Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ginawa Ginawa
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- तेजाजी नगर क्षेत्र में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी । एंकर - इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान रेन सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गुना का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रेन सिंह इंदौर में एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों और साथियों के मुताबिक, वह दो दिन पहले शाम के समय शराब का सेवन करने के बाद निकला था, जिसके बाद से वह लापता हो गया। जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी बीच तेजाजी नगर क्षेत्र स्थित बाईपास के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचकर जब जांच की गई तो उसकी पहचान रेन सिंह के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शुरुआती तौर पर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा था या फिर सुनियोजित हत्या। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और मृतक के अंतिम समय में संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। बाइट - राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी,इंदौर1
- Post by Vishal Jadhav1
- इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी और नगर निगम के अपर आयुक्त ने संयुक्त टीम के साथ सराफा बाजार, कपड़ा मार्केट, खजूरी बाजार और सुभाष चौक सहित प्रमुख क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्णय लिया गया कि विभिन्न पार्किंग स्थलों तक वाहन चालकों को मार्गदर्शन देने के लिए दिशासूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही सड़क किनारे और दुकानों के सामने नई सफेद रोड मार्किंग की जाएगी, ताकि यातायात सुचारू बना रहे। प्रशासन ने दुकानदारों और व्यापारियों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का पालन करने की अपील की है। व्यापारी संगठनों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का मानना है कि इन सुधारों के बाद राजवाड़ा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक व्यवस्थित होगी।1
- झोपड़ी के ऊपर से जा रहा है बिजली के तार में अचानक हुए शॉट शर्किट के बाद आग, आग लगने के बाद दोनों परिवार के लोगों ने बचाई जान घर का सामान जलकर हुआ पूरी तरह खाक, दो झोपड़ी जलकर हुई खाख आग लगने का कारण अज्ञात, पुलिस प्रशासन और फायर बिग्रेड की टीम ने पाया आग पर काबू, तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का मामल1
- Post by कमलेश मौर्य7
- इंदौर के नरसी मूंजी कॉलेज ममें वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन के नाम पर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जबर्दस्त बवाल हो गया। कुछ हिंदूवादी समूह के लोग कैंपस में घुस आए, नारेबाजी की, तोड़फोड़ की और कार्यक्रम को रोक दिया। पुलिस ने बीच-बचाव किया और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे प्यार का जश्न अचानक तनाव में बदल गया। क्या यह संस्कृति बनाम आज़ादी का संघर्ष है? आप क्या सोचते हैं?1
- इंदौर के सरवाते बस स्टेशन पर आये दिन लड़ाई होती रहती है तथा नशा का अड्डा बनते जा रहा है प्रशासन से अनुरोध है इसपर की जाय कारवाही1
- इंदौर में छात्रा की संधिग्ध मौत शव बंद कमरे में मिला है युवक हुआ फरार बताया जा छात्रा के परिचित युवक के रूम पर युवती का शव मिला बदबू आने के बाद रहवासियों ने पुलिस को शिकायत की थी द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र स्थित अंकलवाली गली में था रूम 11 फरवरी को घर से निकली थी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी पुलिस युवक की तलाश में जुटी है एंकर इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में लापता 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। छात्रा 10 फरवरी से लापता थी। परिजनों के अनुसार वह जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी पुलिस को अंकल गली स्थित एक किराए के कमरे से युवती का शव मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव संदिग्ध अवस्था में मिला, जिससे मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक जानकारी लगते ही एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया है कि जिस कमरे से शव बरामद हुआ, वह युवती के क्लासमेट पियूष का बताया जा रहा है। घटना के बाद से पियूष फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि उसे जल्द हिरासत में लिया जाएगा।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। बाइट कृष्ण लाल चंदानी डीसीपी, इंदौर1
- Post by Vishal Jadhav1