Shuru
Apke Nagar Ki App…
लडभड़ोल में धूमधाम के साथ मनाई गई होली,दिया भाईचारे का संदेश लडभड़ोल।लडभड़ोल क्षेत्र में रंगों और खुशियों का पर्व होली सोमवार दोपहर 1 बजे तहसील क्षेत्र में पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव का भारी उत्साह देखने को मिला और हर उम्र के लोग सतरंगी रंगों में सराबोर नजर आए। होली के इस पावन अवसर पर बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की टोलियां जगह-जगह रंग खेलती और जश्न मनाती नजर आईं। युवाओं और बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए घर और आस-पड़ोस के बड़े-बुजुर्गों के मस्तक पर गुलाल का टीका लगाया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Manish Rajput

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- रिवालसर में धूमधाम से मनाया जाएगा बैसाखी जोड़ मेला 2026 | नगर कीर्तन, गतका और शोभायात्रा आकर्षण |1
- देवभूमि कुल्लू हिमाचल प्रदेश1
- Post by Dinesh Kumar1
- भराड़ी अजमेरपुर मेला की दूसरी संस्कृति संध्या में सुरीली गायिका दीक्षा शर्मा ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।1
- लालचंद प्रार्थी की जयंती के अवसर पर कुल्लू में आयोजित कार्यक्रम में एक बेटी द्वारा गया कुलवी गीत। बहुत ही खूबसूरत प्रस्तुति1
- जिला मुख्यालय में 4 अप्रैल 1905 को कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप की स्मृति में उपायुक्त कार्यालय परिसर में एक प्रभावी मॉक ड्रिल तथा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने की। यह आयोजन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) बिलासपुर के सौजन्य से किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न विभागों की आपात स्थिति में तत्परता और समन्वय का आकलन करना रहा। इस अवसर पर डीडीएमए के स्वयंसेवकों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें भूकंप जैसी आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। रैली के माध्यम से लोगों को सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षित स्थानों की पहचान के बारे में जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान होमगार्ड के जवानों ने भूकंप की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों का सजीव प्रदर्शन किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया और उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया। इस समन्वित अभ्यास ने आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी तालमेल और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग, उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी तथा स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी नीलाक्ष शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास न केवल विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि आमजन को भी आपदा के प्रति जागरूक और सतर्क बनने के लिए प्रेरित करते हैं।3
- सुजानपुर सुजानपुर के विश्व प्रसिद्ध काली माता मंदिर प्रांगण में शनिवार को विशेष पूजा अर्चना हवन इत्यादि करने के बाद वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया मंदिर परिसर के बाहर सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया बताते चले की मंदिर कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्र संपन्न होने के बाद वार्षिक भंडारा आयोजित किया जाता है जिसके चलते यह कार्यक्रम आयोजित हुआ भंडारा शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में विशेष पूजा पाठ हवन इत्यादि करवाया गया यहां पंडित आचार्य संजय शर्मा द्वारा तमाम वैदिक रस्मों को निभाते हुए सर्वजन मंगल कल्याण की कामना की गई3
- *रिवालसर में अभिभावक जागरूकता सम्मेलन | बच्चों के समग्र विकास पर बड़ा मंथन*1