Shuru
Apke Nagar Ki App…
Devinder
More news from हरियाणा and nearby areas
- *- यंग इंडिया स्पोर्ट्स मिशन के तहत पलवल में प्रथम पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 का हुआ भव्य आयोजन* *- “नशा छोड़ दे युवा”, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया युवाओं से आह्वान* *पलवल, 12 अप्रैल।* हरियाणा प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यंग इंडिया स्पोर्ट्स मिशन के तहत रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, आगरा चौक, पलवल (हरियाणा) में प्रथम पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से अनेक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने प्रतिभागियों से उनका परिचय पूछते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने संबोधन में हरियाणा सरकार की खेल नीति (हरियाणा खेल नीति) का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हरियाणा सरकार द्वारादी जा रही नकद पुरस्कार राशि, सरकारी नौकरियों में आरक्षण, उत्कृष्ट प्रशिक्षण सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को विशेष सम्मान जैसी योजनाओं से खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है। आज हर खेल में हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों का डंका बज रहा है और हरियाणा देश में खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि यदि युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और देश का नाम ऊंचा कर सकते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं हरियाणा खेल नीति के उद्देश्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नीतियां केवल बड़े खिलाड़ियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को मंच प्रदान करती हैं, जिससे वे अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें और भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। उन्होंने ने “नशा छोड़ दे युवा” का संदेश देते हुए कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल देता है, जबकि खेल उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और सफलता की ओर ले जाते हैं। पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान मंच पर विभिन्न गणमान्य अतिथियों एवं आयोजकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के लिए रॉ, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट जैसी श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए गए। अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी शक्ति और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलों की ओर आकर्षित करना है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, पलवल मार्केट कमेटी के प्रधान पंकज विरमानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 0006
- मंगोलिया की राजधानी उलानबातर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग एलीट चैंपियनशिप 2026 में हरियाणा के फरीदाबाद जिले के गांव डीग निवासी युवा बॉक्सर लोकेश चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहां राज्य मंत्री राजेश नागर ने पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।1
- मेवाती गानों से अक्सर विवादों में रहने वाले मेवात के मशहूर सिंगर असलम खान के खिलाफ कार्रवाई हुई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और गैर-कानूनी सामग्री प्रसारित करने के मामले साइबर थाना पुलिस ने सिंगर असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, यूट्यूब चैनल असलम सिंगर एक गाने में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सामग्री पाई गई है। करीब 6 दिन पहले रिलीज हुए गाने में गन कल्चर को बढ़ावा दिया गया है। मेवाती सिंगर पर जैसे ही मुकदमा दर्ज हुआ वैसे ही पूरे मेवात क्षेत्र में हलचल मच गई। लोग नूंह एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। गानों से असुरक्षा का माहौल सोशल मीडिया सैल में तैनात पुलिस कर्मचारी द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि संबंधित गाने में अवैध हथियार रखने का महिमामंडन किया गया है, साथ ही धमकी भरे अंदाज में रंगदारी की मांग और विभिन्न स्थानों पर गोलीबारी जैसी आपराधिक घटनाओं का उल्लेख किया गया है। जो इस प्रकार की सामग्री समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती है और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा संबंधित यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट आदि को भी बंद कराने की प्रक्रिया पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने पहले ही निर्देश जारी किए थे कि सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । उसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। एसपी डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि मेरे संज्ञान में आया था कि कई मेवाती युवा सिंगर अपने गानों और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। इन गानों को युवा फेसबुक, व्हाट्सएप स्टोरी और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर साझा करते हैं, जिससे कई गांवों में विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। एसपी ने कहा कि "गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले सिंगरों के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए जाएंगे।1
- अखनाका गांव के लोगों की वजह से चोरी की गयी भैंस बच निकली !1
- *यूपी – गोरखपुर में अंबेडकर जयंती को लेकर पोस्टर लगाए गए। रात में किसी ने एक होर्डिंग फाड़कर जला दिया। इसके विरोध में कई दलों ने प्रोटेस्ट किया। CCTV देखने से पता चला कि UP पुलिस के सिपाही अवधेश यादव ने ऑन ड्यूटी ये कांड किया था। सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।*1
- Post by Harshikesh Raj1
- कुत्ते काटने को हल्के में ना लें, वरना बड़े बुरे परिणाम सामने आ सकते हैं।1
- Post by KamalJeet Yadav1
- we are breaking a house in uit with maretial.... beaking1