logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी को वैशाली नगर पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी को वैशाली नगर पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार ▪️ *प्रार्थी पर ईंट से सिर पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।* ▪️ *प्रकरण में पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।* ▪️ *मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के ठिकाने पर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई।* ▪️ *प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।* संक्षिप्त विवरण : दिनांक 04.03.2026 को प्रार्थी नंदन कुमार साव, उम्र 24 वर्ष, निवासी जैतखाम बी.एम. शाह अस्पताल के पास, थाना वैशाली नगर अपने दोस्त के साथ राजीव नगर जैतखाम के पास होली खेल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के आरोपी अमन एवं मनोहर वहां पहुंचे और वहां खड़े होने की बात को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए ईंट से सिर पर हमला किया गया, जिससे प्रार्थी को गंभीर चोट आई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 100/2026 धारा 109, 296, 118(1), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घायल प्रार्थी के कथन के आधार पर आरोपी अमन मारकण्डेय एवं कली उर्फ कली बाई को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है। प्रकरण का मुख्य आरोपी मनोहर टंडन घटना दिनांक से फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने निवास स्थान पर आया हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार करने पर दिनांक 10.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। ▪️ घटना का कारण : होली खेलने के दौरान खड़े होने की बात को लेकर आपसी विवाद। ▪️ घटनास्थल : राजीव नगर जैतखाम के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग। ▪️ आरोपी का नाम : 1. अमन मारकण्डेय, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजीव नगर मुस्लिम कब्रिस्तान के पास, वार्ड क्रमांक 19, थाना वैशाली नगर।(पूर्व गिरफ्तार) 2. कली उर्फ कली बाई, उम्र 55 वर्ष, निवासी राजीव नगर जैतखाम के पास, थाना वैशाली नगर।(पूर्व में गिरफ्तार) 3. मनोहर टंडन, उम्र 21 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर कैम्प-1 मानिक होटल के पीछे, थाना छावनी।( आज गिरफ्तारी) ▪️ जप्त सामग्री : 1. घटना में प्रयुक्त ईंट। ▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की लगातार पतासाजी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। —0000—

3 hrs ago
user_हेमंत उमरे
हेमंत उमरे
पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago
177b443c-cc27-4afa-ba55-475ad5e9d0e6

हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी को वैशाली नगर पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी को वैशाली नगर पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार ▪️ *प्रार्थी पर ईंट से सिर पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।* ▪️ *प्रकरण में पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।* ▪️ *मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के ठिकाने पर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई।* ▪️ *प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।* संक्षिप्त विवरण : दिनांक 04.03.2026 को प्रार्थी नंदन कुमार साव, उम्र 24 वर्ष, निवासी जैतखाम बी.एम. शाह अस्पताल के पास, थाना वैशाली नगर अपने दोस्त के साथ राजीव नगर जैतखाम के पास होली खेल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के आरोपी अमन एवं मनोहर वहां पहुंचे और वहां खड़े होने की बात को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए ईंट से सिर पर हमला किया गया, जिससे प्रार्थी को गंभीर चोट आई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 100/2026 धारा 109, 296, 118(1), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घायल प्रार्थी के कथन के आधार पर आरोपी अमन मारकण्डेय एवं कली उर्फ कली बाई को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है। प्रकरण का मुख्य आरोपी मनोहर टंडन घटना दिनांक से फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने निवास स्थान पर आया हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार करने पर दिनांक 10.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। ▪️ घटना का कारण : होली खेलने के दौरान खड़े होने की बात को लेकर आपसी विवाद। ▪️ घटनास्थल : राजीव नगर जैतखाम के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग। ▪️ आरोपी का नाम : 1. अमन मारकण्डेय, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजीव नगर मुस्लिम कब्रिस्तान के पास, वार्ड क्रमांक 19, थाना वैशाली नगर।(पूर्व गिरफ्तार) 2. कली उर्फ कली बाई, उम्र 55 वर्ष, निवासी राजीव नगर जैतखाम के पास, थाना वैशाली नगर।(पूर्व में गिरफ्तार) 3. मनोहर टंडन, उम्र 21 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर कैम्प-1 मानिक होटल के पीछे, थाना छावनी।( आज गिरफ्तारी) ▪️ जप्त सामग्री : 1. घटना में प्रयुक्त ईंट। ▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की लगातार पतासाजी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। —0000—

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सोशल मीडिया पर आपके प्यार और समर्थन के बाद, SURU ऐप अब आपको विशेष खबरें और अपडेट देखने के लिए आमंत्रित करता है। ऐप पर फॉलो करके हमारे डिजिटल परिवार का हिस्सा बनें और अपना समर्थन दें।
    1
    सोशल मीडिया पर आपके प्यार और समर्थन के बाद, SURU ऐप अब आपको विशेष खबरें और अपडेट देखने के लिए आमंत्रित करता है। ऐप पर फॉलो करके हमारे डिजिटल परिवार का हिस्सा बनें और अपना समर्थन दें।
    user_सत्य के अंजोर न्यूज
    सत्य के अंजोर न्यूज
    TV News Anchor औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • बालाघाट के लांजी में शादी में DJ बंद कराने पर हुए विवाद में एक युवक पर प्राणघातक हमला किया गया। डंडे से वार कर युवक का सिर फोड़ दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    बालाघाट के लांजी में शादी में DJ बंद कराने पर हुए विवाद में एक युवक पर प्राणघातक हमला किया गया। डंडे से वार कर युवक का सिर फोड़ दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालेश्वर महादेव डोंगरिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, की पूजा-अर्चना “आस्था, परंपरा और संस्कृति के संगम में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai पहुंचे जालेश्वर महादेव डोंगरिया… जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…” कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध जालेश्वर महादेव डोंगरिया मंदिर में आज धार्मिक और भक्तिमय माहौल देखने को मिला… मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों में खास उत्साह नजर आया। मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली, विकास और जनता के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत प्रदेश की पहचान है और सरकार इसे आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
    1
    जालेश्वर महादेव डोंगरिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, की पूजा-अर्चना
“आस्था, परंपरा और संस्कृति के संगम में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai पहुंचे जालेश्वर महादेव डोंगरिया…
जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…”
कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध जालेश्वर महादेव डोंगरिया मंदिर में आज धार्मिक और भक्तिमय माहौल देखने को मिला…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की।
इस दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों में खास उत्साह नजर आया।
मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली, विकास और जनता के कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत प्रदेश की पहचान है और सरकार इसे आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
    user_Laxminarayan Namdev (UNA)
    Laxminarayan Namdev (UNA)
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • कवर्धा - शराब पार्टी के बाद खूनी खेल, दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट , कवर्धा ठाकुर पारा का पुरा मामला आरोपी गिरफ्तार।
    1
    कवर्धा - शराब पार्टी के बाद खूनी खेल, दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट , कवर्धा ठाकुर पारा का पुरा मामला आरोपी गिरफ्तार।
    user_Deepesh Jangde
    Deepesh Jangde
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • लवन चंगोरीराज में सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ऐतिहासिक शपथ एवं सम्मान समारोह संगठन, शिक्षा और युवा शक्ति को मजबूत करने का लिया संकल्प बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) लवन स्थित चंगोरीपुरी धाम के कबीर आश्रम परिसर में रविवार, 10 मई 2026 को निषाद समाज परिषद चंगोरीराज लवन के तत्वावधान में भव्य शपथ एवं सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे विधिवत पूजा-अर्चना, छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना तथा श्रीफल एवं नारियल अर्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात दिनभर सामाजिक एकता, संगठनात्मक शक्ति, अनुशासन एवं भाईचारे को मजबूत करने पर केंद्रित विविध सत्रों का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम ने समाज में एकता, शिक्षा के महत्व तथा संगठनात्मक मजबूती का प्रभावशाली संदेश दिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही— माननीय संदीप साहू (विधायक, कसडोल विधानसभा) माननीय शेषराज हरवंश जी (विधायक, पामगढ़ विधानसभा) माननीय आकांक्षा गोलू जायसवाल (अध्यक्ष, जिला पंचायत बलौदाबाजार) माननीय पवन साहू (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत बलौदाबाजार) माननीय सुलोचना यादव (अध्यक्ष, जनपद पंचायत बलौदाबाजार) माननीय कुंवर सिंह निषाद (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ निषाद समाज एवं विधायक गुंडरदेही विधानसभा) सभी अतिथियों का आयोजन स्थल पर पुष्पमाला एवं पारंपरिक स्वागत के साथ आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें— अमित बरवे, बसंती चौहान (सरपंच ग्राम पंचायत चंगोरी), नारद निषाद, योगेश बंजारे, गायत्री केवट ध्रुव, मनोहर निषाद, धनेश केवट, ईश्वर निषाद, सचिन निषाद, नंदकुमार निषाद, गिरधर निषाद, ललित अमृत, मनु माधव केवट, जवाहर, मनीराम केवट, भोलाराम केवट, लखनलाल केवट सहित अनेक समाज प्रमुख शामिल रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का विधिवत शपथ ग्रहण समाजहित एवं संगठन को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता पर विस्तृत चर्चा उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजजनों का सम्मान अनुशासन, एकता और सौहार्द का प्रेरणादायक वातावरण शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल : 80 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण केवट समाज के 10वीं एवं 12वीं के लगभग 80 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान रहा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज में शिक्षा के महत्व को और अधिक मजबूत करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि “शिक्षा ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की असली नींव है।” छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कलाकार “कॉमेडी किंग” दूजे निषाद एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष उत्साह और मनोरंजन का वातावरण बनाया। “अरपा पैरी के धार, इंद्रावती जय हो छत्तीसगढ़” जैसे लोकगीतों ने पूरे आयोजन को सांस्कृतिक और भावनात्मक ऊर्जा से भर दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और संगठन में निहित है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा कुरीतियों को समाप्त कर शिक्षा, समरसता और विकास की दिशा में आगे बढ़ें। कार्यक्रम के सफल संचालन में अध्यक्ष अर्जुन निषाद, सचिव जोतराम निषाद, कोषाध्यक्ष सत्यावन निषाद एवं समस्त पदाधिकारियों का विशेष योगदान सराहनीय रहा।
    2
    लवन चंगोरीराज में सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ऐतिहासिक शपथ एवं सम्मान समारोह
संगठन, शिक्षा और युवा शक्ति को मजबूत करने का लिया संकल्प
बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़)
लवन स्थित चंगोरीपुरी धाम के कबीर आश्रम परिसर में रविवार, 10 मई 2026 को निषाद समाज परिषद चंगोरीराज लवन के तत्वावधान में भव्य शपथ एवं सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे विधिवत पूजा-अर्चना, छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना तथा श्रीफल एवं नारियल अर्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात दिनभर सामाजिक एकता, संगठनात्मक शक्ति, अनुशासन एवं भाईचारे को मजबूत करने पर केंद्रित विविध सत्रों का आयोजन किया गया।
इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम ने समाज में एकता, शिक्षा के महत्व तथा संगठनात्मक मजबूती का प्रभावशाली संदेश दिया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही—
माननीय संदीप साहू (विधायक, कसडोल विधानसभा)
माननीय शेषराज हरवंश जी (विधायक, पामगढ़ विधानसभा)
माननीय आकांक्षा गोलू जायसवाल (अध्यक्ष, जिला पंचायत बलौदाबाजार)
माननीय पवन साहू (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत बलौदाबाजार)
माननीय सुलोचना यादव (अध्यक्ष, जनपद पंचायत बलौदाबाजार)
माननीय कुंवर सिंह निषाद (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ निषाद समाज एवं विधायक गुंडरदेही विधानसभा)
सभी अतिथियों का आयोजन स्थल पर पुष्पमाला एवं पारंपरिक स्वागत के साथ आत्मीय अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें—
अमित बरवे, बसंती चौहान (सरपंच ग्राम पंचायत चंगोरी), नारद निषाद, योगेश बंजारे, गायत्री केवट ध्रुव, मनोहर निषाद, धनेश केवट, ईश्वर निषाद, सचिन निषाद, नंदकुमार निषाद, गिरधर निषाद, ललित अमृत, मनु माधव केवट, जवाहर, मनीराम केवट, भोलाराम केवट, लखनलाल केवट सहित अनेक समाज प्रमुख शामिल रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का विधिवत शपथ ग्रहण
समाजहित एवं संगठन को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प
शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता पर विस्तृत चर्चा
उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजजनों का सम्मान
अनुशासन, एकता और सौहार्द का प्रेरणादायक वातावरण
शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल : 80 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण केवट समाज के 10वीं एवं 12वीं के लगभग 80 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान रहा।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज में शिक्षा के महत्व को और अधिक मजबूत करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि “शिक्षा ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की असली नींव है।”
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कलाकार “कॉमेडी किंग” दूजे निषाद एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष उत्साह और मनोरंजन का वातावरण बनाया।
“अरपा पैरी के धार, इंद्रावती जय हो छत्तीसगढ़” जैसे लोकगीतों ने पूरे आयोजन को सांस्कृतिक और भावनात्मक ऊर्जा से भर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और संगठन में निहित है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा कुरीतियों को समाप्त कर शिक्षा, समरसता और विकास की दिशा में आगे बढ़ें।
कार्यक्रम के सफल संचालन में अध्यक्ष अर्जुन निषाद, सचिव जोतराम निषाद, कोषाध्यक्ष सत्यावन निषाद एवं समस्त पदाधिकारियों का विशेष योगदान सराहनीय रहा।
    user_तुलसी राम
    तुलसी राम
    Local News Reporter पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कांपा गांव में बहते पानी के बीच आरसीसी पुलिया बनाने पर गंभीर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। निर्माण स्थल पर सूचना पटल न होने से पारदर्शिता पर भी संदेह गहरा गया है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कांपा गांव में बहते पानी के बीच आरसीसी पुलिया बनाने पर गंभीर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। निर्माण स्थल पर सूचना पटल न होने से पारदर्शिता पर भी संदेह गहरा गया है।
    user_Jeevan Yadav
    Jeevan Yadav
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीना ने किरनापुर और लांजी में खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक में योजनाओं की प्रगति जांची। कम प्रगति पाए जाने पर राजस्व, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास समेत कई विभागों के दर्जनों कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए। कलेक्टर ने लापरवाहों पर सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
    1
    बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीना ने किरनापुर और लांजी में खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक में योजनाओं की प्रगति जांची। कम प्रगति पाए जाने पर राजस्व, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास समेत कई विभागों के दर्जनों कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए। कलेक्टर ने लापरवाहों पर सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कवर्धा बस स्टैंड स्थित होटल में भीषण आग............... कवर्धा शहर के बस स्टैंड स्थित रवि कल्पना रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते रेस्टोरेंट धू-धू कर जलने लगा। आग की ऊंची लपटें और उठता काला धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी गई है, हालांकि खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव की वजह से हादसा हुआ हो सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आगजनी की इस घटना से रेस्टोरेंट में भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
    2
    कवर्धा बस स्टैंड स्थित होटल में भीषण आग...............
कवर्धा शहर के बस स्टैंड स्थित रवि कल्पना रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते रेस्टोरेंट धू-धू कर जलने लगा। आग की ऊंची लपटें और उठता काला धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी गई है, हालांकि खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव की वजह से हादसा हुआ हो सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आगजनी की इस घटना से रेस्टोरेंट में भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_Laxminarayan Namdev (UNA)
    Laxminarayan Namdev (UNA)
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कवर्धा में न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। फ्रिज ब्लास्ट होने के कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
    1
    छत्तीसगढ़ के कवर्धा में न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। फ्रिज ब्लास्ट होने के कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
    user_Deepesh Jangde
    Deepesh Jangde
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.