भीषण गर्मी के कारण सभी स्कूलों की टाइमिंग बदली, आदेश हुई जारी, 21 अप्रैल से होगा लागू रांची। राज्य में गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी स्कूलों की समय सारणी में बदलाव के आदेश जारी कर दिये गए हैं. यह आदेश 21 अप्रैल, 2026 के प्रभाव से लागू रहेगा। इस संदर्भ में झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।विभाग द्वारा स्कूलों के समय सारणी में बदलाव का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में इसे लागू किया जाएगा। आदेश के अनुसार वर्ग केजी से कक्षा-8 की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक चलेगी। वर्ग 9 से वर्ग 12 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया गया है। सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को शेष समय (प्रातः 7 बजे से अपराह्न 1 तक) गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।

- कतरास. मारवाड़ी महिला समिति कतरास शाखा के तत्वावधान में सोमवार को अक्षय तृतीया पर कतरास काली मंदिर के निकट भीषण गर्मी को देखते हुए आम राहगीरों के लिए तरबूज, फल, फ्रूटी, चना गुड़ आदि बांटा गया. मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रियंका चौधरी, शिल्पा गोयल, मीना अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, वीणा राजगढ़िया, नीतू अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, शिल्पा गोयल आदि उपस्थित थे.1
- Post by संतोष कुमार दे1
- आज पत्रकारिता का गिरता स्तर : मोदी मीडिया का धब्बा लग चुका है और पत्रकारिता दिशा से भटक गई है1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- Post by Jhaliya Devi1
- *डान बास्को स्कूल निरसा के बच्चों ने 10वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम* निरसा: निरसा के रामकनाली स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा से न केवल स्कूल का, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। स्कूल के निदेशक सह प्रधानाध्यापिका सोनू सिंह सैनी ने कहा कि विद्यालय के छात्रों ने गोविंदपुर और निरसा विधानसभा स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किए हैं। जिसमें मयंक प्रसाद ने 97%, शुभम दास 95.04%, बरनाली मंडल 90%, कृष्णा कुमार 86.6%, तथा धोनी मंडल ने 86% अंक लाकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने अपनी इस बड़ी कामयाबी का श्रेय स्कूल का कड़ा और सकारात्मक अनुशासन, शिक्षकों द्वारा सही समय पर दी गई सही सलाह, कड़ी मेहनत, छात्रों की अपनी निरंतर लगन तथा माता-पिता का आशीर्वाद और समर्थन को दिया। वहीं सोनू कौर सैनी ने मीडिया को बताया कि हमारे स्कूल के बच्चे हर साल उम्दा प्रदर्शन करते हैं। इस बार भी पूरे गोविंदपुर और निरसा विधानसभा में हमारे छात्रों ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की है। इन सभी होनहार विद्यार्थियों को सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाए दीं।7
- फ़िल्म स्टार गोविंदा हज़ारीबाग पहुचे जहां एक शादी समारोह में उन्होंने शिरकत किया,1
- कतरास. समय से पूर्व सेवनिवृति का पत्र जारी किये जाने के विरुद्ध बीसीसीएल ब्लॉक फोर कोलियरी में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी मोहन लाल महतो परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले सत्याग्रह आंदोलन पर बैठ गए. उक्त कर्मी द्वारा आंदोलन किये जाने की सूचना पाकर बीसीसीएल मुख्यालय के पहल पर गोविंदपुर क्षेत्र के वरीय प्रबंधक (एच आर) जलीस खान मौके में पहुँचे एवं धरना पर बैठे कर्मी व यूनियन प्रतिनिधि जगत महतो से वार्ता किया. वार्ता के तहत एक सप्ताह के अंदर विवाद का निपटारा किये जाने का आश्वासन दिया गया. जिसके उपरांत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित कर दिया गया. मालूम हो कि कोलियरी प्रबंधन द्वारा उन्हें नियमों का हवाला देते हुए 10 वर्ष पूर्व 30 अप्रैल 2026 से सेवानिवृत करने का पत्र जारी कर दिया गया. जबकि कर्मी का यह कहना है की उनकी सेवनिवृति दस्तावेज के अनुसार वर्ष 2035 में होगी.1