलिस अपराध रोकने में नाकाम हो रही है? अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या सख्त कदम उठाता है4
- बदायूं में एक शादी समारोह से एक साल के मासूम बच्चे का अपहरण हो गया। बच्चा अपने माता-पिता के साथ संभल से शादी में शामिल होने आया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सहसवान रोड स्थित मोनार्क फार्म में हुई। संभल जिले के थाना रजपुरा के गांव सिरसा निवासी भूकन सिंह अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने बुधवार को यहां पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी शांति और तीन बेटे अभि (5), ध्रुव (4) व एक साल का सौरभ भी था।एफआईआर के अनुसार, बुधवार रात करीब 12 बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। शांति देवी अपने बेटे सौरभ को मैरिज लॉन के कमरे में सुलाकर कार्यक्रम देखने चली गईं। लगभग एक घंटे बाद जब वह लौटीं, तो बच्चा कमरे में नहीं मिला। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद रिश्तेदार एकत्र हुए1
- बदायूं ब्रेकिंग। पूर्व में हुई भैंस चोरी की घटना का पुलिस नहीं कर पाई खुलासा। नामजद शिकायत के बावजूद भी पुलिस आरोपी पर नहीं कर रही कार्यवाही। पीड़ित ने पुलिस पर लगाए लापरवाही और आर्थिक साठ गांठ के आरोप। कई बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद भी नहीं मिला न्याय। बदायूं बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की शिकायत फिर भी नहीं हुई कार्यवाही। नए थाना प्रभारी के आते ही क्षेत्र में बड़ी चोरी की घटनाएं। हाल ही में मोटरसाइकिल चोरी की घटना से भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल। चोरी की घटनाएं पुलिस की लिए बनी एक बड़ी चुनौती। पूरा मामला बिसौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिद्धपुर का है।4
- भुता, । थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के एक युवक ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाली है। जिसका वीडियो क्षेत्र में खूब वायरल हो रहा है। क्षेत्र के ब्राह्मण समाज में आरोपी के खिलाफ काफी नाराजगी है। थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी संजू पुत्र सोमवीर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट डाली है। जो इस समय क्षेत्र में आग की तरह फैली हुई है जिसकी शिकायत कस्बा फरीदपुर निवासी सत्यम गौड़ ने एक्स पर की है। इस पोस्ट से नाराज क्षेत्र के दर्जनों पंडित समाज के लोगों ने पुलिस थाने जाकर आरोपी के खिलाफ नाराजगी जताई है। और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच व आरोपी की तलाश कर रही है।1