logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगरपालिका परशुरामपुरी में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री अर्पित भामाशाह का आमरण अनशन शुरू ​परशुरामपुरी: नगरपालिका क्षेत्र के भामाशाह पार्क में दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री अर्पित भामाशाह ने अपने समर्थकों और साथियों के साथ आज से आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

1 hr ago
user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
Press advisory जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

नगरपालिका परशुरामपुरी में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री अर्पित भामाशाह का आमरण अनशन शुरू ​परशुरामपुरी: नगरपालिका क्षेत्र के भामाशाह पार्क में दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री अर्पित भामाशाह ने अपने समर्थकों और साथियों के साथ आज से आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्वतंत्रता दिवस पर कलान में निकली भव्य प्रभात फेरी श्यामलाल मिशन इंग्लिश एकेडमी के बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे 🇮🇳
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर कलान में निकली भव्य प्रभात फेरी
श्यामलाल मिशन इंग्लिश एकेडमी के बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे 🇮🇳
    user_Leagel India
    Leagel India
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सोने के झाले गायब होने पर ऑटो चालक से मारपीट, थाने में दी तहरीर सोने के झाले गायब होने पर ऑटो चालक से मारपीट, थाने में दी तहरीर पाली थाना क्षेत्र में सोने के झाले गायब होने को लेकर ऑटो चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आकाश राजपूत अपनी बहन श्वेता के साथ शाहाबाद से ऑटो द्वारा गोपालपुर आया था। गोपालपुर पहुंचने के बाद ऑटो से उतरकर सामान देखा गया तो सोने के झाले गायब मिले। सोने के झाले गायब होने को लेकर आकाश राजपूत ने ऑटो चालक रिंकू पुत्र वेदराम, निवासी ग्राम मुड़रामऊ पर शक जताया। इसी बात को लेकर आकाश ने पाली में पहुंचकर ऑटो चालक रिंकू के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद ऑटो चालक रिंकू ने पाली थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल
    2
    सोने के झाले गायब होने पर ऑटो चालक से मारपीट, थाने में दी तहरीर
सोने के झाले गायब होने पर ऑटो चालक से मारपीट, थाने में दी तहरीर
पाली थाना क्षेत्र में सोने के झाले गायब होने को लेकर ऑटो चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आकाश राजपूत अपनी बहन श्वेता के साथ शाहाबाद से ऑटो द्वारा गोपालपुर आया था। गोपालपुर पहुंचने के बाद ऑटो से उतरकर सामान देखा गया तो सोने के झाले गायब मिले।
सोने के झाले गायब होने को लेकर आकाश राजपूत ने ऑटो चालक रिंकू पुत्र वेदराम, निवासी ग्राम मुड़रामऊ पर शक जताया। इसी बात को लेकर आकाश ने पाली में पहुंचकर ऑटो चालक रिंकू के साथ मारपीट कर दी।
घटना के बाद ऑटो चालक रिंकू ने पाली थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी
आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • फर्रुखाबाद के अमृतपुर स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़। पत्रकार आर्यन बाजपेई फर्रुखाबाद। सावन के तीसरे सोमवार को कस्बा अमृतपुर स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया था। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे और शिवलिंग पर गंगाजल व जल चढ़ाकर शिव की आराधना की। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, फूल-फल सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। उन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। सावन सोमवार के अवसर पर बच्चों में भी भगवान शिव की भक्ति को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बलीपट्टी रानी गांव स्थित गंगा घाट से बच्चों की एक टोली कांवड़ में गंगाजल लेकर प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंची। कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चे लगातार ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने ‘एक, दो, तीन, चार, चल कांवड़िया शिव के धाम’ जैसे नारे भी लगाए। बच्चों की टोली के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। मंदिर पहुंचने के बाद बच्चों ने कांवड़ में लाए गए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। बच्चों की इस कांवड़ यात्रा को देखने के लिए आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में भी उत्साह दिखाई दिया। बच्चों ने पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा कर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की।
    1
    फर्रुखाबाद के अमृतपुर स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
पत्रकार आर्यन बाजपेई

फर्रुखाबाद। सावन के तीसरे सोमवार को कस्बा अमृतपुर स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया था। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे और शिवलिंग पर गंगाजल व जल चढ़ाकर शिव की आराधना की। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, फूल-फल सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। उन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की।
सावन सोमवार के अवसर पर बच्चों में भी भगवान शिव की भक्ति को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बलीपट्टी रानी गांव स्थित गंगा घाट से बच्चों की एक टोली कांवड़ में गंगाजल लेकर प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंची। कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चे लगातार ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने ‘एक, दो, तीन, चार, चल कांवड़िया शिव के धाम’ जैसे नारे भी लगाए। बच्चों की टोली के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
मंदिर पहुंचने के बाद बच्चों ने कांवड़ में लाए गए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। बच्चों की इस कांवड़ यात्रा को देखने के लिए आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में भी उत्साह दिखाई दिया। बच्चों ने पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा कर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की।
    user_Aryan bajpai
    Aryan bajpai
    Local News Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट फतेहगढ़ के जीजीआईसी स्कूल में झंडा रोहण पर लगाए गए नारे।
    1
    फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट फतेहगढ़ के जीजीआईसी स्कूल में झंडा रोहण पर लगाए गए नारे।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • पाली निवासी फ़र्नीचर व्यवसायी वाहिद खां ने पेश की भाईचारे की मिशाल, शिव भक्त कांवडियों के लिए विशाल भण्डारे का किया आयोजन। पाली में सोमवार को पाली-रूपापुर मार्ग पर पेट्रोल पम्प के सामने फ़र्नीचर व्यवसायी वाहिद खां द्वारा कांवड़ियों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया,भण्डारे में कांवड़ियों को प्रसाद के रूप में पूड़ी-सब्ज़ी व फल वितरित किये गए,वाहिद के इस नेककाम के लिए नगर में काफ़ी तारीफ़ हो रही है,वाहिद ने बताया कि वह सभी धर्मों को एक मानकर उनका सम्मान करते हैं,शिव भक्त कांवड़ियों को भोजन करवाकर उन्हें बहुत प्रशन्नता हो रही है,बताते चलें कि वाहिद प्रतिवर्ष कांवड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था करते हैं।
    3
    पाली निवासी फ़र्नीचर व्यवसायी वाहिद खां ने पेश की भाईचारे की मिशाल, शिव भक्त कांवडियों के लिए विशाल भण्डारे का किया आयोजन।
पाली में सोमवार को पाली-रूपापुर मार्ग पर पेट्रोल पम्प के सामने फ़र्नीचर व्यवसायी वाहिद खां द्वारा कांवड़ियों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया,भण्डारे में कांवड़ियों को प्रसाद के रूप में पूड़ी-सब्ज़ी व फल वितरित किये गए,वाहिद के इस नेककाम के लिए नगर में काफ़ी तारीफ़ हो रही है,वाहिद ने बताया कि वह सभी धर्मों को एक मानकर उनका सम्मान करते हैं,शिव भक्त कांवड़ियों को भोजन करवाकर उन्हें बहुत प्रशन्नता हो रही है,बताते चलें कि वाहिद प्रतिवर्ष कांवड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था करते हैं।
    user_प्रशान्त मिश्रा(गोपाल)
    प्रशान्त मिश्रा(गोपाल)
    Advertising agency सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश कानपुर से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर कानपुर:- 15 अगस्त को इंटरनेशनल सेंटर इंग्लिश स्कूल, बृजेन्द्र स्वरूप पार्क, आर्य नगर, कानपुर में भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, गरिमामय, उत्साह एवं अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक कल्याणपुर नीलिमा कटियार की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराने तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ! विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम को विद्यालय प्रबंधक सुष्मित मिश्रा ने दीप प्रज्वलित करके शुभारम्भ किया जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, समूह नृत्य, योग प्रदर्शन, भाषण एवं लघु नाटिका के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रहित, अनुशासन, संस्कार एवं उत्कृष्ट शिक्षा के माध्यम से देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रबंध समिति की सदस्या पल्लवी मिश्रा एवं डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन मृदु चौहान ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमालिका प्रभात ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर किरण निषाद लोधी, प्रदेश मंत्री (भारतीय जनता पार्टी, कृष्ण दीक्षित बड़े जी प्रदेश संयोजक नमामि गंगे प्रकल्प भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, शैलेन्द्र द्विवेदी प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ, राहुल मिश्रा जिला महामंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ एवं जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी, शैलेन्द्र अवस्थी, तथा संजय श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक डीएवी ट्रेनिंग कॉलेज कानपुर नगर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश कानपुर से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर 
कानपुर:- 15 अगस्त को इंटरनेशनल सेंटर इंग्लिश स्कूल, बृजेन्द्र स्वरूप पार्क, आर्य नगर, कानपुर में भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, गरिमामय, उत्साह एवं अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक कल्याणपुर नीलिमा कटियार की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराने तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ! विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम को विद्यालय प्रबंधक सुष्मित मिश्रा ने दीप प्रज्वलित करके शुभारम्भ किया जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, समूह नृत्य, योग प्रदर्शन, भाषण एवं लघु नाटिका के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रहित, अनुशासन, संस्कार एवं उत्कृष्ट शिक्षा के माध्यम से देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रबंध समिति की सदस्या पल्लवी मिश्रा एवं डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन मृदु चौहान ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमालिका प्रभात ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर किरण निषाद लोधी, प्रदेश मंत्री (भारतीय जनता पार्टी, कृष्ण दीक्षित बड़े जी प्रदेश संयोजक नमामि गंगे प्रकल्प भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, शैलेन्द्र द्विवेदी प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ, राहुल मिश्रा जिला महामंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ एवं जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी, शैलेन्द्र अवस्थी, तथा संजय श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक डीएवी ट्रेनिंग कॉलेज कानपुर नगर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कांवड़ियों के स्वागत में उतरा जलालाबाद पुलिस प्रशासन: कोला मोड़ पर पुष्प वर्षा और विशाल भंडारे का आयोजन उत्तर प्रदेश के जलालाबाद से खाकी का एक मानवीय और अनूठा चेहरा सामने आया है! श्रावण मास के पावन अवसर पर जलालाबाद पुलिस प्रशासन ने शिवभक्त कांवड़ियों का अनूठे अंदाज़ में स्वागत किया। ​कोला मोड़ पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। सिर्फ स्वागत ही नहीं, बल्कि पुलिस ने खुद अपने हाथों से शिवभक्तों को भोजन कराया और शीतल जल वितरित किया। इस दौरान कन्या भोज का भी आयोजन हुआ। ​खाकी के इस सेवा-भाव और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पुलिस जनता की मित्र है। हर हर महादेव!
    1
    कांवड़ियों के स्वागत में उतरा जलालाबाद पुलिस प्रशासन: कोला मोड़ पर पुष्प वर्षा और विशाल भंडारे का आयोजन

उत्तर प्रदेश के जलालाबाद से खाकी का एक मानवीय और अनूठा चेहरा सामने आया है! श्रावण मास के पावन अवसर पर जलालाबाद पुलिस प्रशासन ने शिवभक्त कांवड़ियों का अनूठे अंदाज़ में स्वागत किया। ​कोला मोड़ पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। सिर्फ स्वागत ही नहीं, बल्कि पुलिस ने खुद अपने हाथों से शिवभक्तों को भोजन कराया और शीतल जल वितरित किया। इस दौरान कन्या भोज का भी आयोजन हुआ।
​खाकी के इस सेवा-भाव और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पुलिस जनता की मित्र है। हर हर महादेव!
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    Press advisory जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • hard swasth rakhne ke liye loose motion Sahi hone ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo hard swasth rakhne ke liye loose motion Sahi hone ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo
    1
    hard swasth rakhne ke liye loose motion Sahi hone ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo
hard swasth rakhne ke liye loose motion Sahi hone ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था शाहजहांपुर में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। शहर के प्राचीन शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे और भक्तों ने सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।
    1
    सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था
शाहजहांपुर में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। शहर के प्राचीन शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे और भक्तों ने सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.