logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अकीदत के रंग में रंगा विजयपुर, शान से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस विजयपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन की खुशी में बुधवार को विजयपुर अकीदत और मोहब्बत के रंग में रंगा नजर आया। मुस्लिम समाज की ओर से ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जामा मस्जिद से सुबह 9 बजे शुरू हुआ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ वापस जामा मस्जिद पहुंचा। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह के साथ भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिखाई दिया।जुलूस शुरू होने से पहले जामा मस्जिद परिसर में मुस्लिम समाज के वर्तमान अध्यक्ष और समाज के सभी पूर्व अध्यक्षों की पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया। इसके बाद शहर के नायब काजी को भी पगड़ी बांधी गई। सम्मान समारोह के बाद दुआ के साथ जुलूस को रवाना किया गया।जामा मस्जिद से निकला जुलूस गांधी चौक, इमली चौराहा, थाना मार्ग, कोड़िया नाला, बायपास और बस स्टैंड होते हुए गांधी चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस पुनः जामा मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में समाज के लोगों की बड़ी मौजूदगी रही और पूरे रास्ते उत्साह का माहौल बना रह ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस के पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।ईद मिलादुन्नबी का यह आयोजन विजयपुर में अकीदत, अमन, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की खूबसूरत तस्वीर पेश कर गया।

3 hrs ago
user_Dileep kushwah
Dileep kushwah
Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
3e9747ec-e206-460d-8366-01eb3174fca0

अकीदत के रंग में रंगा विजयपुर, शान से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस विजयपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन की खुशी में बुधवार को विजयपुर अकीदत और मोहब्बत के रंग में रंगा नजर आया। मुस्लिम समाज की ओर से ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जामा मस्जिद से सुबह 9 बजे शुरू हुआ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ वापस जामा मस्जिद पहुंचा। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह के साथ भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिखाई दिया।जुलूस शुरू होने से पहले जामा मस्जिद परिसर में मुस्लिम समाज के वर्तमान अध्यक्ष और समाज के सभी पूर्व अध्यक्षों की पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया। इसके बाद शहर के नायब काजी को भी पगड़ी बांधी गई। सम्मान समारोह के

06f0ed6e-39c8-4eb0-b094-5a1bf351133c

बाद दुआ के साथ जुलूस को रवाना किया गया।जामा मस्जिद से निकला जुलूस गांधी चौक, इमली चौराहा, थाना मार्ग, कोड़िया नाला, बायपास और बस स्टैंड होते हुए गांधी चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस पुनः जामा मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में समाज के लोगों की बड़ी मौजूदगी रही और पूरे रास्ते उत्साह का माहौल बना रह ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस के पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।ईद मिलादुन्नबी का यह आयोजन विजयपुर में अकीदत, अमन, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की खूबसूरत तस्वीर पेश कर गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्वालियर से वीरपुर की यात्रा के दौरान अपनों से मिलना और नए अनुभव प्राप्त करना हमेशा यादगार रहता है। 🚆❤️🙏 बल्लू टी स्टॉल फेमस, श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से सभी यात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय सफर की हार्दिक शुभकामनाएं। ☕🚆 यात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का नाम नहीं, बल्कि नए लोगों से मिलने, नई यादें बनाने और अनुभवों को संजोने का खूबसूरत अवसर भी है। ❤️ ग्वालियर से वीरपुर तक—सफर जारी है, यादें बनती जा रही हैं। 🙏🚆 #श्योपुर #ग्वालियर #वीरपुर #मध्यप्रदेश #Sheopur #बल्लू #ट्रेन #सफर #BalluTeaStall #यात्रा
    1
    ग्वालियर से वीरपुर की यात्रा के दौरान अपनों से मिलना और नए अनुभव प्राप्त करना हमेशा यादगार रहता है। 🚆❤️🙏

बल्लू टी स्टॉल फेमस, श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से सभी यात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय सफर की हार्दिक शुभकामनाएं। ☕🚆

यात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का नाम नहीं, बल्कि नए लोगों से मिलने, नई यादें बनाने और अनुभवों को संजोने का खूबसूरत अवसर भी है। ❤️

ग्वालियर से वीरपुर तक—सफर जारी है, यादें बनती जा रही हैं। 🙏🚆

#श्योपुर #ग्वालियर #वीरपुर #मध्यप्रदेश #Sheopur #बल्लू #ट्रेन #सफर #BalluTeaStall #यात्रा
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    Yoga instructor बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • काशीपुर में मौत के बाद भी नहीं मिल रही शांति कंधे पर अर्थी घुटने पर कि कीचड़ काशीपुर पंचायत में सिस्टम पूरी तरह फैल श्योपुर से बड़ी खबर,,,,,,,,,😥😥 श्योपुर जिले की ग्राम पंचायत काशीपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है यहां पक्की सड़क और रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बारिश के चलते खेतों और रास्तों में घुटने पर पानी और कीचड़ भरा गया है। कल एक सब यात्रा के दौरान ग्रामीणों को कंधे पर अर्थी लेकर इसी कीचड़ भरे पानी से होकर श्मशान घाट तक गुजर रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है लोगों का कहना है कि उन्होंने ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक कई बार सड़क बनाने की मांग की है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई वहां के जो सरपंच सचिव हैं उनसे वह लोग शिकायत करते हैं तो वह लोग कहते हैं अभी इसका बजट नहीं आया है बजट डाल दिया है सवाल लिया है कि क्या लोगों को इसी तरह बजट के नाम पर दिलासा देकर इसी रास्ते से गुजरना पड़ेगा काशीपुर पंचायत में सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है ऐसा लग रहा है जैसे अंधेर नगरी चौपट राजा
    4
    काशीपुर में मौत के बाद भी नहीं मिल रही शांति कंधे पर अर्थी घुटने पर कि कीचड़ काशीपुर पंचायत में सिस्टम पूरी तरह फैल
श्योपुर से बड़ी खबर,,,,,,,,,😥😥 
श्योपुर जिले की ग्राम पंचायत काशीपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है यहां पक्की सड़क और रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बारिश के चलते खेतों और रास्तों में घुटने पर पानी और कीचड़ भरा गया है। कल एक सब यात्रा के दौरान ग्रामीणों को कंधे पर अर्थी लेकर इसी कीचड़ भरे पानी से होकर श्मशान घाट तक गुजर रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है लोगों का कहना है कि उन्होंने ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक कई बार सड़क बनाने की मांग की है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई वहां के जो सरपंच सचिव हैं उनसे वह लोग शिकायत करते हैं तो वह लोग कहते हैं अभी इसका बजट नहीं आया है बजट डाल दिया है सवाल लिया है कि क्या लोगों को इसी तरह बजट के नाम पर दिलासा देकर इसी रास्ते से गुजरना पड़ेगा काशीपुर पंचायत में सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है ऐसा लग रहा है जैसे अंधेर नगरी चौपट राजा
    user_DA, news, Plus=shopur
    DA, news, Plus=shopur
    Personal Shopper बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आज सबलगढ़ में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े हर्षोल्लास के साथ निकल गया....... जानकारी के अनुसार आज सबलगढ़ फैजाने मुस्तफा कमेटी के द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लाइन वाली मस्जिद रामपुर रोड से जुलूस निकल गया जिसमें सैकड़ो की आज सबलगढ़ में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े हर्षोल्लास के साथ निकल गया....... जानकारी के अनुसार आज सबलगढ़ फैजाने मुस्तफा कमेटी के द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लाइन वाली मस्जिद रामपुर रोड से जुलूस निकल गया जिसमें सैकड़ो की तादात में लोग मौजूद रहे लोगों के हाथों में इस्लामी झंडा था खास बात यार है कि जुलूस में सबसे आगे देश का प्यार तिरंगा झंडा चल रहा था बाकी सारा जुलूस और लोग झंडे के पीछे थे जुलूस का कई जगह हिंदू मुस्लिम एवं भीम आर्मी के लोगों ने स्वागत किया जुलूस का समापन बेनीपुर ईदगाह के नीचे मस्जिद पर हुआ जुलूस की अध्यक्षता मुन्ना खान टेट्रा वाले ने की एवं कोषाध्यक्ष इसराइल खान बाबा मंसूरी मोहम्मद वाजिद महबूब उस्ताद निसार शेख रफीक खान जफीर बैग अरमान सोहेल अंसार शाह इसराज सह आशिक खान निसार खान अशरफ खान पार्षद आरिफ आशिक इमरान एवं सैकड़ो की ताकत में मुसलमान लोग शामिल हुए पुलिस प्रशासन ने भी भरपूर सहयोग किया और जुलूस को शांतिपूर्वक निकालने में पुलिस प्रशासन का बहुत सहयोग रहा
    2
    आज सबलगढ़ में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े हर्षोल्लास के साथ निकल गया....... जानकारी के अनुसार आज सबलगढ़ फैजाने मुस्तफा कमेटी के द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लाइन वाली मस्जिद रामपुर रोड से जुलूस निकल गया जिसमें सैकड़ो की
आज सबलगढ़ में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े हर्षोल्लास के साथ निकल गया....... जानकारी के अनुसार आज सबलगढ़ फैजाने मुस्तफा कमेटी के द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लाइन वाली मस्जिद रामपुर रोड से जुलूस निकल गया जिसमें सैकड़ो की तादात में लोग मौजूद रहे लोगों के हाथों में इस्लामी झंडा था खास बात यार है कि जुलूस में सबसे आगे देश का प्यार तिरंगा झंडा चल रहा था बाकी सारा जुलूस और लोग झंडे के पीछे थे जुलूस का कई जगह हिंदू मुस्लिम एवं भीम आर्मी के लोगों ने स्वागत किया जुलूस का समापन बेनीपुर ईदगाह के नीचे मस्जिद पर हुआ जुलूस की अध्यक्षता मुन्ना खान टेट्रा वाले ने की एवं कोषाध्यक्ष इसराइल खान बाबा मंसूरी मोहम्मद वाजिद महबूब उस्ताद निसार शेख रफीक खान जफीर बैग अरमान सोहेल अंसार शाह इसराज सह आशिक खान निसार खान अशरफ खान पार्षद आरिफ आशिक इमरान एवं सैकड़ो की ताकत में मुसलमान लोग शामिल हुए पुलिस प्रशासन ने भी भरपूर सहयोग किया और जुलूस को शांतिपूर्वक निकालने में पुलिस प्रशासन का बहुत सहयोग रहा
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आदित्य पहुँचा पटना हाईकोर्ट से हुआ वरीय, पुलिस अधिकारी जाएँगे जेल, FIR की कॉपी लेकर घूम रहा है
    1
    आदित्य पहुँचा पटना हाईकोर्ट   से हुआ वरीय, पुलिस अधिकारी जाएँगे जेल, FIR की कॉपी लेकर घूम रहा है
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • किसानों को मिली राहत फसलों को हुआ फायदा मकनपुर स्वामी मे मुसलाधार बारिश मकनपुर स्वामी ग्राम पंचायत बाटदा में हुई बारिश किसानों को मिली राहत फसलों को हुआ फायदा
    1
    किसानों को मिली राहत फसलों को हुआ फायदा मकनपुर स्वामी मे मुसलाधार बारिश 
मकनपुर स्वामी ग्राम पंचायत बाटदा में हुई बारिश किसानों को मिली राहत फसलों को हुआ फायदा
    user_Ramraj Chaudhary
    Ramraj Chaudhary
    मंडरायल, करौली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 8 की मौत; 291 विदेशी पर्यटक लापता,रसुवा जिले में अचानक आई बाढ़ से कई घर तबाह, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बहा- राहत-बचाव अभियान जारी काठमांडू। चीन के तिब्बत क्षेत्र से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तिमुरे और स्याब्रुबेसी क्षेत्र में कई घरों और अन्य संरचनाओं को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ की चपेट में रसुवा का एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी आ गया और उसके बह जाने की जानकारी सामने आई है। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, अब तक बाढ़ और इसके चलते हुए हादसों में 8 लोगों की मौत की खबर है। वहीं बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के अनुसार 291 विदेशी पर्यटकों का अब तक पता नहीं चल पाया है, जिनमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा तिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मियों के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। अचानक आई बाढ़ के कारण कई इलाकों में संपर्क और आवागमन प्रभावित हुआ है। 25 लोगों को बचाया गया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक 25 लोगों को सुरक्षित बचाया है। लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य में 14 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने तथा लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। अचानक आई बाढ़ के कारण हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
    1
    नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 8 की मौत; 291 विदेशी पर्यटक लापता,रसुवा जिले में अचानक आई बाढ़ से कई घर तबाह, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बहा- राहत-बचाव अभियान जारी
काठमांडू। चीन के तिब्बत क्षेत्र से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तिमुरे और स्याब्रुबेसी क्षेत्र में कई घरों और अन्य संरचनाओं को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ की चपेट में रसुवा का एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी आ गया और उसके बह जाने की जानकारी सामने आई है।
न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, अब तक बाढ़ और इसके चलते हुए हादसों में 8 लोगों की मौत की खबर है। वहीं बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के अनुसार 291 विदेशी पर्यटकों का अब तक पता नहीं चल पाया है, जिनमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
इसके अलावा तिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मियों के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। अचानक आई बाढ़ के कारण कई इलाकों में संपर्क और आवागमन प्रभावित हुआ है।
25 लोगों को बचाया गया
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक 25 लोगों को सुरक्षित बचाया है। लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य में 14 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने तथा लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। अचानक आई बाढ़ के कारण हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही। नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। हादसे में 160 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 844 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बाढ़ से कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही। नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। हादसे में 160 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 844 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बाढ़ से कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नेपाल में भारी तबाही का मंजर, देखिए किस तरह तबाही आने से सैकड़ों लोग पानी में बह गए....
    1
    नेपाल में भारी तबाही का मंजर, देखिए किस तरह तबाही आने से सैकड़ों लोग पानी में बह गए....
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.