करोड़ों की कीमत की ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतर जिला तस्कर गिरफ्तार* बक्सर से रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम *करोड़ों की कीमत की ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतर जिला तस्कर गिरफ्तार* *बक्सर :* नशे के खिलाफ अभियान में बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में 29 जुलाई को छापेमारी कर पुलिस ने 490 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि गोपाल डेरा पोखरा के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बक्सर के मुंगांव निवासी सोनू कुमार, नाजीरगंज के समीर शेख, चिलहरी के सूर्यकांत पांडेय, भोजपुर के फूहा निवासी मंजय पासवान और पूर्वी चंपारण के रामनगर निवासी कुमार गौरव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मामला अंतरजिला तस्करी गिरोह से जुड़ा है। जब्त मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। बाईट- पोलस्त कुमार डीएसपी डुमराव
करोड़ों की कीमत की ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतर जिला तस्कर गिरफ्तार* बक्सर से रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम *करोड़ों की कीमत की ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतर जिला तस्कर गिरफ्तार* *बक्सर :* नशे के खिलाफ अभियान में बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में 29 जुलाई को छापेमारी कर पुलिस ने 490 ग्राम
ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि गोपाल डेरा पोखरा के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बक्सर के
मुंगांव निवासी सोनू कुमार, नाजीरगंज के समीर शेख, चिलहरी के सूर्यकांत पांडेय, भोजपुर के फूहा निवासी मंजय पासवान और पूर्वी चंपारण के रामनगर निवासी कुमार गौरव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मामला अंतरजिला तस्करी गिरोह से जुड़ा है। जब्त मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। बाईट- पोलस्त कुमार डीएसपी डुमराव
- श्रावणी मेला से पहले कांवरिया पथ पर शुरू हुई सभी सुविधाएं, बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़ तारापुर। श्रावणी मेला 2026 को लेकर तारापुर के 26 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ पर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला शुरू होने से पहले ही स्वास्थ्य, पेयजल, सफाई और सूचना सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। 28 जुलाई की शाम से सभी स्वास्थ्य शिविर सक्रिय हैं, जहां चिकित्सक, एंबुलेंस और दवाओं की व्यवस्था की गई है। गोगाचक धर्मशाला स्थित स्वास्थ्य शिविर में बुधवार शाम तक 160 से अधिक कांवरियों का उपचार किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उद्घोषक खोए-बिछड़े कांवरियों को उनके जत्थे से मिलाने में जुटे हैं। पैदल पथ पर बालू बिछाई गई है तथा शौचालयों के बाहर पेयजल की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। धर्मशाला परिसर में पहली बार सुधा पार्लर का स्टॉल भी लगाया गया है। हालांकि प्रतिबंधित पैदल मार्ग पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती नहीं होने से कुछ स्थानों पर वाहन चलते दिखे, जिससे कांवरियों को परेशानी हुई। प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है।1
- खेसारी का गाना बजते ही सन्नाटा! गुस्से में आग-बबूला हुए पवन सिंह, आखिर आगे क्या हुआ? #pawansingh #KhesariLalYadav #bhojpuri #paswanji #BJPGovernment #Bankipur1
- Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger में1
- इस सावन नवगछिया अनुमंडल के इस शिव मंदिर में एक बार जरूर जाना #naugachia #bihar1
- मुंगेर में गर्भधारण पूर्व देखभाल कार्यक्रम की शुरुआत, स्वस्थ मातृत्व के लिए जागरूकता अभियान शुरू मुंगेर: महिलाओं एवं भावी माताओं के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ शिशु के जन्म को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संग्रहालय सभागार, मुंगेर में शुक्रवार को गर्भधारण पूर्व देखभाल (प्री-प्रेग्नेंसी केयर) विषयक कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में पहली बार इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुंगेर और बेगूसराय जिले से की गई है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ समाज की आधारशिला स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु हैं। उन्होंने कहा कि गर्भधारण से पहले स्वास्थ्य जांच, एनीमिया की जांच एवं उपचार, संतुलित पोषण, टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई जटिलताओं को रोका जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से इस अभियान को जिले के सभी प्रखंडों और गांवों तक पहुंचाया जाए तथा विवाह योग्य युवतियों और नवविवाहित दंपतियों को गर्भधारण पूर्व देखभाल के महत्व से अवगत कराया जाए। कार्यशाला में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने फोलिक एसिड के सेवन, एनीमिया की रोकथाम, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की समय पर पहचान, मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्त जीवनशैली तथा सुरक्षित मातृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. राजू, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक फैज़ान अशरफी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं चिकित्सक मौजूद रहे।1
- फुलका काली मंदिर में धूमधाम से मना आषाढ़ी पूजा, श्रद्धालु भक्तों के बीच वितरित किया गया खीर का प्रसाद फुलका काली मंदिर में धूमधाम से मना आषाढ़ी पूजा, श्रद्धालु भक्तों के बीच वितरित किया गया खीर का प्रसाद1
- नर्मदेश्वर शिवलिंग सपरिवार की प्रतिमा स्थापित, पालकी पर नाग देवता के दिखने से बढ़ी श्रद्धालुओं की आस्था नर्मदेश्वर शिवलिंग सपरिवार की प्रतिमा स्थापित, पालकी पर नाग देवता के दिखने से बढ़ी श्रद्धालुओं की आस्था रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सोनवर्षा राज (सहरसा): प्रखंड क्षेत्र के महुआ उत्तरवारी पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में नर्मदेश्वर शिवलिंग एवं भगवान शिव सपरिवार की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत स्थापना की गई। इस अवसर पर 251 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से पुरे नगर भ्रमण करते हुए पहुंची, मंदिर जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के भगवान शिव सपरिवार के प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद 48 घंटे के अखंड रामधुनी का शुभारंभ हुआ। वहीं, प्रतिमा झांकी की पालकी पर एक नाग दिखाई देने से,श्रद्धालुओं की आस्था और बढ़ गई। लोगों के बीच इसकी चर्चा होने लगी और श्रद्धालुओं ने इसे नाग देवता का आशीर्वाद और धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा। मंदिर के पुजारी पूज्य बाबा विनोद जी के मार्गदर्शन में युवा कला परिषद एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनू सरकार सहित सुशील चौधरी, बबलू भगत, प्रकाश चौधरी, दीपक जायसवाल, विकास अग्रवाल, राकेश जायसवाल, संजीव जायसवाल, संजीव स्वर्णकार, खगेश, प्रमोद चौधरी, संतोष चौधरी, ललन जायसवाल, भातू स्वर्णकार, पप्पू साह, वीरेंद्र जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, राणा कुमार, रोशन, सुरेश मुखिया,बजरग अग्रवाल, अजीत चौधरी, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- इलाज के दौरान तीसरे घायल युवक ने भी तोड़ा दम, एनएच-333 पर बाइक भिड़ंत में तीन युवकों की मौत1
- एक पेड़ मां के नाम 03/ वृक्षारोपण कस्तुरबा आवासीय विद्यालय आरार घुवाबै में। भागलपुर जिला अन्तर्गत सन्हौला प्रखंड आरार कस्तूरबा विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम के कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर प्रधानाध्यापक श्री अरुण कुमार सिंह एवं इको क्लब के नोडल शिक्षक श्री अभिषेक कुमार के नेतृत्व में स्कुली छात्र छात्राओं प्रिया कुमारी,साक्षी कुमारी,सुरुची कुमारी,शीमा कुमारी,आयूषी कुमारी,सुरज कुमार,राजा कुमार,सुमन कुमार ने पेड़ लगाने के दौरान क्या कहा। अजय आजाद संवाददाता भागलपुर बिहार।1