Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधायक सिंघवी ने की सर्वे करवाकर मुआवजा दिलवाने की मांग छीपाबड़ौद - गत रात्रि को छबड़ा - छीपाबड़ौद क्षेत्र में हवा के साथ हुई तेज बारिश के कारण किसानों की कड़ी मेहनत से तैयार फसलों में हुए नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजा राशि दिलवाने के संबंध में विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने जिला कलेक्टर बारां को लिखा पत्र। किसानों को जल्द उचित फसल मुआवजा देने की मांग की।
User10561
विधायक सिंघवी ने की सर्वे करवाकर मुआवजा दिलवाने की मांग छीपाबड़ौद - गत रात्रि को छबड़ा - छीपाबड़ौद क्षेत्र में हवा के साथ हुई तेज बारिश के कारण किसानों की कड़ी मेहनत से तैयार फसलों में हुए नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजा राशि दिलवाने के संबंध में विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने जिला कलेक्टर बारां को लिखा पत्र। किसानों को जल्द उचित फसल मुआवजा देने की मांग की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- अनाउंसमेंट के करीब 2 घंटे बाद टीम मौके पर पहुंची और सड़क किनारे लगी टपरियां, ठेले और अस्थायी ढांचे हटाए गए। कई छोटे व्यापारियों का सामान जब्त हुआ, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ। सवाल ये उठ रहा है—क्या कार्रवाई सिर्फ गरीबों तक सीमित? चार मूर्ति चौराहा स्थित आबकारी विभाग के बाहर एक दबंग द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं होने की चर्चा तेज है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों पर प्रशासन सख्ती नहीं दिखाता। ठेला संचालकों का कहना है कि नगर परिषद न तो वैकल्पिक जगह देती है और न ही कोई स्थायी व्यवस्था। अचानक कार्रवाई से कई परिवारों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा है।प्रशासन का तर्क है कि अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है, लेकिन शहरवासियों का कहना है कि सड़क पर खड़ी गाड़ियां और बड़े अतिक्रमण भी जाम की बड़ी वजह हैं—उन पर समान कार्रवाई कब? क्या अतिक्रमण हटाने की मुहिम सभी पर बराबर चलेगी? अपनी राय कमेंट में दें।1
- आज मौसम साफ रहा1
- Post by Rohit Lashkari1
- गुना कैंट थाना अंतर्गत ग्राम हिलगना रोड पर ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइक सवार घायल और एक ही की मौके पर मौत हो गई हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शानू यादव अपने दादाजी का आंखों का आपरेशन कराकर लोट रहा था। हादसे में बुजुर्ग की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट है, वहीं युवक का पैर फेक्चर हो गया है। घायल युवक ने बताया कि यह ट्रक के पीछे चल रहे थे, इसी दौरान बिना किसी संकेत के ट्रक चालक ने ट्रक को हिलगना रोड की ओर मोड़ दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और ट्रक से भिड़ते हुए नीचे दब गई। हादसे में बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई है ग्राम सोहायेय विकास नगर के रहने वाले शिवनंदन शर्मा मेसी ट्रेक्टर शोरुम पर काम करते थे उनकी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई3
- रायपुर19 फरवरी ,भारतीय किसान संघ परिवार द्वारा संगठन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 20 फरवरी को सोयत कलां में एक भव्य नि:शुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के ध्येय से आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। तीन प्रांतों का संयुक्त नेतृत्व इस बड़े आयोजन की कमान भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत, महाकौशल प्रांत (मध्य प्रदेश) और चित्तौड़ प्रांत (राजस्थान) ने संयुक्त रूप से संभाली है। भारतीय किसान संघ रायपुर नगर अध्यक्ष बनकट सुधार ने बताया है किबैलगाड़ियों पर 'वर निकासी' देगी ग्रामीण संस्कृति का संदेश भारतीय किसान संघ इस आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण परंपराओं को बढ़ावा देने का अनूठा प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक बैलगाड़ियों के माध्यम से निकाली जाने वाली 'वर निकासी' होगी, जो पूरी तरह से इको-फ्रेंडली स्वरूप में होगी। यह पहल समाज में एकता, समरसता और ग्रामीण संस्कृति के संरक्षण का संदेश देगी। नगर अध्यक्ष ने बताया है कि सभी क्षेत्र के अन्नदाता किसान बंधुओ से हाथ जोड़कर आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रकार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।2
- बकानी :- बकानी थाना क्षेत्र स्थित थोड़िया खुर्द गांव के श्रीराम मंदिर थोड़िया खुर्द ,में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गए सोने की दो चेन एवं सोने का पेंडल 15 ग्राम बरामद किया है , थाना बकानी क्षेत्र के थोबड़िया खुर्द स्थित श्रीराम मंदिर में 30-31 जनवरी 2026 की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर भगवान राम, लक्ष्मण व सीता की मूर्तियों पर चढ़े सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। चोरी गए सामान में चांदी के मुकुट, छत्र, कंठी सहित अन्य कीमती जेवर शामिल थे, जो ग्रामीणों द्वारा वर्षों से चढ़ावा स्वरूप अर्पित किए गए थे। मंदिर के पुजारी अनिल कुमार बैरागी की रिपोर्ट पर थाना बकानी में प्रकरण संख्या 23/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विशेष टीम गठित, तकनीकी विश्लेषण से मिला सुराग जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृत्ताधिकारी झालावाड़ के सुपरविजन में थाना अधिकारी कमल कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने पूर्व में चालानशुदा अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए संदिग्धों से पूछताछ की तथा तकनीकी अनुसंधान व डाटा विश्लेषण के माध्यम से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए।सभी आरोपीयों को गिरफ्तारकिया गया है एक से चांदी का मुकुट बरामदगहन पूछताछ के बाद पुलिस ने खेरदता थाना भालता निवासी प्रेमचंद पुत्र हीरालाल (24 वर्ष) छितरलाल उर्फ घनश्याम पुत्र भंवरलाल (34 वर्ष) मोहर सिंह उर्फ मोड़ सिंह पुत्र नानूराम (27 वर्ष) को छगनलाल तंवर, दिनेश तंवर व मोर सिंह तंवर – के साथ मिलकर पहले मंदिर की रेकी की और फिर सुनसान समय में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने, दो मोटरसाइकिल और भी जब्त किया है।आदतन अपराधी हैं आरोपी पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों व उनके साथियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, मारपीट, आर्म्स एक्ट व एक्साइज एक्ट के तहत कई प्रकरण दर्ज हैं। मुख्य फरार आरोपी छगनलाल तंवर के खिलाफ दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले पूर्व में दर्ज बताए गए हैं। पुलिस टीम की सराहना इस कार्रवाई में थाना अधिकारी कमल कुमार मीणा सहित बकानी थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए शेष माल को बरामद कर लिए हैं।2
- राजकीय महाविद्यालय छबड़ा में 9 दिवसीय सोलर टेक्नीशियन उद्यमिता विकास शिविर आयोजित,30 प्रतिभागी ले रहे आवासीय प्रशिक्षण, सोलर क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर छबड़ा राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान), भारत सरकार तथा नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मुफ़्त सूर्य घर योजना के तहत नौ दिवसीय सोलर टेक्नीशियन उद्यमिता विकास शिविर का 30 प्रतिभागियों का 5 वे बेच का आयोजन किया जा रहा है। कैंप प्रभारी राजेश कुमावत ने बताया कि यह पांचवां बैच है, जिसमें 30 प्रतिभागी आवासीय सुविधा के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था प्रतिष्ठित हिलव्यू होटल में की गई है तथा प्रतिदिन सुबह-शाम भोजन, चाय एवं नाश्ते की संपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर में प्रतिदिन 6 घंटे का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा सौर ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध अपार संभावनाओं, तकनीकी ज्ञान एवं उद्यमिता स्थापना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण के पांचवें दिवस पर बारां जिले के प्रतिष्ठित सोलर विक्रेता मिलन इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशंस द्वारा प्रतिभागियों को सोलर उपकरणों की तकनीकी जानकारी दी गई। इस अवसर पर संस्थान के संचालक भरत नागर ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की समाप्ति अपराण प्रमाण-पत्र प्राप्ति के पश्चात रोजगार के अवसर प्रदान करने की घोषणा की। कैंप प्रभारी ने बताया कि प्रशिक्षण के आठवें दिवस प्रतिभागियों को अदाणी संयंत्र अथवा मोतीपुरा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाता है, जिससे उन्हें ऊर्जा क्षेत्र की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत 90 दिवस की मूल्यांकन प्रक्रिया के पश्चात प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाते हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानमंत्री मुफ़्त सूर्यघर ऊर्जा योजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। अब तक लगभग 120 के प्रतिभागियों के बैच सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं तथा छठा बैच आगामी शुक्रवार से प्रारंभ किया जाएगा। यह शिविर युवाओं को सौर ऊर्जा क्षेत्र में दक्ष बनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।4
- खनन माफियाओं की बल्ले-बल्ले… और जिम्मेदार अधिकारी खामोश क्यों? सूत्रों के मुताबिक स्थानीय प्रशासन और सत्ता से जुड़े कुछ लोगों की मिलीभगत से अवैध बजरी खनन जारी है। सवाल यह है कि आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? हाल ही में विधानसभा में विपक्ष के वरिष्ठ नेता Govind Singh Dotasra ने भी बजरी खनन को बड़ा मुद्दा बताया और कहा कि खनन घोटाला पहले भी सरकार की हार का कारण बना था। अगर समय रहते अवैध खनन पर लगाम नहीं लगी और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले चुनाव में इसका असर साफ दिख सकता है। “दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली!” अब जनता पूछ रही है – कार्रवाई कब?1
- Post by Rohit Lashkari1