संपूर्णानगर में पत्रकार गोविन्द पर जानलेवा हमला, पुलिस ने साधारण धाराओं में दर्ज किया क्रॉस मुकदमा, ASTv24 digital शाहिद लखाही संपूर्णानगर क्षेत्र में एक पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय पत्रकार गोविन्द पर हमलावरों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोविन्द के लिए पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में लाठी-डंडों और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की बात कही जा रही है। घटना के बाद पत्रकारों और में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि यह हमला सुनियोजित था और पत्रकार की आवाज दबाने की कोशिश की गई है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस की मिली भगत की वजह से मामले को गंभीरता से लेने के बजाय साधारण धाराओं में क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिससे पीड़ित पक्ष में नाराजगी है।पत्रकार संगठनों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

- लखीमपुर खीरी, बांकेगंज | विशेष रिपोर्ट बांकेगंज में हुई हिंसा की असली वजह अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। शुरुआती जांच और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर यह साफ हो रहा है कि पूरा मामला जमीन विवाद, अंबेडकर प्रतिमा स्थापना और कथित राजनीतिक हस्तक्षेप का नतीजा है। बताया जा रहा है कि गांव में स्थित ग्राम समाज की एक जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस जमीन के पिछले हिस्से का बैनामा चंदा देवी के नाम बताया जा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष भी उस जमीन पर अपना हक जता रहा है। इसी विवादित जमीन पर अंबेडकर जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम प्रधान के सहयोग से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। प्रतिमा स्थापना का चंदा देवी ने विरोध किया और पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले खुद चंदा देवी ने प्रतिमा हटाने की कोशिश की, जिससे विवाद शुरू हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी बीच पुलिस ने भी प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया, जिस पर भीड़ उग्र हो गई। हालात तब बिगड़ गए जब प्रतिमा टूट गई। प्रतिमा के टूटते ही गुस्साई भीड़ ने रोड जाम कर दिया और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़े कि कुछ सरकारी वाहनों में आग लगा दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे मामले में एक स्थानीय जनप्रतिनिधि का हस्तक्षेप था, जिसके दबाव में पुलिस ने जल्दबाजी में कार्रवाई की। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने नियमों का पालन करते हुए, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और पर्याप्त फोर्स के साथ बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की होती, तो हिंसा टाली जा सकती थी। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है। निष्कर्ष: बांकेगंज हिंसा एक सामान्य विवाद नहीं, बल्कि जमीन, भावना और राजनीति के टकराव का नतीजा बन गई, जिसने पूरे इलाके को तनाव में डाल दिया।1
- लखीमपुर......अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम के पर्यवेक्षण में थाना पढ़ुआ पुलिस ने मवेशी गैंग का किया खुलासा, पांच मवेशी चोर गिरफ्तार तथा एक भैंस व पिकअप सहित नगदी बरामद। मवेशी चोर गैंग को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर पढ़ुआ दिनेश शर्मा, उपनिरीक्षक जुबेर अहमद, आरक्षी कृष्ण कुमार, चंद्र मोहन त्यागी सहित अन्य कई पुलिसकर्मी शामिल रहे......1
- लखीमपुर खीरी। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम के पर्यवेक्षण में थाना पढ़ुआ पुलिस ने मवेशी गैंग का किया खुलासा, पांच मवेशी चोर गिरफ्तार तथा एक भैंस व पिकअप सहित नगदी बरामद। मवेशी चोर गैंग को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर पढ़ुआ दिनेश शर्मा, उपनिरीक्षक जुबेर अहमद, आरक्षी कृष्ण कुमार, चंद्र मोहन त्यागी सहित अन्य कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- बिहार के Buxar जिले के एक गांव में चोरी के शक में युवक को बेरहमी से पीटने, जख्मों पर मिर्च लगाने और पेड़ से उल्टा लटकाने का वीडियो सामने आया, घटना के दौरान मौजूद लोग हंसते नजर आए, पुलिस ने मामले में 32 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है1
- बस्ती जिले में बुधवार देर शाम 2 सगुल्ला खा लेने से नजारा केयरिंग देकेदार ने 11 साल के बच्चे की चीख सुनकर लोग दौड़े और आग बुझाई लेकिन तब तक वह चेहरे से लेकर कमर तक बुरी तरह झुलस चुका था बच्चा अपनी नानी के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पहुंचा था बच्चे को गम्भीर हालत में अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया मामा की शिकायत पर पुलिस कैटरिंग ठेकेदार की तलाश जारी है1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही - लखनऊ के बाद गाजियाबाद की झुग्गियों में आग. - आग का गुब्बार डरा देगा आपको. - इंदिरापुरम क्षेत्र के कनावनी गांव की 150 से ज्यादा झुग्गियों में लगी आग. - भीषण आग में फटे कई सिलेंडर फटे.1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1