लगातार बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान संवाददाता: उजागर लाल कटियार कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के मझपतियां गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच देर रात एक किसान का कच्चा मकान अचानक ढह गया। मकान का एक हिस्सा गिरने से घर में रखा काफी गृहस्थी का सामान मलबे के नीचे दब गया। राहत की बात रही कि घटना के समय परिवार के सभी लोग सुरक्षित थे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया गया कि पिछले कई घंटों से लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवारें पूरी तरह नमी से कमजोर हो गई थीं। देर रात अचानक दीवारों में दरार आने के बाद मकान का एक हिस्सा तेज आवाज के साथ गिर पड़ा। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने के लिए सुरक्षित स्थान और गृहस्थी का सामान बचाने की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश से गांव के कई अन्य कच्चे मकान भी खतरे की जद में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर नुकसान का सर्वे कराया जाए और पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही गांव में बारिश से प्रभावित अन्य कच्चे मकानों की भी स्थिति का जायजा लिया जाए। इस संबंध में लेखपाल ने बताया कि उन्हें अभी घटना की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की जाएगी और मकान व गृहस्थी के सामान को हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
लगातार बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान संवाददाता: उजागर लाल कटियार कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के मझपतियां गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच देर रात एक किसान का कच्चा मकान अचानक ढह गया। मकान का एक हिस्सा गिरने से घर में रखा काफी गृहस्थी का सामान मलबे के नीचे दब गया। राहत की बात रही कि घटना के समय परिवार के सभी लोग सुरक्षित थे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया गया कि पिछले कई घंटों से लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवारें पूरी तरह नमी से कमजोर हो गई थीं। देर रात अचानक दीवारों में दरार आने के बाद मकान का एक हिस्सा तेज आवाज के साथ गिर पड़ा। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने के लिए सुरक्षित स्थान और गृहस्थी का सामान बचाने की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश से गांव के कई अन्य कच्चे मकान भी खतरे की जद में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर नुकसान का सर्वे कराया जाए और पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही गांव में बारिश से प्रभावित अन्य कच्चे मकानों की भी स्थिति का जायजा लिया जाए। इस संबंध में लेखपाल ने बताया कि उन्हें अभी घटना की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की जाएगी और मकान व गृहस्थी के सामान को हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
- पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल सिकंदरा, कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर नाते पाक और दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की आमद की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू भाइयों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया, जिससे आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश गया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों द्वारा नाते पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस निकाला गया। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के साथ तहसील प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।3
- सिकंदरा में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व, जुलूस में दिखी कौमी एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल सिकंदरा कस्बा सहित देशभर में मुस्लिम समुदाय ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर करीब 3 बजे निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नात-ए-पाक व दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के आगमन की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर एवं खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों ने नात-ए-पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस का नेतृत्व किया। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तथा तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे, शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया।1
- जसापुर की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी दे रहा हादसों को न्योता जसापुर की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी दे रहा हादसों को न्योता मंगलपुर-जसापुर मार्ग से लेकर मल्हानपुरवा-जिगना-जैतापुर संपर्क मार्ग तक बदहाल हालात, ग्रामीणों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जसापुर गांव की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलपुर से जसापुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जगह-जगह से पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों के लिए सफर जोखिम भरा हो गया है। पानी से लबालब गड्ढे दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जसापुर गांव में प्रवेश करते ही सड़क की स्थिति और गंभीर नजर आती है। मल्हानपुरवा, जिगना होते हुए जैतापुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव होने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के बाद सड़क और गड्ढों का अंतर मिट जाता है, जिसके चलते दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल निकलने वाले लोगों को भी काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। ग्रामीणों मान सिंह, रमेश सविता, मनोज अग्निहोत्री आदि का कहना है कि सड़क की समस्या कोई नई नहीं है। करीब चार-पांच माह पहले पैचवर्क का कार्य कराया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही सड़क की हालत फिर खराब हो गई। ग्रामीणों ने उस समय भी जेई विवेक कुशवाहा से सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि महज पैचवर्क से समस्या दूर होने वाली नहीं है। लगातार बारिश और जलभराव के कारण सड़क फिर टूट जाती है। ऐसे में सड़क का मजबूत और स्थायी निर्माण कराया जाना जरूरी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क के साथ जलनिकासी की समुचित व्यवस्था भी कराई जाए, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या दोबारा न खड़ी हो। आरसीसी सड़क निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेजी गई सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जब जेई विवेक कुशवाहा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बुधवार शाम करीब 7 बजे बताया कि सड़क को विशेष रूप से आरसीसी निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। शासन से मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। अब ग्रामीणों की नजर शासन की मंजूरी और प्रस्तावित आरसीसी निर्माण पर टिकी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि यदि प्रस्तावित निर्माण जल्द शुरू होता है तो लंबे समय से जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से उन्हें स्थायी राहत मिल सकेगी।1
- संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद संदलपुर। कस्बा संदलपुर में बारावफात के अवसर पर श्रद्धा और सौहार्द के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस ब्लॉक गेट से शुरू होकर पानी की टंकी तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। निर्धारित मार्ग से होकर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा। कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस के दौरान लगातार निगरानी की गई। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।4
- 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा yogi Adityanath 🚍🔥 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥 रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए। 🔎 Keywords 27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana #️⃣ Hashtags #UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts1
- सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम। आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर। शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।1
- बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे *जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे बारावफात जुलूसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।👇*1
- राजपुर में कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे महिला और बच्चे; आवास योजना का लाभ न मिलने का आरोप राजपुर कस्बे के अशोकनगर में बुधवार सुबह एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय आंगन में महिला मोहिनी अपने बच्चों के साथ काम कर रही थीं। गनीमत रही कि छत गिरने से महिला और बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। मोहिनी ने बताया कि उनके पति शैलेंद्र अवस्थी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ उनका मकान भी कच्चा है। इसके बावजूद उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना या किसी अन्य आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। मोहिनी का आरोप है कि उन्होंने पिछले तीन वर्षों के दौरान नगर पंचायत में आवास के लिए दो बार आवेदन किया, लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। उनका कहना है कि उनसे बाद में आवेदन करने वाले कई लोगों को छह माह से एक वर्ष के भीतर आवास योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि उनका परिवार अब भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। छत गिरने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने बताया कि राजपुर के लेखपाल रविंद्र शुक्ला को करीब एक बजे मौके पर भेजा गया है। लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जाएगा और नियमानुसार पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, राजपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता का नाम आवास योजना की सूची में दर्ज है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमानुसार जल्द ही परिवार को आवास योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।1