*✨✨ सुभाष उद्यान में योग, ‘करो योग रहो निरोग’ का दिया संदेश ✨✨* *ब्यावर, 25 अगस्त 2026 मंगलवार सावन शुक्ल प्रतिपदा 13 - संवत 2083* बरसात के मौसम में और सदाबहार मौसम में श्री कृष्णi योग मंच द्वारा सुभाष उद्यान में वाल्मीकि पार्क पर योगाचार्य *श्री आनंद जी कुमावत* ने आसन, प्राणायाम और हास्य योग करवाया *‘करो योग रहो निरोग’* 💥💥💥💥💥 योगाचार्य आनंद जी कुमावत ने बताया कि सूर्योदय से पूर्व किया गया योगासन अधिक लाभकारी होता है और कई रोगों से बचाव करता है। कोई भी व्यक्ति इसमें भाग ले सकता है। पतंजलि योग समिति ब्यावर सहयोग शिक्षक- प्रवीन मंगल बताते हैं कि... _"योग केवल आसन ही नहीं, योग जीने की एक कला है"_ - स्वामी विवेकानंद के इस कथन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि _दवा का साइड इफेक्ट हो सकता है परंतु योग का कोई साइड इफेक्ट नहीं, फायदा ही फायदा है_। *✨✨ सुभाष उद्यान में योग, ‘करो योग रहो निरोग’ का दिया संदेश ✨✨* *ब्यावर, 25 अगस्त 2026 मंगलवार सावन शुक्ल प्रतिपदा 13 - संवत 2083*जैतारण राधेश्याम दाधीच बरसात के मौसम में और सदाबहार मौसम में श्री कृष्णi योग मंच द्वारा सुभाष उद्यान में वाल्मीकि पार्क पर योगाचार्य *श्री आनंद जी कुमावत* ने आसन, प्राणायाम और हास्य योग करवाया *‘करो योग रहो निरोग’* 💥💥💥💥💥 योगाचार्य आनंद जी कुमावत ने बताया कि सूर्योदय से पूर्व किया गया योगासन अधिक लाभकारी होता है और कई रोगों से बचाव करता है। कोई भी व्यक्ति इसमें भाग ले सकता है। पतंजलि योग समिति ब्यावर सहयोग शिक्षक- प्रवीन मंगल बताते हैं कि... _"योग केवल आसन ही नहीं, योग जीने की एक कला है"_ - स्वामी विवेकानंद के इस कथन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि _दवा का साइड इफेक्ट हो सकता है परंतु योग का कोई साइड इफेक्ट नहीं, फायदा ही फायदा है_। आज की कक्षा में सभी सदस्य यूनिफॉर्म में उपस्थित हुए। योग करने वाले का स्वभाव शांत और सरल रहता है जिससे घर-परिवार और समाज में रिश्ते बेहतर होते हैं। *समय:* प्रतिदिन प्रातः 5:45 से 7:15 बजे तक *स्थान:* सुभाष उद्यान, वाल्मीकि पार्क ब्यावर *विशेष:* लेडीज व जेंट्स के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था *संपर्क:* 💥💥🙏💥💥 💥योगाचार्य- आनंदजीकुमावत💥 मीडिया प्रभारी- प्रवीण मंगल (सहयोगी योगेश जी शर्मा ) जिला ब्यावर
*✨✨ सुभाष उद्यान में योग, ‘करो योग रहो निरोग’ का दिया संदेश ✨✨* *ब्यावर, 25 अगस्त 2026 मंगलवार सावन शुक्ल प्रतिपदा 13 - संवत 2083* बरसात के मौसम में और सदाबहार मौसम में श्री कृष्णi योग मंच द्वारा सुभाष उद्यान में वाल्मीकि पार्क पर योगाचार्य *श्री आनंद जी कुमावत* ने आसन, प्राणायाम और हास्य योग करवाया *‘करो योग रहो निरोग’* 💥💥💥💥💥 योगाचार्य आनंद जी कुमावत ने बताया कि सूर्योदय से पूर्व किया गया योगासन अधिक लाभकारी होता है और कई रोगों से बचाव करता है। कोई भी व्यक्ति इसमें भाग ले सकता है। पतंजलि योग समिति ब्यावर सहयोग शिक्षक- प्रवीन मंगल बताते हैं कि... _"योग केवल आसन ही नहीं, योग जीने की एक कला है"_ - स्वामी विवेकानंद के इस कथन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि _दवा का साइड इफेक्ट हो सकता है परंतु योग का कोई साइड इफेक्ट नहीं, फायदा ही फायदा है_। *✨✨ सुभाष उद्यान में योग, ‘करो योग रहो निरोग’ का दिया संदेश ✨✨* *ब्यावर, 25 अगस्त 2026 मंगलवार सावन शुक्ल प्रतिपदा 13 - संवत 2083*जैतारण राधेश्याम दाधीच बरसात के मौसम में और सदाबहार मौसम में श्री कृष्णi योग मंच द्वारा सुभाष उद्यान में वाल्मीकि पार्क पर योगाचार्य *श्री आनंद जी कुमावत* ने आसन, प्राणायाम और हास्य योग करवाया *‘करो योग रहो निरोग’* 💥💥💥💥💥 योगाचार्य आनंद जी कुमावत ने बताया कि सूर्योदय से पूर्व किया गया योगासन अधिक लाभकारी होता है और कई रोगों से बचाव करता है। कोई भी व्यक्ति इसमें भाग ले सकता है। पतंजलि योग समिति ब्यावर सहयोग शिक्षक- प्रवीन मंगल बताते हैं कि... _"योग केवल आसन ही नहीं, योग जीने की एक कला है"_ - स्वामी विवेकानंद के इस कथन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि _दवा का साइड इफेक्ट हो सकता है परंतु योग का कोई साइड इफेक्ट नहीं, फायदा ही फायदा है_। आज की कक्षा में सभी सदस्य यूनिफॉर्म में उपस्थित हुए। योग करने वाले का स्वभाव शांत और सरल रहता है जिससे घर-परिवार और समाज में रिश्ते बेहतर होते हैं। *समय:* प्रतिदिन प्रातः 5:45 से 7:15 बजे तक *स्थान:* सुभाष उद्यान, वाल्मीकि पार्क ब्यावर *विशेष:* लेडीज व जेंट्स के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था *संपर्क:* 💥💥🙏💥💥 💥योगाचार्य- आनंदजीकुमावत💥 मीडिया प्रभारी- प्रवीण मंगल (सहयोगी योगेश जी शर्मा ) जिला ब्यावर
- राजस्थान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का रूपावास में जोरदार स्वागत रूपावास। राजस्थान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान शंकर गोरा जी के आज चाडवास मंडल के रूपावास पधारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रदेश अध्यक्ष गोरा जी का स्वागत किया और पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। 🚩🌹1
- रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके। स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके। स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।1
- पीसांगन के कृष्णा केशव स्कूल में बच्चों ने मेहंदी रचाई और राखियाँ बनाई.. मांगलियावास रोड स्थित कृष्णा केशव कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीसांगन में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने मेहंदी रचाओ, थाली सजाओ एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की डायरेक्टर कृष्णा कंवर चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व है। इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक एवं सुंदर राखियाँ बनाकर अपने सहपाठी छात्रों की कलाई पर राखी बांधी तथा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को मजबूत किया। इसी क्रम में विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर मेहंदी रचाकर अपनी कला एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। वहीं विद्यार्थियों ने आकर्षक ढंग से पूजा की थालियां सजाकर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। विद्यार्थियों ने रक्षासूत्र बांधकर भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाने का संकल्प लिया।3
- आसींद पालिका चुनावों के चलते नामांकन दाखिल करना हुआ शुरू पहले दिन 1 निर्दलीय 2 भाजपा के अभ्यर्थियों ने किए नामांकन दाखिल दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा आसींद नगर पालिका का चुनाव आसींद/आसींद नगर पालिका चुनावों को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो चुका है वही आज आसींद निर्वाचन कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी विकास मोहन भाटी के समक्ष वार्ड संख्या 9 से भाजपा से चंचल पिता चुन्नी लाल वार्ड संख्या 15 से भाजपा से संपत लाल पिता जगन्नाथ साहू, वार्ड संख्या 21 से बसंती देवी पति कैलाश बंजारा ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया ,देखा जाए तो आसींद पालिका में वार्डो की संख्या 25 है तथा इस बार सामान्य सीट आई है जिसके चलते अबकी बार चुनावों में रोचकता देखी जा सकती है आसींद मंजूर 94138895961
- JLN अस्पताल में इलाज के दौरान सेंट्रल जेल के बंदी की मौत | चेक बाउंस मामले में सजा काट रहे कैदी ने तोड़ा दम अजमेर के केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे बंदी नवरतन सिंह की JLN अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बंदी 138 NI एक्ट (चेक बाउंस) मामले में सजा काट रहा था। मामले की पोस्टमार्टम व जांच न्यायिक अधिकारी की निगरानी में की जा रही है।1
- स्वीप जागरूकता के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व, दिव्यांग बच्चों ने प्रशासन को बांधी राखी ब्यावर, 27 अगस्त 2026। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास, अजमेर द्वारा संचालित संजय इंक्लूसिव स्कूल, ब्यावर में गुरुवार को स्वीप जागरूकता के साथ रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं संस्था के प्रेरणा स्रोत स्व. श्री सागरमल जी कोशिक 'बाबूजी' के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। छात्र-बहनों ने अपने भाइयों सहित सभी अतिथियों अलग २ प्रशासनिक एव मीडिया कार्यालयो में जा कर कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिवीक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला ब्यावर विशाल जी सोलंकी रहे। अध्यक्षता समाजसेविका प्रतिभा जी मुनोत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वीप टीम ब्यावर से सुनीता चौधरी, धीरज जैन, हरीश त्रिपाठी, यशपाल शर्मा, पंकज परिहार, राजेश जी सहित संस्था के उप निदेशक शिक्षा रण सिंह चीता उपस्थित रहे। उप निदेशक रण सिंह चीता ने बताया कि संस्था विगत 52 वर्षों से सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस वर्ष संस्था को 3000 से अधिक दिव्यांग बच्चों के साथ समावेशी शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया है। इस बार रक्षाबंधन की विशेषता रही कि दक्ष वोकेशनल यूनिट में वयस्क दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित राखियों को जिला प्रशासन एवं मीडिया कार्यालयों में बांधा गया। दिव्यांग छात्रों की दो टीमों ने जिला कलेक्टर कमल राम मीणा, न्यायाधीश विधिक सेवा प्राधिकरण सोनेल पारीक, पुलिस उप अधीक्षक नरेन्द्र पारीक एवं राजस्थान पत्रिका, दैनिक नवज्योति, दैनिक भास्कर व जे-स्काई चैनल कार्यालयों में जाकर राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। जिला कलेक्टर महोदय ने दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित राखियों की प्रशंसा करते हुए संस्थागत गतिविधियों की सराहना की एवं बच्चों का मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद प्रदान किया। स्वीप नोडल सुनीता चौधरी ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी तथा मताधिकार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस बार संजय स्कूल के 100 से अधिक वयस्क दिव्यांगजन मतदान में भाग लेंगे। मुख्य अतिथि विशाल सोलंकी ने कहा कि वयस्क दिव्यांगजन राखी निर्माण के माध्यम से अपने कौशल को निखारते हुए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं और संस्था दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने सभी वयस्क दिव्यांगजनों को मतदान की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अंत में रण सिंह चीता ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया ।1
- पांच लाख रुपए के विवाद में महिला की हत्या: कार से कुचलने वाले 3 और आरोपी गिरफ्तार भीलवाड़ा के सदर थाना पुलिस की कार्रवाई1
- तिब्बत की ओर से रसुवा में भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ आ गई है। त्रिशुली नदी के किनारे, मुगलिन तक रहने वाले लोगों से अगली सूचना तक सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया जाता है। त्रिशुली नदी के किनारे रहने वाले सभी लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर चले जाने की सलाह दी जाती है। पहाड़ की ओर से अनुमान से कहीं अधिक भीषण बाढ़ आ सकती है, इसलिए जलस्तर बढ़ने का इंतजार न करें। नदी से जितना संभव हो सके दूर चले जाएं और तुरंत अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों को सूचित करें। तिब्बत की ओर से रसुवा में भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ आ गई है। त्रिशुली नदी के किनारे, मुगलिन तक रहने वाले लोगों से अगली सूचना तक सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया जाता है। त्रिशुली नदी के किनारे रहने वाले सभी लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर चले जाने की सलाह दी जाती है। पहाड़ की ओर से अनुमान से कहीं अधिक भीषण बाढ़ आ सकती है, इसलिए जलस्तर बढ़ने का इंतजार न करें। नदी से जितना संभव हो सके दूर चले जाएं और तुरंत अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों को सूचित करें।1