ग्रामीण सफाई कर्मचारीयों ने काली पट्टी लगाकर अपना विरोध जाहिर किया। पलवल,27 अगस्त।ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन जिला कमेटी पलवल ने सरकार द्वारा पुलिस बल के सहयोग से सफाई कर्मचारी महिलाओं एवं पुरुषों पर किए जा रहे दमन तथा कूड़ा उठाने के नाम पर की जा रही कार्रवाई को निराशाजनक बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। जिला प्रधान नरेश राजपूत ने कहा कि पिछले कई दिनों से प्रदेश के विभिन्न शहरों में पुलिस द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से मारपीट की गई है तथा उन्हें 12-12 घंटे तक हिरासत में रखा गया है।पुलिसिया दमन की इन घटनाओं में काफी कर्मचारियों को चोटें भी आई हैं।पुलिस की इस कार्यवाही तथा सरकार के अड़ियल रवैये के खिलाफ जिले के ग्रामीण सफाई कर्मचारीयों ने काली पट्टी लगाकर अपना विरोध जाहिर किया। यूनियन के जिला प्रधान नरेश राजपूत व जिला सचिव अर्जुन ने प्रेस में जारी ब्यान में कहा कि सरकार के भारी दमन के बावजूद सफाई कर्मचारियों का आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है। प्रतिदिन आम जनता, किसान, मजदूर, कर्मचारी, सामाजिक, धार्मिक एवं दलित संगठनों का आंदोलन को समर्थन मिल रहा है।उन्होंने कहा कि जिले के सैंकड़ों ग्रामीण सफाई कर्मचारी नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में तथा सरकार द्वारा कर्मचारियों के ऊपर किए जा रहे दमन के विरोध में 31अगस्त को प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त कार्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे।उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का आंदोलन अब राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।उन्होंने बताया कि पंजाब प्रांत के सफाई मजदूर एवं कर्मचारी संगठनों ने भी हरियाणा के सफाई कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। आज प्रेस को ब्यान जारी करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारी सरकार के हर जुल्म और दमन का मुकाबला करेंगे, लेकिन कच्ची नौकरी और ठेका प्रथा को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। सरकार को भेदभाव समाप्त कर सीवर एवं सफाई कर्मचारियों की पक्की भर्ती करनी ही पड़ेगी।उन्होंने कहा कि सरकार को 13 मई के समझौते को तत्काल लागू करना चाहिए, पालिका रोल पर कार्यरत कर्मचारियों तथा फायर विभाग के अनुबंधित ड्राइवरों एवं फायरमैन को पक्का करने की नीति बनानी चाहिए और फायर विभाग सहित पालिका परिषदों एवं नगर निगमों से संबंधित सभी मानी गई मांगों के पत्र तत्काल जारी करने चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारीयों के साथ किए गए समझौतों को भी लागू नहीं कर रही है जिसके लिए यूनियन जल्दी ही संघर्ष की घोषणा करेगी।

- पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना, आठ साल बाद मिला न्याय नूंह। वर्ष 2018 में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने आरोपी पति राजपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे छ: माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजपाल ने अपनी गर्भवती पत्नी आरती की हत्या कर दी थी । मामलें की जांच और सुनवाई के दौरान सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी को सुनसान स्थान पर ले गया और गंडासे से उसके गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन पर पांच गंभीर चोटें पाई गई थीं । घटना के बाद मृतका का शव जंगल में फेंक दिया गया था। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या सहित गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद नूंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । फैसले के साथ ही लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे मृतका के परिजनों को राहत मिली है।1
- पुनहाना के वार्ड नंबर 8 9 10 में पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं लोग शाहिद हुसैन पार्षद ने लोगों के साथ उठाई पानी की आवाज1
- सड़कों पर निकले कार्यकर्ता वोट चोरी का लगाया आरोप सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर किया प्रदर्शन1
- पुलिस द्वारा वीरवार को थाना मुंडकटी में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 7 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पलवल इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने थाना मुंडकटी से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें । बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने 30 दिनों से अधिक लंबित चोट के मामलों, 60 दिनों से अधिक लंबित हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामलों और 45 दिनों से अधिक लंबित आईटीएसओ मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्राथमिकता के आधार पर आमजन की शिकायतों का न्याय बुद्ध व समय पर निपटारा सुनिश्चित के निर्देश दिए। उन्होंने अन-इन्वेस्टिगेटेड मामलों के प्रतिशत में कमी लाने, आगे की जांच व एससी-एसटी मामलों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने, पार्ट बी के निस्तारण को 15 प्रतिशत से कम रखने तथा धारा 182 के तहत आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई, मालखाने को सुव्यवस्थित रखने, जब्त केस प्रॉपर्टी जैसे अवैध शराब व वाहनों का नियमानुसार जल्द निस्तारण करने, सीसीटीवी कैमरों की कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुराने व आदतन अपराधियों की नियमित चेकिंग करने, नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने व पुरानी बंद करने तथा ईआरवी व राइडर कर्मचारियों को नियमित ब्रीफिंग देकर गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनता ने बारी-बारी अपनी शिकायतें रखीं। पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली तथा शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को त्वरित न्याय प्रदान करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना पलवल पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।2
- पुन्हाना नगर पालिका में भरा पानी ही पानी पुन्हाना शहर के लोगों में नगर पालिका के खिलाफ भारी रोस ! नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद पत्रकार!1
- जातिगत आरक्षण पर छिड़ी बहस में लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की धरती से आरक्षण के लिए मोदी जी के मंच से मोदी जी के शब्द को कह कर आरक्षण पर कही बड़ी बात। रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा कि ह्म आरक्षण ओर भारतीय संविधान से कोई भी छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। पहले भारत के प्रधान मंत्री जी ने भी यही बता कही थी। केंद्रीय मंत्री राम दास अठावले ने भी आरक्षण के लिए अपनी बात कही। उन्होंने कहा सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश की पुर। मंत्री मायावती ने भी कहा कि सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। कोई बदलाव करने की कोशिश की तो उसका पूरी तरह से विरोध किया जाएगा।1
- तावड़ू में बिजली निगम का ALM 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार नूंह जिले के तावड़ू में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने बिजली निगम के एक असिस्टेंट लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बावल निवासी राकेश के रूप में हुई है, जो HKRN के तहत बिजली विभाग में कार्यरत था। ACB के मुताबिक, टायर पेस्टिंग की दुकान पर थ्री-फेस बिजली मीटर लगवाने के लिए आरोपी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, बाद में सौदा 45 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ACB ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। ACB अब मामले में अन्य कर्मचारियों या अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।1
- मेडल लाओ, पद और सम्मान पाओ! हरियाणा सरकार ने साक्षी चौधरी को 1.50 करोड़ की सम्मान राशि से सम्मानित किया और जॉब ऑफर दिया #Haryana #DIPRHaryana1