जिला परिवहन कार्यालय, समस्तीपुर दिनांक: 21 अप्रैल 2026 समस्तीपुर: जिला परिवहन कार्यालय, समस्तीपुर द्वारा मोटरयान अधिनियम के तहत नियमित जांच अभियान के अंतर्गत वाहनों की सघन जांच कर नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस क्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में परिवहन पदाधिकारियों द्वारा वाहनों की जांच करते हुए दंडात्मक कार्रवाई की गई तथा जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान कुल 744 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 60 वाहनों का चालान काटा गया। इस कार्रवाई के फलस्वरूप कुल ₹3,61,670/- (तीन लाख इकसठ हजार छह सौ सत्तर मात्र) की राशि जुर्माना के रूप में वसूल की गई। यह कार्रवाई जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा की गई, जिसमें अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

- भगवानपुर थाना अंतर्गत मियाँ बैरो पंचायत के चौर के पोखर में महिला का शव मिला.1
- Aajtak isme pani aaya hi nhi jab se laga hain1
- बेगूसराय आर्ट गेलरी कंकौल में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना अन्तर्गत सोलर मेला का हुआ शुभारंभ। इस योजना के तहत सरकारी स्तर पर सोलर उर्जा का अधिक से अधिक लोग लाभ लें।3
- Post by Rajkumar Paswan1
- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से शराब सेवन के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से पुलिस गश्ती के दौरान शराब सेवन के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान तेतारपुर गांव निवासी सुदामा राय के पुत्र गुड्डू राय के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ बिहार उत्पात अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- *पेंशनर्स ने प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन* समस्तीपुर: ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन (AISGPF) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें राज्य सरकार के पेंशनर्स की लंबित मांगों को उठाया गया है। फेडरेशन ने 22-23 फरवरी 2026 को कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित अपने द्वितीय अखिल भारतीय सम्मेलन में एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। ज्ञापन में पेंशनर्स की विभिन्न मांगों को शामिल किया गया है, जिनमें उनके अधिकारों और कल्याण की सुरक्षा और संवर्धन शामिल हैं। फेडरेशन ने प्रधानमंत्री से इन मांगों पर विचार करने और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है।1
- Post by JMBNEWS1
- समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना पर,अनिता देवी ने पुलिस अधीक्षक से अपने पुत्र को झूठे मुकदमे में फंसाने की शिकायत की .2