Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rahaman telecom mobile Repairing Millat college chok Darbhanga Bihar News18 मोदी जी का बयान सुन
RAHMAN TELECOM
Rahaman telecom mobile Repairing Millat college chok Darbhanga Bihar News18 मोदी जी का बयान सुन
More news from बिहार and nearby areas
- Hamare yaha sabhi parkar ke mobile Repairing kiya jata hai1
- *दरभंगा*–होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक औरआयोजित की गई। जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने कहा कि जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि होली के अवसर पर किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती रंग या अबीर न लगायें। उन्होंने कहा कि जिले में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी अस्पतालों को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है। सभी फायर ब्रिगेड वाहनों को अलर्ट मोड में रखा जाएगा। प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी तथा सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 02 मार्च को होलिका दहन निर्धारित है। सभी होलिका दहन स्थलों पर विशेष चौकसी बरतने, बालू एवं पानी की व्यवस्था रखने, बिजली के लटके तारों को हटाने तथा कम ऊंचाई वाले तारों को ऊंचा करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया है। जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त मद्यनिषेध को होटल, ढाबा रेस्टोरेंट आदि का गहन छापेमारी करते रहने का निर्देश दिया। बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिनमें अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध छापेमारी, ट्रिपल सवारी पर रोक, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई हेतु ब्रेथ एनालाइजर की व्यवस्था, आपातकालीन नंबर 112 को सक्रिय रखने, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती, निर्बाध जलापूर्ति, शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, खराब सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत, मुख्य मस्जिदों के समीप सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने आदि सुझाव शामिल रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि सभी सुझावों को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि शराब एवं नशा से संबंधित सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की जा रही है। ट्रिपल सवारी पर रोक रहेगी तथा ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग किया जाएगा। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नशीली दवाओं की बिक्री करने वाली दुकानों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिले में पुलिस गश्ती दल सक्रिय रहेंगे तथा क्यूआरटी (त्वरित कार्रवाई दल) का गठन किया गया है। ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। बैठक में महापौर श्रीमती अंजुम आरा ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में साफ-सफाई एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। डीएमसीएच एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को होली के अवसर पर 24घंटे सक्रिय रखने तथा चिकित्सकों एवं एएनएम की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे शांति, संयम एवं पारस्परिक सम्मान के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने 28 फरवरी एवं 01 मार्च को आयोजित होने वाले मिथिला लोक उत्सव श्यामा महोत्सव में भी जिलेवासियों को आमंत्रित किया। जिला शांति समिति की बैठक में माननीय महापौर अंजुम आरा, सहायक समाहर्ता के परीक्षित,नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी,नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता,अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आदि संबंधित पदाधिकारी एवं शांति समिति के श्याम किशोर प्रधान, मो.असलम सुनीति रंजन दास, अशोक नायक, नफीस उल हक रिंकू, इंद्र नारायण महतो, अंकुर गुप्ता, सुनील कुमार मंडल, एजाज अख्तर रूमी, रीता सिंह, नवीन सिन्हा ,नवीन खटीक, नारायण जी, अजय जलन, शत्रुघ्न प्रसाद नारद आदि सम्मानित सदस्य गण उपस्थित थे।1
- Darbhanga में पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी का आरोप, मीटर चलता रहा.. टैंक खाली, ₹500 का Petrol भरने में लगे 4 Min, पहुंची Police, जमकर हुआ हंगामा! #BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #darbhangasamachar #darbhangamithila #bihar #darbhanga_mithila #Newsupdate #Bihar #new #news #CrimesAgainstHumanity #Crime #BiharPolice #petrol #petroleum #BharatPetroleum #petroleum #thief #petroltheif #petrolpump #PetrolPumpIndia #PetrolPumpBusiness1
- Darbhanga :- सौहार्द पूर्ण त्यौहार मनाये होली एवं रमजान पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने कहा.......1
- दरभंगा के पोलो मैदान में तीन दिनों से चल रहा है अनिश्चितकालीन धरना1
- Post by अनार जीत दास पेंटर4
- समस्तीपुर में भूकंप की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान जिले के आठ अलग-अलग स्थानों पर काल्पनिक रूप से भूकंप आने की स्थिति बनाई गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन किया गया। मॉक ड्रिल शुरू होने से पूर्व सभी विभागों की टीमें पटेल मैदान में एकत्रित हुईं, जहां जिलाधिकारी (डीएम) द्वारा विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। ब्रीफिंग के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, अग्निशमन दल और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें एंबुलेंस के साथ सायरन बजाते हुए निर्धारित स्थलों की ओर रवाना हुईं। निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर टीमों ने मलबे में फंसे लोगों को निकालने, प्राथमिक उपचार देने और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभ्यास किया। जख्मी लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कैंप में लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। इस दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और संसाधनों के उपयोग का भी परीक्षण किया गया। प्रशासन ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करना और सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि भूकंप या किसी भी आपदा की स्थिति में घबराएं नहीं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।1
- गांव का नजारा देखिए1