Shuru
Apke Nagar Ki App…
आप देख रहे हो शुरू ऐप पर प्रभात प्रतापगढ़ न्यूज संपादक परमेश्वर रेदास
Parmeshvar redash
आप देख रहे हो शुरू ऐप पर प्रभात प्रतापगढ़ न्यूज संपादक परमेश्वर रेदास
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- "मैं नीमच हूँ… और मेरे फेफड़े काटे जा रहे हैं!" जंगलों की खामोश चीख, जवाब कौन देगा? नमस्कार… मैं नीमच हूँ… वही नीमच, जिसकी पहचान कभी नीम के पेड़ों, घने जंगलों और हरियाली से होती थी। लेकिन आज ऐसा लगता है जैसे मेरे फेफड़े धीरे-धीरे काटे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वन क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि होना जरूरी है, लेकिन इससे भी बड़ा सवाल यह है कि यदि इनमें सच्चाई है, तो जिम्मेदार विभाग अब तक मौन क्यों है? और यदि ये भ्रामक हैं, तो उनका खंडन क्यों नहीं किया गया? नीमच, मनासा, जावद, जीरन, रतनगढ़ और रामपुरा के वन क्षेत्रों को लेकर समय-समय पर अवैध कटाई और अतिक्रमण की शिकायतें उठती रही हैं। आखिर जंगलों की निगरानी कौन कर रहा है? कितनी वन भूमि सुरक्षित है? कितने अवैध कटान रोके गए? और कितनों पर कार्रवाई हुई? याद रखिए… पेड़ सिर्फ लकड़ी नहीं होते। यही पेड़ बारिश लाते हैं, भूजल बचाते हैं और हमें जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जब एक जंगल उजड़ता है, तो केवल पेड़ नहीं गिरते, बल्कि भविष्य भी कमजोर होता है। यह किसी पर आरोप लगाने की कोशिश नहीं, बल्कि सच सामने लाने की एक अपील है। यदि जंगल सुरक्षित हैं तो तथ्य जनता के सामने रखे जाएँ। और यदि कहीं गड़बड़ी हुई है, तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। क्योंकि सवाल सिर्फ पेड़ों का नहीं… सवाल नीमच की पहचान, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का है। मैं नीमच हूँ… और मैं पूछ रहा हूँ—क्या मेरे जंगल बचेंगे? 🌿1
- नशे से दूरी" फुटबॉल टूर्नामेंट में बवाल! 1-0 की हार के बाद खिलाड़ियों पर कथित हमला, खेल भावना पर उठे सवाल; कार्रवाई नहीं हुई तो NFA ने टूर्नामेंट के बहिष्कार की दी चेतावनी फाइनल नहीं खेलेंगे1
- मन्दसौर कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक गुर्जर और उनके साथियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा दीपक गुर्जर एवं साथियों पर मुकदमा दर्ज1
- LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम? केंद्र सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की है. इससे पहले पश्चिम एशिया संकट और ईरान युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतें बढ़ी थीं.केंद्र सरकार ने होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के कारण लगातार बढ़ी गैस कीमतों के बाद यह दूसरा बड़ा राहतभरा फैसला है. हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी थीं कीमतें हाल के महीनों में ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक एलपीजी बाजार में अनिश्चितता और आपूर्ति बाधित होने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी. अब वैश्विक परिस्थितियों में कुछ राहत मिलने के बाद सरकार ने लगातार दूसरी बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर व्यवसायों को राहत देने का फैसला किया है.1
- पूर्व जन्म के कर्म और इस जन्म के कर्ज लेकर हुई मृत्यु की सज़ा का गहन संदेश देने वाली, असम के गुवाहाटी शहर में घटी एक सच्ची घटना पर आधारित यह प्रस्तुति मन को झकझोर देने वाली है। पूर्व जन्म के कर्म और इस जन्म के कर्ज लेकर हुई मृत्यु की सज़ा का गहन संदेश देने वाली, असम के गुवाहाटी शहर में घटी एक सच्ची घटना पर आधारित यह प्रस्तुति मन को झकझोर देने वाली है। जीवन के कर्म-सिद्धांत को सरल भाषा में समझाती सदाबहार यह वीडियो क्लिप न केवल देखने योग्य है, बल्कि आत्ममंथन के लिए भी प्रेरित करती है। यह कथा हमें याद दिलाती है कि जीवन में किया गया हर कर्म अपना लेखा-जोखा लेकर आता है।1
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौहानों का खेड़ा के सामने टूटी सड़क,बच्चे कीचड़ भरे रास्ते मे स्कूल जाने को मजबूर राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौहानों का खेड़ा के सामने टूटी सड़क,बच्चे कीचड़ भरे रास्ते मे स्कूल जाने को मजबूर जुबेर अहमद लोकेशन-धरियावद 9001885006 धरियावद-ग्राम पंचायत गाड़रियावास धावड़ी माता रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौहानों का खेड़ा में छात्र बरसात के कीचड़ में बनी कच्ची सड़क से होकर स्कूल जाने को मजबूर है। यह समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है, जिससे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी देते हुए वार्ड पंच शराफत खान मेव ने बताया कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से उक्त सड़क निर्माण की मांग को लेकर शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद न तो सड़क पर निर्माण किया गया है और ना ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। सड़क निर्माण नहीं होने से बरसात के दिनों में गड्ढे में पानी भरा रहता है जिससे छात्रों एवं आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पास ही में मस्जिद एवं मदरसा होने पर नमाज़ पढ़ने वालों के साथ भी कीचड़ होने से गन्दा पानी उड़ने का मामला सामने आया है। बताया कि यह जो सड़क है व आसपास गांव के रास्तों की ओर ले जाती है जिससे आए दिन यहां पर आवागमन होता रहता है। आसपास के मोहल्लेवासियों ने सड़क निर्माण की मांग की है।2
- प्रतापगढ़ में बर्थडे पार्टी में तलवार से केक काटने की रील पड़ी भारी, 007 युवक गिरफ्तार प्रतापगढ़ में बर्थडे पार्टी में तलवार से केक काटने की रील पड़ी भारी, युवक गिरफ्तार जुबेर अहमद धरियावद प्रतापगढ़-सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाकर वायरल करने वालों के खिलाफ प्रतापगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने "007 गैंग" के नाम से सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर बर्थडे पार्टी में तलवार से केक काटने की रील वायरल की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार तलवार भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय जयपुर के विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग एवं पुलिस उप अधीक्षक गजेन्द्र सिंह राव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शंभु सिंह के नेतृत्व में थाना प्रतापगढ़ पुलिस और साइबर सेल ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार साइबर सेल की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान "007 गैंग" नाम के ग्रुप की एक रील सामने आई, जिसमें बर्थडे पार्टी के दौरान तलवार से केक काटते हुए वीडियो वायरल किया गया था। जांच के बाद 30 जुलाई 2026 को पुलिस ने मनोहरगढ़ थाना क्षेत्र के मच्छारों का खेड़ा निवासी पंकज मीणा (20) पुत्र भंवरलाल मीणा को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार नंगी तलवार बरामद हुई, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतापगढ़ थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की अपील प्रतापगढ़ पुलिस ने आमजन, विशेषकर युवाओं से सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो या वीडियो बनाकर अपलोड नहीं करने तथा रील बनाने के लिए वाहनों से स्टंट नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां कानूनन अपराध हैं और इससे समाज में भय का माहौल बनता है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।1