logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्हारगांव के जंगल से नक्सल डम्प बरामद, विस्फोटक सहित सामग्री जब्त कन्हारगांव के जंगल से नक्सल डम्प बरामद, विस्फोटक सहित सामग्री जब्त कांकेर, 26 अगस्त 2026।* थाना बांदे क्षेत्र के ग्राम कन्हारगांव के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम ने नक्सल डम्प बरामद किया। डम्प से 40 डेटोनेटर, करीब 10 लीटर क्षमता का बारूद भरा स्टील टिफिन और करीब 5 लीटर क्षमता का एक स्टील टिफिन, सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई। विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत की गई। सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।

1 hr ago
user_DEVWRAT TANDIYA
DEVWRAT TANDIYA
भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
763372c2-3da2-4a9b-a24b-ce921a84b669

कन्हारगांव के जंगल से नक्सल डम्प बरामद, विस्फोटक सहित सामग्री जब्त कन्हारगांव के जंगल से नक्सल डम्प बरामद, विस्फोटक सहित सामग्री जब्त कांकेर, 26 अगस्त 2026।* थाना बांदे क्षेत्र के ग्राम कन्हारगांव के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम ने नक्सल डम्प बरामद किया। डम्प से 40 डेटोनेटर, करीब 10 लीटर क्षमता का बारूद भरा स्टील टिफिन और करीब 5 लीटर क्षमता का एक स्टील टिफिन, सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई। विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत की गई। सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कोतवाली पुलिस ने एटीएम में धातु की प्लेट लगाकर रकम की चोरी करने वाले नाबालिग को किया गिरफ्तार 26 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस ने एटीएम के कैश स्लॉट में धातु की प्लेट लगाकर, ग्राहकों की रकम फंसाने और बाद में चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। विभिन्न एटीएम से कुल 1 लाख 15,800 की राशि चोरी किया जाना सामने आया है। मामले में विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार 5 से 23 अगस्त के बीच शहर के अलग-अलग इंडिया वन एटीएम में कैश स्लॉट से छेड़छाड़ की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की गई। पूछताछ में बालक ने अपराध स्वीकार किया। इस कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद साहू, आरक्षक ईश्वर साहू, रामूलाल जुर्री एवं पुरन साहू सहित साइबर टीम से टीआई यशवंत श्याम, टीआई राजेंद्र साहू, एएसआई भाकेश पटेल, एएसआई पुरुषोत्तम कतलाम, सहित अन्य शामिल रहे।
    1
    कोतवाली पुलिस ने एटीएम में धातु की प्लेट लगाकर रकम की चोरी करने वाले नाबालिग को किया गिरफ्तार
26 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस ने एटीएम के कैश स्लॉट में धातु की प्लेट लगाकर, ग्राहकों की रकम फंसाने और बाद में चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। विभिन्न एटीएम से कुल 1 लाख 15,800 की राशि चोरी किया जाना सामने आया है। मामले में विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार 5 से 23 अगस्त के बीच शहर के अलग-अलग इंडिया वन एटीएम में कैश स्लॉट से छेड़छाड़ की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की गई। पूछताछ में बालक ने अपराध स्वीकार किया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद साहू, आरक्षक ईश्वर साहू, रामूलाल जुर्री एवं पुरन साहू सहित साइबर टीम से
टीआई यशवंत श्याम, टीआई राजेंद्र साहू, एएसआई भाकेश पटेल, एएसआई पुरुषोत्तम कतलाम, सहित अन्य शामिल रहे।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    41 min ago
  • भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाया गया, मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई बाद नमाज ईशा जामा मस्जिद तार्री मे मिलादे महफ़िल सजाई व रचाई गयी जिसमे मेहमाने खुशुसी जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज,एजाज अहमद रिज़वी साहब रौनके स्टेज थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे जामा मस्जिद तार्री मे परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गों के हाथों किया गया। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल मे आम रास्तों व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे,जहां पर परचम कुशाई भरदा समाज के वरिष्ठों की जानिब से किया गया। साथ ही सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई एवं देश व अमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। बाद नमाज मगरिब आम लंगर का भी एहतमाम किया गया।
    1
    भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाया गया,  मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई 
बाद नमाज ईशा जामा मस्जिद तार्री मे मिलादे महफ़िल सजाई व रचाई गयी जिसमे मेहमाने खुशुसी जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज,एजाज अहमद रिज़वी साहब रौनके स्टेज थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे जामा मस्जिद तार्री मे परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गों के हाथों किया गया। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल मे आम रास्तों व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे,जहां पर परचम कुशाई भरदा समाज के वरिष्ठों की जानिब से किया गया। साथ ही सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई एवं देश व अमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। बाद नमाज मगरिब आम लंगर का भी एहतमाम किया गया।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Photographer गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    38 min ago
  • कोपेडीह मं अवैध महुआ शराब के खिलाफ भखारा पुलिस के बड़ी कार्रवाई, 210 लीटर शराब जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन अउ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल के मार्गदर्शन मं भखारा पुलिस ह ग्राम कोपेडीह मं अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करिस। पुलिस ह तीन अलग-अलग मामला मं पांच आरोपी मन ल गिरफ्तार करके 210 लीटर महुआ शराब जब्त करिस, जेन के कीमत 21 हजार रुपिया बताय गे हवय। गिरफ्तार आरोपी मन ल न्यायिक रिमांड मं जेल भेज दे गीस। तीन मामला मं कार्रवाई पहिली कार्रवाई मं गोवर्धन चंदेल (40) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस, जेन के कीमत पांच हजार रुपिया हवय। दूसर मामला मं अशोक माथुर (54), संदीप कुमार माथुर (29) अउ सुनील कुमार माथुर (35) ल गिरफ्तार करके 110 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद करे गीस। ए शराब के कीमत 11 हजार रुपिया बताय गे हवय। 210 लीटर शराब जब्त तीसर मामला मं राम कुमार माथुर (20) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस। तीनों मामला मं कुल 210 लीटर शराब बरामद होइस। पुलिस ह आरोपी मन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करिस अउ न्यायिक रिमांड मं जेल भेजिस। पुलिस के कहना हे कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अउ भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहिही।
    1
    कोपेडीह मं अवैध महुआ शराब के खिलाफ भखारा पुलिस के बड़ी कार्रवाई, 210 लीटर शराब जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार
धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन अउ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल के मार्गदर्शन मं भखारा पुलिस ह ग्राम कोपेडीह मं अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करिस। पुलिस ह तीन अलग-अलग मामला मं पांच आरोपी मन ल गिरफ्तार करके 210 लीटर महुआ शराब जब्त करिस, जेन के कीमत 21 हजार रुपिया बताय गे हवय। गिरफ्तार आरोपी मन ल न्यायिक रिमांड मं जेल भेज दे गीस।
तीन मामला मं कार्रवाई
पहिली कार्रवाई मं गोवर्धन चंदेल (40) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस, जेन के कीमत पांच हजार रुपिया हवय। दूसर मामला मं अशोक माथुर (54), संदीप कुमार माथुर (29) अउ सुनील कुमार माथुर (35) ल गिरफ्तार करके 110 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद करे गीस। ए शराब के कीमत 11 हजार रुपिया बताय गे हवय।
210 लीटर शराब जब्त
तीसर मामला मं राम कुमार माथुर (20) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस। तीनों मामला मं कुल 210 लीटर शराब बरामद होइस। पुलिस ह आरोपी मन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करिस अउ न्यायिक रिमांड मं जेल भेजिस। पुलिस के कहना हे कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अउ भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहिही।
    user_यशवंत गंजीर
    यशवंत गंजीर
    Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • कोंडागांव: बड़े कनेरा में ‘मोर बेटी मोर अभिमान’ अभियान, बालिका शिक्षा और सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक ग्राम पंचायत बड़े कनेरा में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत ‘मोर बेटी मोर अभिमान’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, बाल विवाह रोकथाम, पॉक्सो अधिनियम, महिलाओं के कानूनी अधिकार, सखी वन स्टॉप सेंटर और साइबर सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
    1
    कोंडागांव: बड़े कनेरा में ‘मोर बेटी मोर अभिमान’ अभियान, बालिका शिक्षा और सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
ग्राम पंचायत बड़े कनेरा में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत ‘मोर बेटी मोर अभिमान’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, बाल विवाह रोकथाम, पॉक्सो अधिनियम, महिलाओं के कानूनी अधिकार, सखी वन स्टॉप सेंटर और साइबर सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 373 पौवा शराब जब्त,4 गिरफ्तार धमतरी में अवैध शराब के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों से परिवहन की जा रही 373 पौवा देशी शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और दोनों मोटरसाइकिलों समेत कुल 1 लाख 33 हजार 600 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हटकेशर शराब भट्ठी से रत्नाबांधा की ओर शराब ले जा रहे थे। घेराबंदी कर पुलिस ने चारों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
    1
    धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 373 पौवा शराब जब्त,4 गिरफ्तार

धमतरी में अवैध शराब के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों से परिवहन की जा रही 373 पौवा देशी शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और दोनों मोटरसाइकिलों समेत कुल 1 लाख 33 हजार 600 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हटकेशर शराब भट्ठी से रत्नाबांधा की ओर शराब ले जा रहे थे। घेराबंदी कर पुलिस ने चारों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • शासकीय हाई स्कूल पेन्ड्रावन में शिक्षकों की कमी: नाराज छात्रों ने दूसरी बार किया खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग जाम, लगा लंबा जाम BREAKING NEWS / धमधा लोकेशन -धमधा रिपोर्टर -हेमंत उमरे शासकीय हाई स्कूल पेन्ड्रावन में शिक्षकों की कमी: नाराज छात्रों ने दूसरी बार किया खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग जाम, लगा लंबा जाम *धमधा, दुर्ग।* इस वक्त की बड़ी खबर दुर्ग जिले के विकासखंड धमधा से निकलकर सामने आ रही है। विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल पेन्ड्रावन के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर आज फिर खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। बच्चों का कहना है कि यह सड़क जाम उन्होंने दूसरी बार किया है। हाई स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई के लिए मात्र 4 ही शिक्षक हैं। जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह से ठप पड़ी है। छात्रों ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी उन्होंने इसी मांग को लेकर मुख्य मार्ग जाम किया था। उस समय शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जल्द शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्कूल में एक भी नए शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई। आश्वासन पूरा न होने से नाराज होकर आज छात्रों ने फिर से सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया है। छात्रों का साफ कहना है कि जब तक स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होगी, वे सड़क से नहीं हटेंगे। सड़क जाम की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल और शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं। छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर मुख्य मार्ग जाम होने से दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
    3
    शासकीय हाई स्कूल पेन्ड्रावन में शिक्षकों की कमी: नाराज छात्रों ने दूसरी बार किया खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग जाम, लगा लंबा जाम
BREAKING NEWS / धमधा
लोकेशन -धमधा 
रिपोर्टर -हेमंत उमरे 
शासकीय हाई स्कूल पेन्ड्रावन में शिक्षकों की कमी: नाराज छात्रों ने दूसरी बार किया खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग जाम, लगा लंबा जाम
*धमधा, दुर्ग।* इस वक्त की बड़ी खबर दुर्ग जिले के विकासखंड धमधा से निकलकर सामने आ रही है। विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल पेन्ड्रावन के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर आज फिर खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।
बच्चों का कहना है कि यह सड़क जाम उन्होंने दूसरी बार किया है। हाई स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई के लिए मात्र 4 ही शिक्षक हैं। जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह से ठप पड़ी है।
छात्रों ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी उन्होंने इसी मांग को लेकर मुख्य मार्ग जाम किया था। उस समय शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जल्द शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्कूल में एक भी नए शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई। आश्वासन पूरा न होने से नाराज होकर आज छात्रों ने फिर से सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया है।
छात्रों का साफ कहना है कि जब तक स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होगी, वे सड़क से नहीं हटेंगे।
सड़क जाम की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल और शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं। छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर मुख्य मार्ग जाम होने से दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला, बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में पवित्र सावन मास में निकाली गई इस पालकी यात्रा में राजिम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े, नगर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ जी मंदिर से आकर्षक फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी निकली, जिसे उठाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला सावन के पवित्र महीने में राजिम की धर्मनगरी हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठी, बाबा गरीबनाथ मंदिर से शुरू हुई पालकी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डमरू वादकों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया, फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही, यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमते नजर आए, उज्जैन की तर्ज पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने राजिम में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया।
    1
    राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला
राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला, बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में पवित्र सावन मास में निकाली गई इस पालकी यात्रा में राजिम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े, नगर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ जी मंदिर से आकर्षक फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी निकली, जिसे उठाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला सावन के पवित्र महीने में राजिम की धर्मनगरी हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठी, बाबा गरीबनाथ मंदिर से शुरू हुई पालकी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डमरू वादकों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया, फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही, यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमते नजर आए, उज्जैन की तर्ज  पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने राजिम में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • बांदे पुलिस ने 3.750 किलो ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार 26 अगस्त शाम 4 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, उजियारा अभियान के तहत बांदे पुलिस ने 3.750 किलो ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम तोड़हुर में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर, चिरंजीत मंडल उम्र 37 वर्ष और कमल मंडल उम्र 37 वर्ष को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से गांजा, 810 रूपये नगद, बिना नंबर की होंडा लिवो मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित कुल 2 लाख 73 हजार 310 रूपये की संपत्ति बरामद हुई। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में बांदे थाना प्रभारी निरीक्षक रामचन्द्र साहू,सहायक उप निरीक्षक कमलेश साहू,प्रधान आरक्षक सूर्यदेव कुंजाम, तुलाराम तारम,आरक्षक मोहन दुग्गा, लिलेश कुमार सिन्हा, अरूण मंडावी, अमृत नेताम और बस्तर फाइटर आरक्षक प्यारेलाल तारम,इसके अलावा बीएसएफ जी ब्रांच एवं बीएसएफ 94 BN की टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    बांदे पुलिस ने 3.750 किलो ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार
26 अगस्त शाम 4 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, उजियारा अभियान के तहत बांदे पुलिस ने 3.750 किलो ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम तोड़हुर में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर, चिरंजीत मंडल उम्र 37 वर्ष और कमल मंडल उम्र 37 वर्ष को पकड़ा।
आरोपियों के कब्जे से गांजा, 810 रूपये नगद, बिना नंबर की होंडा लिवो मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित कुल 2 लाख 73 हजार 310 रूपये  की संपत्ति बरामद हुई। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्यवाही में बांदे थाना प्रभारी निरीक्षक रामचन्द्र साहू,सहायक उप निरीक्षक कमलेश साहू,प्रधान आरक्षक सूर्यदेव कुंजाम, तुलाराम तारम,आरक्षक मोहन दुग्गा, लिलेश कुमार सिन्हा, अरूण मंडावी, अमृत नेताम और 
बस्तर फाइटर आरक्षक प्यारेलाल तारम,इसके अलावा बीएसएफ जी ब्रांच एवं बीएसएफ 94 BN की टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.