Shuru
Apke Nagar Ki App…
जैसलमेर वार्ड 32 में आमने-सामने आईं रैलियां, कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों ने गले मिलकर दिया भाईचारे का संदेश जैसलमेर। वार्ड 32 में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों की रैलियां आमने-सामने आ गईं। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पवन सुदा और भाजपा प्रत्याशी विजय डांगरा ने एक-दूसरे से गले मिलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की। वहीं, मौके पर विधायक छोटू सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर भी मौजूद रहे। ढोल की थाप के बीच दोनों पक्षों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। चुनावी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रत्याशियों का इस तरह एक-दूसरे से मिलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान राजनीतिक मतभेदों के बावजूद आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
JOURNALIST C.R.DEVPAL
जैसलमेर वार्ड 32 में आमने-सामने आईं रैलियां, कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों ने गले मिलकर दिया भाईचारे का संदेश जैसलमेर। वार्ड 32 में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों की रैलियां आमने-सामने आ गईं। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पवन सुदा और भाजपा प्रत्याशी विजय डांगरा ने एक-दूसरे से गले मिलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की। वहीं, मौके पर विधायक छोटू सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर भी मौजूद रहे। ढोल की थाप के बीच दोनों पक्षों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। चुनावी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रत्याशियों का इस तरह एक-दूसरे से मिलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान राजनीतिक मतभेदों के बावजूद आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सोनारों की बस्ती एवं लोहारों की बस्ती को गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन का आभार सोनारों की बस्ती एवं लोहारों की बस्ती को गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन का आभार बायतु सोनारों की बस्ती और लोहारों की बस्ती में लंबे समय से चली आ रही गंदे पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की आवाज को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों की मांग और समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकारी प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बोरिंग स्वीकृत करवाने की पहल की गई, जिससे बस्तीवासियों को गंदे पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इस जनहित के कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन, संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।1
- बीकानेर के देशनोक से खबर पालिका चुनाव के दौरान देशनोक पुलिस की कार्रवाही देशनोक पुलिस ने पकड़ी श*राब से भरी ब्लैक क्रेटा कार 141 देशी शरा*ब के पवे,अंग्रेजी शराब पवे 96,अंग्रेजी श*राब बोतल 12 जब्त शराब परिवहन मे प्रयुक्त क्रेटा कार जब्त गाड़ी में मिले अहम दस्तावेज व कांग्रेस का दुपट्टा कांग्रेस नेता ओम दान की बताई जा रही गाड़ी वार्ड नं सात से ओमदान की पत्नी हैं कांग्रेस प्रत्याशी1
- *नगर निकाय आम चुनाव-2026* *लोकतंत्र के उत्सव में सहभागी बनें, मतदान अवश्य करें* *- जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से मतदान दिवस पर घरों से निकलकर मताधिकार का प्रयोग करने का किया आह्वान* जोधपुर, 7 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर), जोधपुर श्री आलोक रंजन ने जिलेवासियों से नगर निकाय आम चुनाव-2026 में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। श्री रंजन ने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की जमीनी व्यवस्था को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने आमजन से अपील की कि निर्धारित मतदान दिवस पर अपने दैनिक कार्यों में से कुछ समय निकालकर मतदान केन्द्र पर पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। नगर पालिकाओं के लिए 9 सितंबर तथा जोधपुर नगर निगम के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र के इस उत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागी बनें और अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें। आमजन की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र की आधारभूत संस्थाएं और अधिक सशक्त होंगी।1
- सचिन पायलट एवं विनोद जाखड़ के जन्मदिवस पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर संपन्न रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा जोधपुर राजस्थान सचिन पायलट एवं विनोद जाखड़ के जन्मदिवस पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर संपन्न जोधपुर। रक्तकोष फाउंडेशन जोधपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय महासचिव AICC एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री जननेता श्री सचिन पायलट तथा NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ के जन्मदिवस के अवसर पर आरती ग्रीन सिटी, नांदड़ा कल्ला में आयोजित विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 187 यूनिट रक्तदान हुआ, वहीं 251 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गीता जी बरवड़, महेंद्र जी बिश्नोई, नीरज जी गुर्जर, राजेंद्र जी चौधरी, मुकेश मेघवंशी, रतनाराम जी ठोलिया, रविंद्र सिंह जी राणावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुणाल सिंह जी भाटी, गोपाराम डोली, श्रवण सिंह जोधा, दिव्या जी चौधरी, मोनालिसा जी पुरोहित एवं विजयलक्ष्मी जी पटेल सहित सभी अतिथियों ने शिरकत की। शिविर में चिकित्सा टीम के रूप में जीत हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा। डेंटल विभाग में कृष्णा डेंटल हॉस्पिटल, पाल रोड एवं डॉ. राजेश विश्नोई के सहयोग से मरीजों का दंत परीक्षण एवं परामर्श किया गया। वहीं रक्त संग्रहण में मथुरादास माथुर हॉस्पिटल एवं उम्मेद हॉस्पिटल की टीमों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। शिविर के दौरान पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अतिथियों एवं आयोजकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया। आयोजक एवं झ, अभिषेक मेहरा, कैलाश मेहरा, जितेंद्र बांता, भरत मेहरा, बबलू निम्बडिया, राहुल सिंह चौहान, एवं समस्त कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।4
- जालौर सोमवार को वार्ड नंबर 11 की प्रत्याशी हेमलता शर्मा ने किया जनसंपर्क जालौर सोमवार को नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 11 की निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता शर्मा ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्र जिसमें किले की घाटी फोलावास काकरिया वास उड़ेगर मोहल्ला सहित विपिन क्षेत्र में मतदाताओं के घर जाकर संपर्क किया साथी उन्होंने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की इस दौरान शर्मा ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगी मुझे अपना मत देकर विजय बनावे ताकि हम सब मिलकर इस वार्ड का विकास मजबूती के साथ विपिन समस्याओं का समाधान करते हुए वार्ड को विकसित कर सके4
- आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान जी बेनीवाल साहब ने बोला की अंतिम के 2 साल सरकार मेरे पास रहती है और मैं ही चलता हूं आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान जी बेनीवाल ने बोला की अंतिम2 सरकार में ही चलता हूं1
- राष्ट्रीय महासचिव एवं उपमुख्यमंत्री जन नेता श्री सचिन पायलट साहब एवं NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा जोधपुर राजस्थान राष्ट्रीय महासचिव एवं उपमुख्यमंत्री जन नेता श्री सचिन पायलट साहब एवं NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर पौधारोपण व चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में काफी युवाओं ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया गया और सघन पौधारोपण किया गया और काफी मात्रा में युवाओं महिलाओं व बड़े बुजुर्गों आदि ने चिकित्सा जांच शिविर का लाभ लिया। रक्तदान करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वह मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया समाज सेवी नरपत राम मेहरा पुखराज मेहरा अशोक मेहरा वीरेंद्र रोलन अभिषेक मेहरा व कैलाश मेहरा आदि जनों का कार्यक्रम में सहयोग रहा।4
- किसानों के लिए जरूरी खबर फार्मर रजिस्ट्री और खरीफ गिरदावरी शुरू तहसीलदार ने किसा किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से दिलाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री (Farmer ID) एवं खरीफ फसल गिरदावरी अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय है। किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपनी फार्मर रजिस्ट्री पूरी करवाएं तथा भूमि एवं फसल संबंधी रिकॉर्ड में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका सुधार करवाएं। श्रीकोलायत क्षेत्र में खरीफ संवत 2083 की गिरदावरी का कार्य निर्धारित अवधि में किया जा रहा है। वहीं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी प्राथमिकता से करवाया जा रहा है। किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री के लिए संबंधित पटवारी, सर्वेयर अथवा CSC सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री में किसान की जमीन, खसरा सहित अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए जाते हैं। फार्मर आईडी बनने से किसानों को PM किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। तहसीलदार प्रभात कुमार शर्मा ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री पूरी करवाएं और भूमि एवं फसल संबंधी जानकारी सही दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। राजस्थान में खरीफ 2026-27 के डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत गिरदावरी का कार्य भी जारी है।1
- शिव के विधायक श्रीमान रविंद्र सिंह जी भाटी जी के ऊपर मौलाना साहब ने बोला कि हम नाराज है हम इसलिए नाराज है कि वह वह बोले नहीं इसलिए बाड़मेर1