आंदर में वार्ड पार्षद शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार, शराब पीने के संदेश पर जांच की गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई आंदर थाना की पुलिस ने आंदर नगर पंचायत के एक वार्ड पार्षद को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पार्षद की पहचान आंदर बाजार निवासी हरेंद्र कुमार के रूप में हुई है।इस सबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि नियमित जांच के दौरान हरेंद्र कुमार पर शराब सेवन का संदेह होने पर उनकी जांच कराई गई।जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मंगलवार को फाइन के लिए न्यायालय भेज दिया गया हैं।थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है और इसका सख्ती से पालन कराना पुलिस की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है।चाहे वह आम नागरिक हो या जनप्रतिनिधि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
आंदर में वार्ड पार्षद शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार, शराब पीने के संदेश पर जांच की गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई आंदर थाना की पुलिस ने आंदर नगर पंचायत के एक वार्ड पार्षद को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पार्षद की पहचान आंदर बाजार निवासी हरेंद्र कुमार के रूप में हुई है।इस सबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि नियमित जांच के दौरान हरेंद्र कुमार पर शराब सेवन का संदेह होने पर उनकी जांच कराई गई।जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मंगलवार को फाइन के लिए न्यायालय भेज दिया गया हैं।थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है और इसका सख्ती से पालन कराना पुलिस की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है।चाहे वह आम नागरिक हो या जनप्रतिनिधि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
- आंदर में भाकपा माले ने मनाया चारु मजुमदार के शहादत दिवस, पुष्प अर्पित कर दिया श्रद्धांजलि आंदर के सभी पंचायतो में भाकपा माले कायकर्ताओ ने पार्टी के संस्थापक महासचिव चारु मजूमदार के शहादत दिवस पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि सभा किया गया। शहीद दिवस के अवसर पर पार्टी की केंद्रीय कमिटी द्वारा जारी आह्वान पर देशभर के कार्यकर्ताओं से शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए जनसंघर्ष तेज करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। वही कार्यक्रम को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव का.युगल किशोर ठाकुर,पूर्व जिलापार्षद योगेन्द्र यादव, पूर्व जिलापार्षद शीतल पासवान ने कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिलवाया कि वर्तमान समय में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।जिसके खिलाफ जनता को संगठित करने की गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर आम लोगों के बीच पहुंचने, पार्टी सदस्यता अभियान को गति देने तथा युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और छात्रों को संगठन से जोड़ने की अपील की।इस दौरान अधिकारों, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने पर भी बल दिया गया। आह्वान में कहा गया कि शहीदों का बलिदान केवल स्मरण करने का विषय नहीं, बल्कि उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा है। वर्तमान समय जो देश के हालात है देश के छात्र नौजवानो ने पूरे देश मे पेपर लीक पर विरोध पर किया।यह सरकार छात्रों पर लाठी गोली चलाने का काम किया आजाद भारत मे डॉ राजेन्द्र प्रसाद,मौलाना मजहरूल के धरती पर यह डबल इंजन की सरकार ने छात्रों पर AK 47 से गोली चलाने का काम किया।जिसे कई छात्र जख्मी हो गए एव छात्रों को गिरफ्तार किया गया।वही कार्यक्रम में प्रेम राम,कृष्णा राम,ललन यादव,दीनानाथ राम,चन्द्रभान ठाकुर,उधव यादव,विनोद यादव,पप्पु यादव,संतोष राम,आदि मौजूद थे।1
- बांकीपुर उपचुनाव में नीतीश कुमार की जारी वीडियो अपील डीप फेक यानी डॉक्टर्ड वीडियो है। अगर नहीं है तो BJP वाले इसी बात को अपने पसंदीदा पत्रकार के सामने नीतीश कुमार जी से बुलवा दें।1
- Hindu Muslim karne wale ek bar yah video dekho Jay Shri Ram1
- बासंडीहरोड पुलिस द्वारा धारा 303(2), 317(2) से सम्बंधित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गई 01 राशि गोवंश (गाय) बरामद। बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि उ0नि0 सतीश यादव मय हमराह टीम के साथ रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति, तलाश वांछित अभियुक्त तथा मु0अ0सं0 147/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की गोंवशों की पतारसी सुरागरसी/ गिरफ्तारी के बांसडीहरोड तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर ने आकर बताया कि दो व्यक्ति 01 राशि गोवंश को पेड़ से बांध कर कही बेचने की फिराक में है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है । इस पर विश्वास करके तत्काल पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंचकर दविश देकर 1.रूस्तम अहमद पुत्र कलूट अहमद निवासी कसाबटोला काजीपुरा थाना कोतवाली उम्र करीब 35 वर्ष* समय करीब 03.15 बजे पकड़ लिया गया तथा दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । कब्जे से चोरी की गई 01 राशि गोवंश को बरामद किया गया । पकड़े गये अभियुक्त ने दूसरे व्यक्ति का नाम नवाजीश पुत्र नशरूल्ला निवासी कसाबटोला काजीपुरा थाना कोतवाली उम्र करीब 30 वर्ष बताया । पूछताछ पर बताया कि हम दोनों दिनांक 23.07.2026 को ग्राम दिउली थाना बांसडीहरोड से गाय को चोरी किये थे । बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । वादी मुकदमा को थाना स्थानीय पर बुलाकर गाय की पहचान कराकर नियमानुसार सुपुर्द किया गया । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त रूस्तम अहमद के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0न्यायालय भेजा जा चुका है । अभियुक्त नवाजीश की गिरफ्तारी हेतु लगातार दविश/प्रयास किया जा रहा है । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 1. उ0नि0 सतीश यादव थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया । 2. हे0का0 विनीत यादव थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया । 3. का0 सौरभ गिरि थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया । 4. का0 अमरेन्द्र यादव थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया ।1
- सिवान एसपी का एक और बयान एक-47 चलने को लेकर आया है बता रहे हैं एक-47 से कोई गोली नहीं चला है कोई हताहत नहीं हुआ है1
- भाटपार रानी, पूर्व je विधुत के स्थातरण के बाद नवागत je ग्रामीण ने सुशील कुमार ने संभाला पद भार1
- आंदर के मीरपुर पावर सब स्टेशन में सोलर मेला का किया गया आयोजन,प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आंदर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया गया है।इस दौरना आंदर प्रखंड के मीरपुर पावर सबस्टेशन में मंगलवार को सोलर मेला आयोजित किया गया।जिसको लेकर अलग-अलग गांव से लोग आए हुए थे।वही विद्युत कनीय अभियंता राजीवरंजन ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को तक सोलर मेला लगाया गया है।जो भी लोग इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें जरूरी दस्तावेज के साथ आना होगा।सही कागजात होने पर आवेदन प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों के बैंक लोन से जुड़े आवेदन पहले से लंबित हैं, वे भी इस मौके का फायदा उठाकर अपने मामले का जल्द निपटारा करवा सकते हैं।वही इसको लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।कई लोग पहले से ही इस योजना के बारे में जानकारी लिए है और आवेदन करने की तैयारी पहुँचे हुए है।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार की ओर से मदद दी जाती है।इससे न सिर्फ बिजली की खपत कम होती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलता है।इस योजना के जरिए आम लोगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।1
- दरौली के द्रोणाचार्य इंटर कॉलेज में प्रार्थना के दौरान सात छात्राएं बेहोश, सभी की हालत सामान्य प्रखंड के दोन पंचायत स्थित द्रोणाचार्य इंटर कॉलेज दोन में मंगलवार को प्रार्थना सभा के दौरान लाइन में खड़े 7 बच्चे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई।उपस्थित शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी छात्राओं को तत्काल दरौली के दोन रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई।इसके बाद परिजनों को बुलाकर छात्राओं को उनके साथ घर भेज दिया गया। बेहोश होने वाली छात्राओं में कक्षा 7 की काजल कुमारी,अंजली कुमारी, अलिसा खातून,सलोनी कुमारी,भूमि गुप्ता,कक्षा 6 की जिया कुमारी तथा आतिश पासवान के रूप में हुई हैं।1