गांव को नशा मुक्त बनाने एक हुए ग्रामीण बनाई समिति, गांव में निकाली जागरूकता रैली घरेलू हिंसा, अपराध, आर्थिक तंगी और सबसे महत्वपूर्ण बर्बाद होती गांव की युवा पीढ़ी। इन सभी परेशानियों की समस्या की जड़ नशे की लत और गांव में बिकने वाली कच्ची-पक्की शराब, जिससे निजात पाने के लिए अब गांव के लोग संगठित हो गए है। पुलिस प्रशासन के सहयोग से गांव को नशा मुक्त बनाने की कवायद शुरू हुई है। जिसका बीड़ा गांव की महिलाओं ने उठाया है। बात हो रही है बालाघाट जिले के कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम कोड़मी की। जहां की करीब 60 फीसदी पुरूष आबादी जिसमें नौजवान युवा भी शामिल है आज नशे की गिरफ्त में है। शराब के नशे के कारण बर्बाद नौजवान पीढ़ी को बचाने और भावी पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए नशा मुक्त गांव बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे है। जिसकी शुरूआत गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की शाम एक बैठक के बाद हुई।

- बंडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारबोड़ी के दो सूदखोर गिरफ्तार, 27 लाख के वाहन और कृषि यंत्र बरामद1
- डागावानी पिपरिया मैं 1 फीट जमीन छोड़ने को लेकर हुआ विवाद छिंदवाड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम डागावानी पिपरिया मैं पूर्व सरपंच नन्हेंलाल चंद्रवंशी द्वारा मकान निर्माण मैं एक फीट जगह नहीं छोड़ने पर हुआ विवाद आवेदक कामता पटेल द्वारा सीमांकन के लिए तहसीलदार महोदय को आवेदन दिया गया था राजस्व टीम आर आई स्थल निरीक्षण कर जांच किया गया जांच में नन्हेंलाल चंद्रवंशी की और तीन मी कब्जे में पाया गया आवेदकों का कहना है नन्हेंलाल चंद्रवंशी द्वारा गुंडागर्दी एवं मनमानी की जा रही है1
- नागपुर से लौट रही केंद्रीय विद्यालय की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन छात्र घायल उमरिया इसरा के पास हादसा: स्कूल बस में सवार बच्चों में1
- हिंदवी स्वराज के संस्थापक, राष्ट्र गौरव एवं वीरता के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया गया। गुरुवार को दोपहर 1 बजे स्थानीय भवानी चौक, मंडला में स्थित महाराज की प्रतिमा पर पूजन एवं अभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन शिवप्रेमी नवयुवक मंडल, मंडला द्वारा किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों तथा मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाराज की प्रतिमा का दुग्ध, गंगाजल एवं पुष्पों से अभिषेक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम, राष्ट्रनिष्ठा और सुशासन की नीति पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिंदवी स्वराज की स्थापना कर यह सिद्ध किया कि दृढ़ संकल्प, रणनीति और मातृभूमि के प्रति समर्पण से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। कार्यक्रम स्थल पर “जय भवानी, जय शिवाजी” के नारों से वातावरण गूंज उठा। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालुओं ने महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- मोहगांव में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई106.92 लीटर शराब व इनोवा क्रिस्टा जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार — एक फरार1
- Post by Neelesh THAKUR1
- 18 फरवरी को मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट में कटंगी-खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र को आधारभूत संरचना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। विधायक गौरव सिंह पारधी के प्रयासों से कई विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें सड़क और पुल निर्माण कार्य शामिल है। बुधवार को शाम 07 बजे भोपाल से विधायक ने दूरभाष पर चर्चा करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि करीब 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। पांजरा से गजपुर के बीच चंदन नदी में 14 करोड़ की लागत से पुल, कटंगी से सिवनी सड़क मार्ग पर खिड़कीघाट में 17 करोड़ की लागत से पुल और नंदलेसरा से अतरी के बीच 10 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण को स्वीकृति मिली है। करीब 90 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली बोनकट्टा, महकेपार, कन्हड़गांव से पिपरवानी सड़क मार्ग को भी स्वीकृति मिली है। खमरिया से बिसापुर, कटेरा से कोसमी और इसके अलावा अन्य सड़क और पुल-पुलियाओं के निर्माण कार्य को बजट में स्वीकृति मिली है।1
- बंडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारबोड़ी के दो सूदखोर गिरफ्तार, 27 लाख के वाहन और कृषि यंत्र बरामद1
- कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में गुरुवार को शाम 4 बजे मंडला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री रोहित बड़कुल ने पिछले जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में प्रस्तुत एजेंडा और कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देश का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पालन प्रतिवेदन में बताया गया कि कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा जिले में बच्चों की वल्नेरेबिलिटी मैपिंग के संबंध में दिए गए निर्देश पर मैपिंग की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। सहायक संचालक श्री बड़कुल ने जिले में संचालित बाल देखरेख संस्था की विस्तृत जानकारी स्पांसरशिप, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन, मुख्यमंत्री कोविड-19 योजना एवं फास्टर केयर के स्वीकृत प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की।बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र गुप्ता, सदस्य श्रीमती तृप्ति शुक्ला, श्री रंजीत कछवाहा, सुश्री शशि पटेल और श्री संतोष कुमार यादव, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य डॉ. रेखा चौरसिया सहित संबंधित उपस्थित रहे।1