राप्ती नदी में रील बनाने का जुनून बना काल गोरखपुर में 4 किशोरों की डूबकर मौत, एक दोस्त ने बचाई जान सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक गोरखपुर में चार मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ गया। राप्ती नदी में डूबे चारों किशोरों के शव शुक्रवार को बरामद होने के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम करीब 3:30 बजे पांच दोस्त साइकिल से मिर्जापुर घाट पहुंचे थे। पहले साइकिल से स्टंट और वीडियो बनाने के बाद सभी ने नदी में नहाते हुए रील शूट करने का फैसला किया। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से पांचों डूबने लगे।इस भयावह स्थिति में राजकरन उर्फ टाइम पास किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन उसके चार दोस्त नदी की तेज धारा में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शुरुआती सफलता नहीं मिली। गुरुवार शाम को विवेक निषाद का शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर मिला। वहीं, शुक्रवार सुबह तीन अन्य किशोरों—अमन उर्फ बीरू राजभर, गगन पासवान और अनिकेत यादव—के शव नदी में उतराते हुए दिखाई दिए, जिन्हें गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। चारों किशोरों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार और मातम भरे माहौल ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। मासूम बच्चों के शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

- Sari hde par kr rhe hai1
- गोरखपुर: शादी टूटी तो युवक बौखलाया, मंगेतर का आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, दी जान से मारने की धमकी गोरखपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी टूटने से नाराज़ युवक ने अपनी पूर्व मंगेतर का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले उनकी बेटी की शादी सहजनवा क्षेत्र के एक युवक से तय हुई थी और जून 2026 में विवाह की तारीख भी फाइनल हो चुकी थी। सगाई के बाद युवक अक्सर लड़की से फोन पर बात करता था और बहाने से उसे घुमाने ले जाता था। इसी दौरान उसने लड़की के साथ गोपनीय वीडियो बनाए, जिन्हें बाद में शादी टूटने पर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। धमकी मिलने के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत की, जिसके आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।1
- गोरखपुर में कांग्रेस की बड़ी बैठक | 2027 चुनाव की तैयारी तेज | सरकार बदलने का दिया नारा | Congress Meeting Gorakhpur1
- gorakhpur1
- हनुमान जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय पर खूब रही धूम, प्रसाद वितरण और भंडारा का आयोजन।1
- IPL 2026: ऋषभ पंत के साथ भी संजीव गोयनका का केएल राहुल वाला व्यवहार, हार के बाद बीच मैदान पर ही 'तमाशा' इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ में खेला गया। यह मैच 4 विकेट से दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम कर लिया। इसके बाद एलएसजी के ओनर संजीव गोयनका ऋषभ पंत से बात करते नजर आए। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बीते 1 अप्रैल को खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को पूरी तरह से डॉमिनेट किया और 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब मैच के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें वह अपनी टीम से खुश नहीं लग रहे हैं। ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर के साथ दिखे गोयनका सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ फोटोज सामने आई है, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के ओनर संजीव गोयनका मैच खत्म होने के बाद मैदान में कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। उन तस्वीरों में संजीव के चेहरे पर नाराजगी लग रही है। वह सीजन के अपने पहले मैच में टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं लग रहे हैं।1
- डेहरी पहुंचे मनोज तिवारी का बड़ा बयान1
- aam jnta ke liye tpdi raht1