logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बर ग्राम में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत। बर ग्राम में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर स्थित श्री बाजना बालाजी मंदिर में दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा और आकर्षक झांकियों के साथ हुई। शोभायात्रा ग्राम के मुख्य द्वार से बैंड-बाजे के साथ रवाना होकर जोधपुर रोड, मुख्य बस स्टैंड, ब्यावर रोड और जोधपुर बायपास हाइवे से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। मुख्य बस स्टैंड पर प्रशासक महेंद्र चौहान सहित ग्रामवासियों ने श्रद्धा भाव से स्वागत कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। शोभायात्रा में धर्मेंद्र सिंह रावणा एंड पार्टी, जोधपुर द्वारा सजीव और मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। कलाकारों ने नृत्य और हैरतअंगेज प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” और “जय बालाजी महाराज” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। मंदिर पहुंचने के बाद ध्वजारोहण, महाप्रसाद वितरण, राधा कृष्णा महिला मंडल द्वारा भजन संध्या, सुंदरकांड पाठ एवं महाआरती जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पूजा-अर्चना की और बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भव्य जागरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें भजन गायक विक्की मनचला एंड पार्टी, जोधपुर ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरी रात भक्तिमय माहौल बना रहा। इस दो दिवसीय आयोजन में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर मनोकामनाएं मांगी और प्रसाद अर्पित किया। कार्यक्रम की सफलता में भामाशाहों, ग्रामवासियों एवं सनातन धर्म प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा, जिसके चलते आयोजन भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

2 hrs ago
user_Sheetal prajapat
Sheetal prajapat
Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
2 hrs ago

बर ग्राम में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत। बर ग्राम में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर स्थित श्री बाजना बालाजी मंदिर में दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा और आकर्षक झांकियों के साथ हुई। शोभायात्रा ग्राम के मुख्य द्वार से

बैंड-बाजे के साथ रवाना होकर जोधपुर रोड, मुख्य बस स्टैंड, ब्यावर रोड और जोधपुर बायपास हाइवे से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। मुख्य बस स्टैंड पर प्रशासक महेंद्र चौहान सहित ग्रामवासियों ने श्रद्धा भाव से स्वागत कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। शोभायात्रा में धर्मेंद्र सिंह रावणा एंड पार्टी, जोधपुर द्वारा सजीव और मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। कलाकारों ने नृत्य और हैरतअंगेज

प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” और “जय बालाजी महाराज” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। मंदिर पहुंचने के बाद ध्वजारोहण, महाप्रसाद वितरण, राधा कृष्णा महिला मंडल द्वारा भजन संध्या, सुंदरकांड पाठ एवं महाआरती जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पूजा-अर्चना की और बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भव्य जागरण का आयोजन भी किया

गया, जिसमें भजन गायक विक्की मनचला एंड पार्टी, जोधपुर ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरी रात भक्तिमय माहौल बना रहा। इस दो दिवसीय आयोजन में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर मनोकामनाएं मांगी और प्रसाद अर्पित किया। कार्यक्रम की सफलता में भामाशाहों, ग्रामवासियों एवं सनातन धर्म प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा, जिसके चलते आयोजन भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 🇮🇳 पुलिस ने दिखाई तत्परता, बदमाश को पकड़ा 📍 लोकल न्यूज़ मगरा 🆔 AVA/RJ/BAR/260221/01 ब्यावर के आदर्श नगर गली नम्बर 02 में एक बदमाश प्रवृति के व्यक्ति की हरकतों की वजह से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ था। सिटी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति स्थापित हो सकी। आदर्श नगर में राकेश त्रिपाठी नामक आदतन बदमाश का काफी समय से भय व्याप्त था। यह व्यक्ति वर्षों से क्षेत्र की महिलाओं एवं बहू-बेटियों पर गलत नजर रखता आया है। महिलाओं का पीछा करना, अभद्र टिप्पणियां करना, गाली-गलौज, परिवार वालों से झगड़ा करना तथा घरों पर पत्थरबाजी जैसी हरकतों से लोग लंबे समय से परेशान थे। बुधवार रात को भी इस व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले परिवार को निशाना बनाया। महिलाओं और बच्चों को गालियां दीं तथा उनके घर पर पत्थर और ईंटें फेंकी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना के CI आशुतोष पांडे ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को उसके घर से पकड़कर थाने पहुंचाया। क्षेत्रवासियों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है। जिला पुलिस कप्तान रतन सिंह एवं पूरी पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से आमजन का विश्वास बढ़ रहा है तथा अपराधियों में भय का माहौल बन रहा है। सिटी थाना पुलिस एवं CI आशुतोष पांडे का क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया। 🙏।। लोकल न्यूज़ मगरा
    2
    🇮🇳 पुलिस ने दिखाई तत्परता, बदमाश को पकड़ा
📍 लोकल न्यूज़ मगरा
🆔 AVA/RJ/BAR/260221/01
ब्यावर के आदर्श नगर गली नम्बर 02 में एक बदमाश प्रवृति के व्यक्ति की हरकतों की वजह से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ था। सिटी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति स्थापित हो सकी।
आदर्श नगर में राकेश त्रिपाठी नामक आदतन बदमाश का काफी समय से भय व्याप्त था। यह व्यक्ति वर्षों से क्षेत्र की महिलाओं एवं बहू-बेटियों पर गलत नजर रखता आया है। महिलाओं का पीछा करना, अभद्र टिप्पणियां करना, गाली-गलौज, परिवार वालों से झगड़ा करना तथा घरों पर पत्थरबाजी जैसी हरकतों से लोग लंबे समय से परेशान थे।
बुधवार रात को भी इस व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले परिवार को निशाना बनाया। महिलाओं और बच्चों को गालियां दीं तथा उनके घर पर पत्थर और ईंटें फेंकी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना के CI आशुतोष पांडे ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को उसके घर से पकड़कर थाने पहुंचाया। क्षेत्रवासियों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।
जिला पुलिस कप्तान रतन सिंह एवं पूरी पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से आमजन का विश्वास बढ़ रहा है तथा अपराधियों में भय का माहौल बन रहा है। सिटी थाना पुलिस एवं CI आशुतोष पांडे का क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया। 🙏।।
लोकल न्यूज़ मगरा
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    26 min ago
  • नसीराबाद में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, 501 आसनों पर गूंजा सामूहिक सुंदरकांड पाठ
    1
    नसीराबाद में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, 501 आसनों पर गूंजा सामूहिक सुंदरकांड पाठ
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Ajmer हनुमान जन्मोत्सव का मौका अजमेर के घाटी वाले बालाजी मंदिर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पहुंचे ! वासुदेव देवनानी ने पूजा अर्चना की और बालाजी का आशीर्वाद लिया हनुमान जन्मोत्सव पर काफी तरह की तैयारी घाटी वाले बालाजी मंदिर पर की जा रही है
    1
    Ajmer हनुमान जन्मोत्सव का मौका अजमेर के घाटी वाले बालाजी मंदिर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पहुंचे ! वासुदेव देवनानी ने पूजा अर्चना की और बालाजी का आशीर्वाद लिया हनुमान जन्मोत्सव पर काफी तरह की तैयारी घाटी वाले बालाजी मंदिर पर की जा रही है
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • अजमेर के आशा गंज पहाड़गंज इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बैटरी की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर जमा हो गए। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। इस घटना ने एक बार फिर बिजली से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया
    1
    अजमेर के आशा गंज पहाड़गंज इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बैटरी की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर जमा हो गए।
घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
इस घटना ने एक बार फिर बिजली से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • अजमेर में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला स्पेशल टीम ने रामगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अनवर खान को चिता के पास से दबोचा, जिसकी तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक देसी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस को पहले से ही आरोपी के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास यह हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क तो नहीं है। अजमेर पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अगर आपको ऐसी ही ताज़ा और सटीक खबरें चाहिए तो चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।
    1
    अजमेर में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला स्पेशल टीम ने रामगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अनवर खान को चिता के पास से दबोचा, जिसकी तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक देसी पिस्टल बरामद हुई।
पुलिस को पहले से ही आरोपी के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास यह हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क तो नहीं है। अजमेर पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
अगर आपको ऐसी ही ताज़ा और सटीक खबरें चाहिए तो चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।
    user_92 R News
    92 R News
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • श्री बाजना बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: भव्य शोभायात्रा
    4
    श्री बाजना बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: भव्य शोभायात्रा
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • अजमेर पासपोर्ट ऑफिस की रीजनल ब्रांच को जहरीले बम से उड़ने की दी गई मेल के जरिए पोस्ट ऑफिस पर पहुंची धमकी इसके बाद विभाग के द्वारा पुलिस को दी गई सूचना पुलिस ने रेस्क्यू टीमों को बुलाया पासपोर्ट ऑफिस कार्यालय को खाली कराकर करवाया सर्च ऑपरेशन पिछले दिनों मे यह तीसरी बार मिली है पासपोर्ट ऑफिस को उडाने की धमकी
    1
    अजमेर पासपोर्ट ऑफिस की रीजनल ब्रांच को जहरीले बम से उड़ने की दी गई
मेल के जरिए पोस्ट ऑफिस पर पहुंची धमकी 
इसके बाद विभाग के द्वारा पुलिस को दी गई सूचना 
पुलिस ने रेस्क्यू टीमों को बुलाया पासपोर्ट ऑफिस 
कार्यालय को खाली कराकर करवाया सर्च ऑपरेशन
पिछले दिनों मे यह तीसरी बार मिली है पासपोर्ट ऑफिस को उडाने की धमकी
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.