Shuru
Apke Nagar Ki App…
वृंदावन जमुना मां के दर्शन ।। चारों धामों से निराला ब्रज धाम के दर्शन कर लो जी
RPR NEWS TV
वृंदावन जमुना मां के दर्शन ।। चारों धामों से निराला ब्रज धाम के दर्शन कर लो जी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मथुरा में भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का रविवार को भव्य समापन हो गया। शिविर के दूसरे दिन चार महत्वपूर्ण सत्रों में कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यपद्धति, सोशल मीडिया के कुशल प्रबंधन और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का मंत्र दिया गया। समापन सत्र में महापौर विनोद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल महामंत्री कृष्णमणि सूबेदार और नितिन चतुर्वेदी ने किया। मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल ने विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण से संगठन की नींव और मजबूत होगी। इस दौरान महानगर और मंडल स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक जुट होकर आगामी चुनौतियों का सामना करने का संकल्प लिया। निश्चित रूप से मथुरा भाजपा के इस प्रशिक्षण महाअभियान ने कार्यकर्ताओं को न केवल वैचारिक रूप से और भी धारदार बनाया है, बल्कि चुनावी और संगठनात्मक चुनौतियों के लिए पूरी तरह से तैयार भी कर दिया हे। इस प्रशिक्षण महाअभियान में मुख्य रूप से महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष रामकिशन पाठक व संजय शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष योगेश आवा, महानगर कार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयं संघ विजय बंटा, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महानगर मंत्री कल्पना गर्ग, ब्रज क्षेत्र के संयोजक राघव अग्रवाल, मंडल महामंत्री कृष्णमणि सूबेदार, नितिन चतुर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष कुंज बिहारी भारद्वाज, मीडिया प्रभारी बृजवासी लाल,हेमंत खंदोली,नरेश शर्मा, गौरव अग्रवाल, छोटेलाल सैनी, ज्योति चतुर्वेदी और अनिल गोला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- Post by Subhash Chand1
- Post by Govind Chaudhary2
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter1
- Post by RAHUL SHARMA1
- RPRNEWSTV DIGITAL मथुरा। जनपद में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। रविवार को तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने जनपद के बलदेव ,फरह सहित अन्य सभी ब्लॉक के गांवों में खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई गांवों में हालात ऐसे हैं कि पूरी की पूरी फसल जमीन पर बिछ गई है, जिससे किसानों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय किसान गेहूं की कटाई में जुटे थे, उसी दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने लगे। देखते ही देखते खेतों में खड़ी फसल गिर गई, जबकि कटी हुई फसल भीगकर सड़ने लगी। इससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है—एक तरफ खड़ी फसल बर्बाद हुई, तो दूसरी तरफ तैयार अनाज भी खराब हो गया। ओलावृष्टि के बाद गांवों में बर्बादी का मंजर साफ देखा जा सकता है। जहां कुछ दिन पहले तक सुनहरी फसल लहलहा रही थी, वहां अब पानी में भीगे और गिरे हुए पौधे नजर आ रहे हैं। यह दृश्य देखकर ग्राम पटलौनी , करनऊ ,किलौनी,गढ़सौली के कई किसान भावुक हो उठे और फफक-फफक कर रोने लगे। उनका कहना है कि इस फसल पर ही उनके पूरे साल का खर्च और परिवार की उम्मीदें टिकी थीं। किसानों ने बताया कि उन्होंने महंगे बीज, खाद और सिंचाई के लिए कर्ज लेकर फसल तैयार की थी, लेकिन इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। अब उनके सामने न केवल परिवार के पालन-पोषण की समस्या है, बल्कि कर्ज चुकाने की भी बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। वहीं भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के प्रदेश अध्यक्ष भूरा पहलवान ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि ने किसानों की फसल पूरी तरह चौपट कर दी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल और पारदर्शी सर्वे कराया जाए तथा किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वे कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि तहसीलदार और उपजिलाधिकारी (SDM) को स्वयं मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन करना चाहिए। उनका आरोप है कि कई बार लेखपाल स्तर पर सर्वे में अनियमितताएं होती हैं, जिससे वास्तविक और कमजोर किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाता। भूरा पहलवान ने प्रदेश सरकार से यह भी मांग की कि इस आपदा को देखते हुए किसानों का कृषि ऋण पूरी तरह माफ किया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें और दोबारा खेती के लिए तैयार हो सकें। किसानों का कहना है कि उनकी पूरी जिंदगी खेती पर ही निर्भर होती है। बच्चों की पढ़ाई, बेटियों की शादी, परिवार का इलाज और बैंक का कर्ज—सब कुछ इसी फसल से चलता है। ऐसे में फसल की बर्बादी उनके सपनों और उम्मीदों को पूरी तरह चकनाचूर कर देती है। स्थानीय किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द नुकसान का आंकलन कर राहत कार्य शुरू किए जाएं, ताकि प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में सहारा मिल सके और वे दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें।1
- गोर्वधन थाना अंतर्गत शिवनगर कॉलोनी डीग अड्डा का है जहां दिनांक 4 अप्रैल 2026 को सुबह बॉबी पुत्र रूपकिशोर अपनी भतीजी को स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी नंदकिशोर विष्णु पुत्र तुलाराम , दिनेश पुत्र सत्यप्रकाश उर्फ़ सत्तो,महेश पुत्र जग्गो उर्फ़ जगदीश निवासी शिवनगर कॉलोनी डीग अड्डा गोर्वधन ने घेर लिया और गालीगलोज कर मारपीट करने लगे और जान से मारने का प्रयास किया पीड़ित बॉबी ने शोर मचाया लोगों को आता देख ये सभी लोग भाग गए पीड़ित अपनी जान माल की रक्षा की गुहार लगाने थाना गोर्वधन पहुंच गया वहां ये कहकर कि तुम बाहर के ये लोकल हैं तुम्हारी नहीं चलेगी तुम एस पी साहब से मिलो नहीं तुम्हारी मदद करेंगे पीड़ित मथुरा एस पी ऑफिस मदद की गुहार लगाने पहुंचा और अपने साथ हुई घटना बताई वहां से मदद का अश्वासन थाना गोर्वधन देकर गोवर्घन थाना भेज दिया जहां कोतवाल भगवत गुर्जर से पीड़ित ने अपनी आपबीती बताई तो जांच कराकर कार्यवाही करने की बात कही है देखना होगा क्या पीड़ित के जान माल की रक्षा पुलिस करेगी या दबंग पीड़ित की आवाज दवा देंगे ये तो आने वाला समय ही बताएगा4
- Post by Subhash Chand1