खेड़ा खास में कांग्रेस की विशाल जनसभा, सुभाष चोपड़ा बोले- देश में फिर कायम होगी गंगा-जमुनी तहजीब संभल। संगठन सृजन अभियान के तहत संभल जिले के खेड़ा खास गांव में कांग्रेस की ओर से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिला महासचिव अक्षय ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित सभा में दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री तथा संभल प्रभारी सुभाष चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं महिला जिला अध्यक्ष कल्पना सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए सुभाष चोपड़ा ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार देश की गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म कर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज को आपस में बांटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ‘बंटोगे तो कटोगे’ जैसी भाषा का इस्तेमाल करना देश की संस्कृति और भाईचारे के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विभाजनकारी राजनीति को सफल नहीं होने देंगे। देश में वर्षों से चले आ रहे आपसी भाईचारे और सौहार्द को बचाने के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने भाजपा पर देश को बांटने और बेचने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी देश को बिकने नहीं देंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और देश में फिर से गंगा-जमुनी तहजीब कायम होगी। कार्यक्रम में संभल प्रभारी सुखराज सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की, शहर अध्यक्ष किशोर गौतम, पूर्व शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, सफी सैफी, दाउद पाशा सुभानी, मौअजजम हुसैन, मोहम्मद कलीम, नजरउल हसन, विरासत खान, आरिफ तनवीर, सोनू सागर, मोनू सागर, तहसीन, रिजवान, मोहम्मद उमर, राहत जान, गफ्फार, बाबर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
खेड़ा खास में कांग्रेस की विशाल जनसभा, सुभाष चोपड़ा बोले- देश में फिर कायम होगी गंगा-जमुनी तहजीब संभल। संगठन सृजन अभियान के तहत संभल जिले के खेड़ा खास गांव में कांग्रेस की ओर से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिला महासचिव अक्षय ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित सभा में दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री तथा संभल प्रभारी सुभाष चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं महिला जिला अध्यक्ष कल्पना सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए सुभाष चोपड़ा ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार देश की गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म कर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज को आपस में बांटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ‘बंटोगे तो कटोगे’ जैसी भाषा का इस्तेमाल करना देश
की संस्कृति और भाईचारे के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विभाजनकारी राजनीति को सफल नहीं होने देंगे। देश में वर्षों से चले आ रहे आपसी भाईचारे और सौहार्द को बचाने के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने भाजपा पर देश को बांटने और बेचने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी देश को बिकने नहीं देंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और देश में फिर से गंगा-जमुनी तहजीब कायम होगी। कार्यक्रम में संभल प्रभारी सुखराज सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की, शहर अध्यक्ष किशोर गौतम, पूर्व शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, सफी सैफी, दाउद पाशा सुभानी, मौअजजम हुसैन, मोहम्मद कलीम, नजरउल हसन, विरासत खान, आरिफ तनवीर, सोनू सागर, मोनू सागर, तहसीन, रिजवान, मोहम्मद उमर, राहत जान, गफ्फार, बाबर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
- बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बदायूं में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, गांव में तनाव बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसडीएम और सीओ समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस को गांव में तैनात किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। वहीं पुलिस अराजक तत्वों की पहचान करने और घटना की जांच में जुटी है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।1
- पटना के छात्र आंदोलन में आज एक ऐसा चेहरा भी दिखाई दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया—सिर्फ छह साल का आदित्य। 🇮🇳 पटना के छात्र आंदोलन में आज एक ऐसा चेहरा भी दिखाई दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया—सिर्फ छह साल का आदित्य। पटना में आज बड़ी संख्या में छात्र अपने भविष्य और भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे। गांधी मैदान से छात्रों ने मार्च शुरू किया और आगे बढ़ने की कोशिश की। डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हुआ। पुलिस ने water cannon का इस्तेमाल किया और बाद में लाठीचार्ज तथा कई प्रदर्शनकारियों की हिरासत की खबर सामने आई। पहली कक्षा में पढ़ने वाला यह बच्चा पत्रकारों से बात करते हुए छात्रों के रोजगार और भविष्य की बात कर रहा था। उसने सरकार से छात्रों के लिए नौकरी और रोजगार की व्यवस्था करने की मांग की और कहा कि आज वह छोटा है, लेकिन बड़ा होकर उसे भी नौकरी पाने के लिए इन्हीं समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। (Hindustan) उसकी उम्र सिर्फ़ छह इसी बीच भीड़ के बीच छह साल का आदित्य भी अपनी माँ के साथ दिखाई दिया।1
- जनपद संभल की सदर कोतवाली क्षेत्र में वारावफात के जुलूस से पूर्व पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ नगर में की फुट पेट्रोलिंग। जनपद संभल की सदर कोतवाली क्षेत्र में वारावफात के जुलूस से पूर्व पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ नगर में की फुट पेट्रोलिंग।2
- Dilar:शान ओ शौकत से मनाया गया जश्न ए ईद मिलादुन्ननबी हर तरफ़ सरकार की आमद मरहबा, मदनी की आमद मरहबा1
- अमरोहा:- रक्षाबंधन से पहले अमरोहा में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 4 क्विंटल दूषित रसगुल्ले और 80 लीटर संदिग्ध दूध नष्ट, माफियाओं में मचा हड़कंप1
- अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के कांकाठेर ढाल से दबंगई का कथित वीडियो सामने आया है। कार वॉशिंग सेंटर मालिक ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि कार धुलने के बाद पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कार से टक्कर मारने का प्रयास किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य का वीडियो वायरल1
- संभल से बड़ी खबर जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मऊ भूड़ में निकला जुलूस, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम संभल से बड़ी खबर जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मऊ भूड़ में निकला जुलूस, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम संभल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर संभल के मऊ भूड़ स्थित जामा मस्जिद क्षेत्र में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने पूरे जोश और अकीदत के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। हाथों में धार्मिक झंडे लिए अकीदतमंद जुलूस में शामिल नजर आए। पूरे इलाके को सजाया गया और जगह-जगह मिलाद व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद की पैदाइश की खुशी का इजहार किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। बाइट — हजरत मोहम्मद कासिम2
- *अमरोहा में दबंगों का तांडव LIVE VIDEO - लाठी-डंडों से घर में घुसकर हमला, दो भाइयों के हाथ तोड़े* अमरोहा के *मोहल्ला अहमद नगर में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसका *लाइव मारपीट का वीडियो* भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि 10-15 लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर गली में दौड़ रहे हैं, एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के बीच अफरा-तफरी मची है और लोग जान बचाकर भाग रहे हैं। कुछ लोग बुजुर्गों को पीटते हुए भी दिख रहे हैं। आपको पता नहीं है घटना 25 अगस्त कल शाम 4:00 बजे की है पीड़ित अनवर ने बताया कि मोहल्ले के ही कुछ दबंग लोग 50-60 भैंस पालते हैं और नाले में गोबर डालते हैं। बच्चों के मामूली विवाद के बाद उसके छोटे भाई को तेज बाइक से टक्कर मारी गई। जब धीरे चलाने को कहा तो आरोपी आग-बबूला हो गए और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए। हमले में *अनवर और उसके छोटे भाई दोनों के हाथ में फ्रैक्चर हो गया और सिर फट गया।* दोनों का इलाज चल रहा है, हाथ में प्लास्टर बंधा है। (पहले वीडियो में दोनों घायल दिख रहे हैं) मोहल्ले वालों का कहना है कि आरोपियों के डर से कोई मुंह नहीं खोलता। पीड़ित परिवार ने *कोतवाली अमरोहा पुलिस और जट बाजार चौकी* से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। *रिपोर्ट: नितिन कुमार दिवाकर, अमरोहा*2