बगोदर में गिरीडीह प्रमंडल डाक विभाग की समीक्षा बैठक में सेवाओं के विस्तार पर जोर बगोदर: भारत सरकार डाक विभाग के गिरीडीह प्रमंडल की कार्य योजना समीक्षा बैठक का आयोजन सरिया रोड स्थित कलश धाम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेज झारखंड आर वी चौधरी उपस्थित रहे। बैठक में गिरीडीह मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए डाक कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया। विशेष रूप से डाक जीवन बीमा, डाक बचत योजना और अन्य व्यवसायिक सेवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कर्मियों को प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि ने बेहतर व्यवसाय और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में गिरीडीह जिला डाक अधीक्षक राजेश पाठक, वरीय डाक पदाधिकारी अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
बगोदर में गिरीडीह प्रमंडल डाक विभाग की समीक्षा बैठक में सेवाओं के विस्तार पर जोर बगोदर: भारत सरकार डाक विभाग के गिरीडीह प्रमंडल की कार्य योजना समीक्षा बैठक का आयोजन सरिया रोड स्थित कलश धाम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेज झारखंड आर वी चौधरी उपस्थित रहे। बैठक में गिरीडीह मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए डाक कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया। विशेष रूप से डाक जीवन बीमा, डाक बचत योजना और अन्य व्यवसायिक सेवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कर्मियों को प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि ने बेहतर व्यवसाय और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में गिरीडीह जिला डाक अधीक्षक राजेश पाठक, वरीय डाक पदाधिकारी अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
- #sachtakjharkhandnews #sonumehta #hazaribagh #bishnugarh1
- Post by Tuleshwar mahto1
- हजारीबाग: नगर निगम चुनाव 2026 के तहत कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर अंतिम तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश नियंत्रण, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, मीडिया सेंटर, प्रकाश एवं पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया, तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि, मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। ज्ञात हो कि 36 वार्डों की मतगणना 27 फरवरी को निर्धारित है। इसके लिए सभी प्रशासनिक एवं सुरक्षा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी तथा मीडिया कर्मी निर्धारित मीडिया सेंटर तक ही मोबाइल ले जा सकेंगे। इस अवसर पर जिलेवासियों से विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कि, अपील की। @ECISVEEP @ceojharkhand @prdjharkhand1
- कतरास में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड पर जश्न, दुकानदारों ने बांटे लड्डू कतरास।कतरास स्थित माँ लिलौरी मंदिर के समीप राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 12 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड निर्माण की घोषणा से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। गुरुवार को लिलौरी मंदिर दुकानदार एवं धर्मशाला समिति के सदस्यों ने राज्य सरकार, उपायुक्त तथा बाघमारा अंचल पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियां मनाईं। समिति के सदस्यों ने कहा कि कतरास में अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड बनने से कतरास सहित आसपास के लगभग 20 किलोमीटर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। इससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। दुकानदारों ने विशेष रूप से स्थल चयन में मुख्य भूमिका निभाने वाले धनबाद के उपायुक्त एवं बाघमारा सीओ के प्रति आभार जताया। उनका कहना था कि इस परियोजना से कतरास क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी और आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी। मौके पर सुरेश महतो, तारापद महतो, चंदन महतो, मंटू साव, शंकर भगत, राखिहरी पटवा, सुजीत महतो, पप्पू महतो, धनंजय कुम्हार, रमेश महतो, सुमित महतो, रूपेश महतो, महेश महतो, राकेश महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।1
- कल 27 फरवरी शुक्रवार को होने वाली मतगणना को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन ने अपनी ओर से तैयारी को लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में शहर की मुख्य सड़क में मॉकड्रिल कर प्रशासन की सतर्कता और शहर में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए किया है l3
- आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ़ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला पुल बन चुका है। इंस्टाग्राम हो, फ्री फायर हो—ऐसी कई कहानियाँ हैं जो चैट से शुरू होकर शादी के मंडप तक पहुंच जाती हैं। कुछ ऐसा ही वाकया सामने आया है हीरोडीह थाना क्षेत्र में, जहाँ सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक रिश्ता पंच मंदिर प्रांगण में शादी के रूप में बदल गया।1
- बरकट्ठा: मान्यवर, आप सभी महानुभावों को सादर निवेदित करते हुए कहना है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष होली का त्यौहार दिनांक 04.03.2026 को मनाया जाएगा। त्यौहार के मद्देनजर थाना क्षेत्रातंर्गत शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिनांक 27.02.2026 को समय 03:00 बजे बरकट्ठा थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आहुत की गई है। अतः माननीय विधायक/माननीय पूर्व विधायक एवं थाना क्षेत्रातंर्गत के गणमान्य जिoपo सदस्य, प्रखंड प्रमुख, गणमान्य मुखिया गण, पंचायत समिति सदस्य, समस्त जनप्रतिनिधि गण एवं शांति समिति के सदस्य गण से सादर अनुरोध है कि दिनांक 27.02.2026 को समय 03:00 बजे बरकट्ठा थाना प्रांगण में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं ताकि त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके। धन्यवाद। निवेदक:- थाना प्रभारी बरकट्ठा थाना हजारीबाग1
- सावधान कतरास-बाघमारा मार्ग पर तेल गिरने से फिसलन, दर्जनभर बाइक सवार चोटिल कतरास (धनबाद): धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरास-बाघमारा मुख्य मार्ग पर बुधवार को सड़क पर तेल गिर जाने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। संजीवनी हॉस्पिटल से लेकर जिला परिषद मार्केट तक सड़क पर तेल की परत फैल गई, जिससे मार्ग पर भारी फिसलन हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, महज दो से तीन घंटे के भीतर एक दर्जन से अधिक बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े। कई राहगीरों को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर तेल साफ दिखाई दे रहा था, लेकिन समय रहते न तो बैरिकेडिंग की गई और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए। परिणामस्वरूप लगातार वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते रहे। पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता सुभाष राय ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग पर तेल गिरने की सूचना मिलने के बाद भी त्वरित सफाई या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, जिससे कई लोग घायल हुए। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा को लेकर स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर सफाई की पहल की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि, प्रश्न यह है कि इतने व्यस्त मार्ग पर सुरक्षा के प्रति लापरवाही क्यों बरती गई। स्थानीय नागरिकों ने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।2
- झारखंड के गिरिडीह में शिक्षा का मंदिर बना वसूली का अड्डा, छात्राओं से रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूले जा रहे 1000–2000 रुपयेझारखंड के गिरिडीह जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। देवरी प्रखंड के अतिनक्सल प्रभावित इलाके में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय सालबहियार में रजिस्ट्रेशन के नाम पर छात्रों से मनमाना शुल्क वसूले जाने का आरोप लगा है।1