मंडी दुकानों की डीएलसी दरों का मुद्दा विधानसभा में उठा,मंत्री ने दर कम के प्रस्ताव को बताया विचाराधीन बांदीकुई।।विधायक भागचंद टांकड़ा ने विधानसभा में कृषि उपज मंडी की दुकानों की डीएलसी (जिला स्तरीय समिति) दरों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बांदीकुई कृषि उपज मंडी में इन दरों के जिले में सर्वाधिक होने की बात कहीं।डीएलसी दरों की प्रतियां पटल पर रखने की मांग की।विधायक टांकड़ा ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से विधानसभा में डीएलसी दर निर्धारण के नियमों, बांदीकुई मंडी में दुकानों की दरों के जिले में सबसे अधिक होने और अन्य मंडियों की दरों की प्रतियां सदन के पटल पर रखने की मांग की। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सरकार बांदीकुई मंडी में दुकानों की डीएलसी दरें कम करने पर विचार कर रही है, और यदि हां, तो कब तक, अन्यथा इसका कारण स्पष्ट किया जाए।जवाब में मंत्री ने बताया कि मंडी में दुकानों की डीएलसी दर निर्धारित करने के लिए अचल संपत्ति आवंटन नीति में कोई विशेष नियम या मापदंड नहीं हैं। इन दरों का निर्धारण कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाता है।मंत्री ने बताया-दर कम करने का प्रस्ताव विचाराधीन।मंत्री ने सदन को सूचित किया कि बांदीकुई मंडी की प्रभावी डीएलसी दर 79,570 रुपये प्रति वर्गमीटर है, जो जिले की अन्य मंडियों की वर्तमान प्रभावी डीएलसी दर से अधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि दरों को कम करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। उप पंजीयक बांदीकुई ने बांदीकुई मंडी को शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में मानते हुए 15,000 रुपए प्रति वर्गमीटर दर निर्धारित करवाने के लिए कलेक्टर दौसा को प्रस्ताव भेजा है। कलेक्टर ने 12 मार्च, 2025 को अपने पत्र द्वारा इस प्रस्ताव को राज्य सरकार से अनुमोदन के लिए उपमहानिरीक्षक पंजीयक एवं मुद्रांक विभाग, जयपुर वृत तृतीय को भिजवाया है। कृषि उपज मंडी बांदीकुई ने भी डीएलसी दरों के संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने के लिए 12 दिसंबर, 2025 को कलेक्टर दौसा को पत्र लिखा है

- लकड़ी काटने जा रही महिला की कुल्हाड़ी छीनकर गले का मंगलसूत्र और कानों में पहने सोने की बालियां छीन कर फरार हुए आरोपी , बसवा के सबडावली गांव का मामला , महिला को पहुंचाया गया बसवा अस्पताल जहां महिला के कानों में लगाए जा रहे टांके1
- Post by पत्रकार -सुमित बैरवा1
- कांग्रेसी नेता इमरान खान पर भड़के तहसीलदार!1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- कुंडल मुख्यालय के समीप भेड़ोली इंटरचेंज के पास बुधवार देर शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही समय में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार दिल्ली से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। वाहन में दो लोग सवार थे। अचानक इंजन की तरफ से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। दोनों सवार तुरंत नीचे उतर गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू करवा दिया गया।3
- बस्सी के गोकुलपुरा गांव में ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हो गया1
- Post by Public Power मजदूर की आवाज1
- पुलिस अपनी वैन तक ले जा रही दो महिलाओं को काले कोट के लात घूसों से बचाने की बजाय विवस नजर आते का वीडियो वायरल1