logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रभारी मंत्री ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण प्रभारी मंत्री ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश सिंगरौली :- कैबिनेट मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके ने जयंत स्थित लक्ष्मी मार्केट में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उस समय किया गया, जब वे क्षेत्र से गुजर रही थीं। अचानक हुए निरीक्षण से दुकान संचालकों एवं संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न सामग्री, वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, पात्र हितग्राहियों को मिल रही राशन सामग्री की गुणवत्ता एवं मात्रा सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं से भी बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। जांच के दौरान कुछ कमियां पाई गईं, जिस पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को समय पर और निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पाई गई कमियों को तत्काल दुरुस्त किया जाए तथा भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राज्य मंत्री राधा सिंह, कलेक्टर गौरव बैनल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना नागेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमले की सक्रियता भी देखने को मिली।

on 21 March
user_Sunil Pandey
Sunil Pandey
Local News Reporter सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
on 21 March
372654b1-b3ac-421e-91a2-16701bd1597f

प्रभारी मंत्री ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण प्रभारी मंत्री ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश सिंगरौली :- कैबिनेट मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके ने जयंत स्थित लक्ष्मी मार्केट में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उस समय किया गया, जब वे क्षेत्र से गुजर रही थीं। अचानक हुए निरीक्षण से दुकान संचालकों एवं संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न सामग्री, वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, पात्र हितग्राहियों को मिल रही राशन सामग्री की गुणवत्ता एवं मात्रा सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं से भी बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। जांच के दौरान कुछ कमियां पाई गईं, जिस पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को समय पर और निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पाई गई कमियों को तत्काल दुरुस्त किया जाए तथा भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राज्य मंत्री राधा सिंह, कलेक्टर गौरव बैनल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना नागेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमले की सक्रियता भी देखने को मिली।

  • user_Ratnakar Singh
    Ratnakar Singh
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश
    Sapna roti sek rahe hain
    7 days ago
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • NTPC मटवई गेट पर मजदूरों का गुस्सा फूटा, 12 घंटे काम–8 घंटे का वेतन! गेट किया लॉक सिंगरौली में NTPC Limited के मटवई गेट पर मजदूरों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। बड़ी संख्या में वर्करों ने एकजुट होकर गेट को लॉक कर दिया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूरों का आरोप है कि उनसे रोजाना 12 घंटे तक काम कराया जाता है, लेकिन भुगतान सिर्फ 8 घंटे का ही दिया जाता है—वह भी पूरा नहीं। उनका कहना है कि यह सीधे तौर पर श्रम कानूनों का उल्लंघन है और लंबे समय से उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे वर्करों ने साफ मांग रखी है कि उन्हें केवल 8 घंटे की ड्यूटी करवाई जाए। यदि उससे अधिक काम लिया जाता है तो ओवरटाइम (OT) का भुगतान दिया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में मिलने वाला वेतन बेहद कम है, जबकि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार उन्हें उचित और पूरा भुगतान मिलना चाहिए। मजदूरों ने NTPC अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर यह पूरा खेल चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। आक्रोशित मजदूरों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो NTPC के अधिकारी भी गेट के अंदर-बाहर नहीं आ-जा पाएंगे। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और अब सबकी नजर प्रशासन व NTPC प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
    1
    NTPC मटवई गेट पर मजदूरों का गुस्सा फूटा, 12 घंटे काम–8 घंटे का वेतन! गेट किया लॉक
सिंगरौली में NTPC Limited के मटवई गेट पर मजदूरों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। बड़ी संख्या में वर्करों ने एकजुट होकर गेट को लॉक कर दिया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मजदूरों का आरोप है कि उनसे रोजाना 12 घंटे तक काम कराया जाता है, लेकिन भुगतान सिर्फ 8 घंटे का ही दिया जाता है—वह भी पूरा नहीं। उनका कहना है कि यह सीधे तौर पर श्रम कानूनों का उल्लंघन है और लंबे समय से उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे वर्करों ने साफ मांग रखी है कि उन्हें केवल 8 घंटे की ड्यूटी करवाई जाए। यदि उससे अधिक काम लिया जाता है तो ओवरटाइम (OT) का भुगतान दिया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में मिलने वाला वेतन बेहद कम है, जबकि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार उन्हें उचित और पूरा भुगतान मिलना चाहिए।
मजदूरों ने NTPC अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर यह पूरा खेल चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
आक्रोशित मजदूरों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो NTPC के अधिकारी भी गेट के अंदर-बाहर नहीं आ-जा पाएंगे।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और अब सबकी नजर प्रशासन व NTPC प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
    user_Devendra Journalist_Singrauli
    Devendra Journalist_Singrauli
    Court reporter Singrauli, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • स्कूल चले अभियान के तहत आयोजित भविष्य से भेट कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी पहुचे विद्यालय ली बच्चो की क्लास। सिंगरौली 4 अप्रैल 2026/ 1 अप्रैल से लेकर 4 अप्रैल तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व मे आयोजित प्रदेशव्यापी स्कूल चले अभियान के तहत आज आयोजित भविष्य भेट कार्यक्रम तहत जिले के सभी शासकीय विद्यालयो में जिलाधिकारियो ने पहुचकर बच्चो से भेट कर उनकी क्लास ली। कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विन्ध्यनगर, एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे ने मॉडल स्कूल तथा नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जयंत में पहुचकर बच्चो की क्लास ली गई। इसी तरह से जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारियो ने भी आवंटित विद्यालयो मे पहुचकर कर बच्चो की क्लास लेकर उन्हे पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया । इस दौरान शा. उ.मा.वि विन्ध्यनगर पर सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, समाजसेवी अरविंद द्विवेदी सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
    6
    स्कूल चले अभियान के तहत आयोजित भविष्य से भेट कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी पहुचे विद्यालय ली बच्चो की क्लास।
सिंगरौली 4 अप्रैल 2026/ 1 अप्रैल से लेकर 4 अप्रैल तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व मे आयोजित प्रदेशव्यापी स्कूल चले अभियान के तहत आज आयोजित भविष्य भेट कार्यक्रम तहत जिले के सभी शासकीय विद्यालयो में जिलाधिकारियो ने पहुचकर बच्चो से भेट कर उनकी क्लास ली। कार्यक्रम के तहत  पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विन्ध्यनगर, एवं  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे ने मॉडल स्कूल तथा नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जयंत में पहुचकर बच्चो की क्लास ली गई। इसी तरह से जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारियो ने भी आवंटित विद्यालयो मे पहुचकर कर बच्चो की क्लास लेकर उन्हे पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया । इस दौरान शा. उ.मा.वि  विन्ध्यनगर पर सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, समाजसेवी अरविंद द्विवेदी सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
    user_Mithilesh Kumar Yadav
    Mithilesh Kumar Yadav
    Artist सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सोनभद्र (ओबरा)। थाना क्षेत्र के रेणुका घाट सेक्टर-3 में 20 वर्षीय युवती अर्चना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। वह भलुआ टोला स्थित किराए के कमरे में रहती थी। बताया जा रहा है कि वह दोपहर में कमरे पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों की तलाश के बाद अगली सुबह जब उसकी बहन कमरे पर पहुंची, तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गई। अर्चना दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    1
    सोनभद्र (ओबरा)। थाना क्षेत्र के रेणुका घाट सेक्टर-3 में 20 वर्षीय युवती अर्चना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। वह भलुआ टोला स्थित किराए के कमरे में रहती थी। बताया जा रहा है कि वह दोपहर में कमरे पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।
परिजनों की तलाश के बाद अगली सुबह जब उसकी बहन कमरे पर पहुंची, तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गई। अर्चना दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिला कलेक्टर जमीन में उतरकर जमीनी किसानों के साथ जमीन में बैठकर लोगों की सुनी समस्याएं केवाईसी को लेकर भ्रष्ट अधिकारियों को लगाई फटकार
    1
    जिला कलेक्टर जमीन में उतरकर जमीनी किसानों के साथ जमीन में बैठकर लोगों की सुनी समस्याएं केवाईसी को लेकर भ्रष्ट अधिकारियों को लगाई फटकार
    user_पत्रकार,Kuber Tomar
    पत्रकार,Kuber Tomar
    पत्रकार, संवाददाता,रिपोर्टर Gopadbanas, Sidhi•
    9 hrs ago
  • जब सिस्टम सो जाता है, तो एक कड़क अधिकारी को मैदान में उतरना ही पड़ता है। सीधी जिला कलेक्टर ने आज सादगी और सख्ती की मिसाल पेश की। ​जमीनी हकीकत: कलेक्टर साहब ने दफ्तर के एसी (AC) को छोड़कर तपती जमीन पर किसानों के बीच बैठना बेहतर समझा। ​KYC पर एक्शन: किसानों को केवाईसी के लिए चक्कर कटवाने वाले कर्मचारियों को बीच मैदान में फटकार लगाई। कलेक्टर ने साफ़ कर दिया— 'जनता परेशान हुई, तो कार्रवाई तय है!' ​सीधा संदेश: आम आदमी की सुनवाई में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​#Sidhi #Collector #Action #PublicService #Farmers #MadhyaPradesh #VindhyaNews
    1
    जब सिस्टम सो जाता है, तो एक कड़क अधिकारी को मैदान में उतरना ही पड़ता है। सीधी जिला कलेक्टर ने आज सादगी और सख्ती की मिसाल पेश की।
​जमीनी हकीकत: कलेक्टर साहब ने दफ्तर के एसी (AC) को छोड़कर तपती जमीन पर किसानों के बीच बैठना बेहतर समझा।
​KYC पर एक्शन: किसानों को केवाईसी के लिए चक्कर कटवाने वाले कर्मचारियों को बीच मैदान में फटकार लगाई। कलेक्टर ने साफ़ कर दिया— 'जनता परेशान हुई, तो कार्रवाई तय है!'
​सीधा संदेश: आम आदमी की सुनवाई में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
​#Sidhi #Collector #Action #PublicService #Farmers #MadhyaPradesh #VindhyaNews
    user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    Local News Reporter गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 04.04.2026* *यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती, रॉन्ग साइड वाहनों का चालान एवं हूटर उतरवाए गए-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात *डॉ0 चारु द्विवेदी* के नेतृत्व में जनपद में यातायात नियमों के अनुपालन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में उर्मौरा एवं धर्मशाला चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर की भी जांच की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 02 वाहनों से अवैध हूटर उतरवाए गए तथा संबंधित वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। यातायात नियमों का पालन कराने हेतु जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    3
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 04.04.2026*
*यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती, रॉन्ग साइड वाहनों का चालान एवं हूटर उतरवाए गए-*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात *डॉ0 चारु द्विवेदी* के नेतृत्व में जनपद में यातायात नियमों के अनुपालन हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में उर्मौरा एवं धर्मशाला चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर की भी जांच की गई।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 02 वाहनों से अवैध हूटर उतरवाए गए तथा संबंधित वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई।
यातायात नियमों का पालन कराने हेतु जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    12 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.