logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूं में बड़ा सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा, बुजुर्ग की मौत, दो बच्चियां घायल संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों 8650252442 स्लग: तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा, बुजुर्ग की मौत, दो बच्चियां घायल एंकर: बदायूं में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हजरतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में पेड़ की छांव के नीचे बैठे एक बुजुर्ग की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। करीब तीन थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। वीओ-1: पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के सेठा ढाड़ी मोड़ के पास भट्टे के नजदीक का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इसी दौरान पेड़ की छांव के नीचे बैठे बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आ गए। वीओ-2: हादसे में ग्राम ग्योती निवासी रघुवीर पुत्र बीरबल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संध्या पुत्री रतीराम और राधा पुत्री रामरतन, जिनकी उम्र करीब 6 और 7 वर्ष बताई जा रही है, गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बच्चियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीओ-3: हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीओ-4: हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एंकर आउट: फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। तेज रफ्तार ट्रक हादसे में बुजुर्ग की मौत और दो मासूम बच्चियों के घायल होने से इलाके में शोक का माहौल है। वाइट मृतक का भाई। वाइट मृतक का भतीजा

17 hrs ago
user_Pravendra Singh
Pravendra Singh
Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

बदायूं में बड़ा सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा, बुजुर्ग की मौत, दो बच्चियां घायल संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों 8650252442 स्लग: तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा, बुजुर्ग की मौत, दो बच्चियां घायल एंकर: बदायूं में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हजरतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में पेड़ की छांव के नीचे बैठे एक बुजुर्ग की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। करीब तीन थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। वीओ-1: पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के सेठा ढाड़ी मोड़ के पास भट्टे के नजदीक का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इसी दौरान पेड़ की छांव के नीचे बैठे बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आ गए। वीओ-2: हादसे में ग्राम

ग्योती निवासी रघुवीर पुत्र बीरबल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संध्या पुत्री रतीराम और राधा पुत्री रामरतन, जिनकी उम्र करीब 6 और 7 वर्ष बताई जा रही है, गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बच्चियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीओ-3: हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीओ-4: हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एंकर आउट: फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। तेज रफ्तार ट्रक हादसे में बुजुर्ग की मौत और दो मासूम बच्चियों के घायल होने से इलाके में शोक का माहौल है। वाइट मृतक का भाई। वाइट मृतक का भतीजा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्मशान घाट जाने वाला रास्ता बना मुसीबत, कीचड़ से ग्रामीण परेशान
    1
    श्मशान घाट जाने वाला रास्ता बना मुसीबत, कीचड़ से ग्रामीण परेशान
    user_Anand Kumar
    Anand Kumar
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • अचानक अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर एक की मौत दो अन्य नाबालिक लड़कियां घायल हजरत पुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीता दांडी गांव के समीप एक कंटेनर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिससे वहां बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई तथा दो अन्य लड़कियां घायल हो गई नाबालिक बच्चियों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके पर जमा हुई भीड़
    1
    अचानक अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर एक की मौत दो अन्य नाबालिक लड़कियां घायल
हजरत पुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीता दांडी गांव के समीप एक कंटेनर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिससे वहां बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई तथा दो अन्य लड़कियां घायल हो गई नाबालिक बच्चियों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके पर जमा हुई भीड़
    user_KPSingh दैनिकभास्कर
    KPSingh दैनिकभास्कर
    Teacher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हजरतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा बुजुर्ग की मौत दो बच्चियों घायल परिवार में मचा कोहराम स्लग: तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा, बुजुर्ग की मौत, दो बच्चियां घायल संवाददाता हुकुम सिंह बदायूं में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हजरतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में पेड़ की छांव के नीचे बैठे एक बुजुर्ग की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। करीब तीन थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के सेठा ढाड़ी मोड़ के पास भट्टे के नजदीक का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इसी दौरान पेड़ की छांव के नीचे बैठे बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में ग्राम ग्योती निवासी रघुवीर पुत्र बीरबल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संध्या पुत्री रतीराम और राधा पुत्री रामरतन, जिनकी उम्र करीब 6 और 7 वर्ष बताई जा रही है, गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बच्चियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। तेज रफ्तार ट्रक हादसे में बुजुर्ग की मौत और दो मासूम बच्चियों के घायल होने से इलाके में शोक का माहौल है। वाइट मृतक का भाई। वाइट मृतक का भतीजा
    4
    हजरतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा बुजुर्ग की मौत दो बच्चियों  घायल परिवार में मचा कोहराम 
स्लग: तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा, बुजुर्ग की मौत, दो बच्चियां घायल
संवाददाता हुकुम सिंह 
बदायूं में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हजरतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में पेड़ की छांव के नीचे बैठे एक बुजुर्ग की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। करीब तीन थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के सेठा ढाड़ी मोड़ के पास भट्टे के नजदीक का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इसी दौरान पेड़ की छांव के नीचे बैठे बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आ गए।
हादसे में ग्राम ग्योती निवासी रघुवीर पुत्र बीरबल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संध्या पुत्री रतीराम और राधा पुत्री रामरतन, जिनकी उम्र करीब 6 और 7 वर्ष बताई जा रही है, गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बच्चियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। तेज रफ्तार ट्रक हादसे में बुजुर्ग की मौत और दो मासूम बच्चियों के घायल होने से इलाके में शोक का माहौल है।
वाइट मृतक का भाई। 
वाइट मृतक का भतीजा
    user_Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    18 hrs ago
  • लोकेश ने भक्तों संग उतारी भगवान चंद्रशेखर की आरती, की लोक मंगल की प्रार्थना / उझानी (बदायूॅं) / श्रावण मास के अंतिम मंगलवार को पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित मूंछों वाले महादेव मंदिर में लोकेश ने शिव भक्तों के साथ मिलकर भगवान चंद्रशेखर की आरती उतार कर प्रभु से देश में अमन-चैन कायम रहने और देश की खुशहाली की प्रार्थना की। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का गुणगान करके कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया।  श्रावण मास में मंगलवार को लोकेश बार्ष्णेय ने पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित शिवालय में शिव भक्तों के साथ आरती की इस अवसर पर लघु भजन संध्या का आयोजन भी किया गया जिसमें पवन पक्षी, सोनू सिंह,ने शिव शंभू के सुमधुर भजन सुनाए कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया भजनों को अपने संगीत से रवि शर्मा और शेखर सिंह ने मधुर बनाया  इस पावन अवसर पर राजेश कुमार वर्मा "पत्रकार", अंकुर श्रीवास्तव "पपीहा", विजय गर्ग, रामू बार्ष्णेय, कृष्ण कुमार बार्ष्णेय, राजू गुप्ता, भावेश गुप्ता, प्रवीण बार्ष्णेय, प्रिंस शर्मा, अनुज शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बंसल, सहित भारी संख्या में शिव भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    लोकेश ने भक्तों संग उतारी भगवान चंद्रशेखर की आरती, की लोक मंगल की प्रार्थना /
उझानी (बदायूॅं) / श्रावण मास के अंतिम मंगलवार को पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित मूंछों वाले महादेव मंदिर में लोकेश ने शिव भक्तों के साथ मिलकर भगवान चंद्रशेखर की आरती उतार कर प्रभु से देश में अमन-चैन कायम रहने और देश की खुशहाली की प्रार्थना की। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का गुणगान करके कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया। 
श्रावण मास में मंगलवार को लोकेश बार्ष्णेय ने पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित शिवालय में शिव भक्तों के साथ आरती की इस अवसर पर लघु भजन संध्या का आयोजन भी किया गया जिसमें पवन पक्षी, सोनू सिंह,ने शिव शंभू के सुमधुर भजन सुनाए कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया भजनों को अपने संगीत से रवि शर्मा और शेखर सिंह ने मधुर बनाया 
इस पावन अवसर पर राजेश कुमार वर्मा "पत्रकार", अंकुर श्रीवास्तव "पपीहा", विजय गर्ग, रामू बार्ष्णेय, कृष्ण कुमार बार्ष्णेय, राजू गुप्ता, भावेश गुप्ता, प्रवीण बार्ष्णेय, प्रिंस शर्मा, अनुज शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बंसल, सहित भारी संख्या में शिव भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • खबर बदायूं से बदायूं के थाना कादर चौक के समीप गांव नारायण नगला में 5 6 महीने से लगातार जल भराव की समस्या सामने आई है औरआने जाने वालेलोगों को काफी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है ना तो ग्राम प्रधान इसको ठीक कर रहा है ना ही कोई सफाई कर्मी अभी तक इस समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं और बरसात का मौसम है इसमें लगातार बीमारियां पाल रही हैं ग्रामीणों को कहना है लगातार मच्छर और बदबू की समस्या भी बढ़ती आ रही है इसी बीच ग्राम वासी मौजूद रहे जैसे सुधीर किशोर कुमार वीरपाल मिलाल होरीलाल चरण सिंह आदि लोग खबर बदायूं से बदायूं के थाना कादर चौक के समीप गांव नारायण नगला में 5 6 महीने से लगातार जल भराव की समस्या सामने आई है औरआने जाने वालेलोगों को काफी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है ना तो ग्राम प्रधान इसको ठीक कर रहा है ना ही कोई सफाई कर्मी अभी तक इस समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं और बरसात का मौसम है इसमें लगातार बीमारियां पाल रही हैं ग्रामीणों को कहना है लगातार मच्छर और बदबू की समस्या भी बढ़ती आ रही है इसी बीच ग्राम वासी मौजूद रहे जैसे सुधीर किशोर कुमार वीरपाल मिलाल होरीलाल चरण सिंह आदि लोग
    1
    खबर बदायूं से बदायूं के थाना कादर चौक के समीप गांव नारायण नगला में 5 6 महीने से लगातार जल भराव की समस्या सामने आई है औरआने जाने वालेलोगों को काफी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है ना तो ग्राम प्रधान इसको ठीक कर रहा है ना ही कोई सफाई कर्मी अभी तक इस समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं और बरसात का मौसम है इसमें लगातार बीमारियां पाल रही हैं ग्रामीणों को कहना है लगातार मच्छर और बदबू की समस्या भी बढ़ती आ रही है इसी बीच ग्राम वासी मौजूद रहे जैसे सुधीर किशोर कुमार वीरपाल मिलाल होरीलाल चरण सिंह आदि लोग
खबर बदायूं से बदायूं के थाना कादर चौक के समीप गांव नारायण नगला में 5 6 महीने से लगातार जल भराव की समस्या सामने आई है औरआने जाने वालेलोगों को काफी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है ना तो ग्राम प्रधान इसको ठीक कर रहा है ना ही कोई सफाई कर्मी अभी तक इस समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं और बरसात का मौसम है इसमें लगातार बीमारियां पाल रही हैं ग्रामीणों को कहना है लगातार मच्छर और बदबू की समस्या भी बढ़ती आ रही है इसी बीच ग्राम वासी मौजूद रहे जैसे सुधीर किशोर कुमार वीरपाल मिलाल होरीलाल चरण सिंह आदि लोग
    user_Sahaj hant
    Sahaj hant
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव, सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ — आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल संवाददाता: प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 स्लग: आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव, सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल एंकर: बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर मंगलवार शाम विवाद बढ़ गया। प्रतिमा स्थापित करने को लेकर जुटी भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक हेड कांस्टेबल के सिर में गंभीर चोट आने की सूचना है। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। उपद्रवियों ने पुलिस की चार गाड़ियों और एक एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद करीब दस थानों का पुलिस बल और पीएसी मौके पर पहुंची। एसएसपी अंकिता शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। वीओ: मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव का है। यहां ग्राम समाज की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात कुछ लोगों ने जमीन पर प्रतिमा लगाने का प्रयास किया था। मंगलवार सुबह प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के आरोप के बाद गांव में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ बिसौली के साथ आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने और भीड़ को हटाने का प्रयास किया। पूरे दिन पुलिस लोगों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने में जुटी रही, लेकिन प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित करने की मांग को लेकर लोग पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। पुलिसकर्मियों को पथराव से बचने के लिए पीछे हटना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। इसी दौरान पथराव में सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक हेड कांस्टेबल के सिर में चोट आने की बात सामने आई है। उपद्रवियों ने पुलिस की चार गाड़ियों और एक एंबुलेंस को भी निशाना बनाया और उनमें तोड़फोड़ की। घटना की गंभीरता को देखते हुए फैजगंज बेहटा के अलावा बिसौली, बिल्सी, वजीरगंज और इस्लामनगर समेत करीब दस थानों का पुलिस बल तथा पीएसी मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी अंकिता शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पथराव और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है तथा संभावित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। विजुअल्स: राजा की सीकरी गांव में पुलिस बल की तैनाती मौके पर मौजूद पुलिस और पीएसी क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन/एंबुलेंस घटनास्थल के आसपास का माहौल पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थिति का जायजा लेते हुए दृश्य वाइट: एसएसपी अंकिता शर्मा
    4
    आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव, सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल

बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ — आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल
संवाददाता: प्रवेंद्र सिंह
फोन: 8650252442
स्लग: आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव, सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल
एंकर:
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर मंगलवार शाम विवाद बढ़ गया। प्रतिमा स्थापित करने को लेकर जुटी भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक हेड कांस्टेबल के सिर में गंभीर चोट आने की सूचना है। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। उपद्रवियों ने पुलिस की चार गाड़ियों और एक एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद करीब दस थानों का पुलिस बल और पीएसी मौके पर पहुंची। एसएसपी अंकिता शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं।
वीओ:
मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव का है। यहां ग्राम समाज की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात कुछ लोगों ने जमीन पर प्रतिमा लगाने का प्रयास किया था। मंगलवार सुबह प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के आरोप के बाद गांव में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ बिसौली के साथ आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने और भीड़ को हटाने का प्रयास किया। पूरे दिन पुलिस लोगों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने में जुटी रही, लेकिन प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित करने की मांग को लेकर लोग पीछे हटने को तैयार नहीं हुए।
शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। पुलिसकर्मियों को पथराव से बचने के लिए पीछे हटना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। इसी दौरान पथराव में सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक हेड कांस्टेबल के सिर में चोट आने की बात सामने आई है।
उपद्रवियों ने पुलिस की चार गाड़ियों और एक एंबुलेंस को भी निशाना बनाया और उनमें तोड़फोड़ की। घटना की गंभीरता को देखते हुए फैजगंज बेहटा के अलावा बिसौली, बिल्सी, वजीरगंज और इस्लामनगर समेत करीब दस थानों का पुलिस बल तथा पीएसी मौके पर पहुंच गई।
मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी अंकिता शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पथराव और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है तथा संभावित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विजुअल्स:
राजा की सीकरी गांव में पुलिस बल की तैनाती
मौके पर मौजूद पुलिस और पीएसी
क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन/एंबुलेंस
घटनास्थल के आसपास का माहौल
पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थिति का जायजा लेते हुए दृश्य
वाइट:
एसएसपी अंकिता शर्मा
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बदायूं व्यूरो रिपोर्ट बदायूं में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर विवाद
    1
    बदायूं व्यूरो रिपोर्ट बदायूं में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर विवाद
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Budaun, Uttar Pradesh•
    45 min ago
  • अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर बवाल, पथराव में 12 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर बवाल, पथराव में 12 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त संवाददाता: प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना को लेकर मंगलवार को बड़ा विवाद हो गया। बिना अनुमति ग्राम समाज की भूमि पर मूर्ति स्थापित किए जाने का आरोप है। प्रशासनिक टीम द्वारा रोकने पर ग्रामीणों के उग्र होने की बात सामने आई। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर जमकर पथराव किया। पथराव में प्रशासन और पुलिस की 12 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने तथा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के शीशे भी तोड़े जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई। क्षेत्राधिकारी और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात है। पुलिस-प्रशासन की ओर से मामले की जांच और स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई जारी है।
    1
    अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर बवाल, पथराव में 12 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त
अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर बवाल, पथराव में 12 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त
संवाददाता: प्रवेंद्र सिंह
फोन: 8650252442
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना को लेकर मंगलवार को बड़ा विवाद हो गया। बिना अनुमति ग्राम समाज की भूमि पर मूर्ति स्थापित किए जाने का आरोप है। प्रशासनिक टीम द्वारा रोकने पर ग्रामीणों के उग्र होने की बात सामने आई।
आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर जमकर पथराव किया। पथराव में प्रशासन और पुलिस की 12 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने तथा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के शीशे भी तोड़े जाने की बात सामने आई है।
घटना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई। क्षेत्राधिकारी और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात है।
पुलिस-प्रशासन की ओर से मामले की जांच और स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई जारी है।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.