logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नयापुरवा संपर्क मार्ग को मिली स्वीकृति ग्राम पंचायत कोटवा-सिपहिया क्षेत्र के निवासियों के लिए अत्यंत हर्ष और उत्साह का विषय नयापुरवा संपर्क मार्ग को मिली स्वीकृति पटरंगा ग्राम पंचायत कोटवा-सिपहिया क्षेत्र के निवासियों के लिए अत्यंत हर्ष और उत्साह का विषय है। लंबे समय से की जा रही मांग और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप ग्राम सभा को एक बड़ी विकास सौगात प्राप्त हुई है सिपहिया-कोटवा मार्ग से नयापुरवा तक जाने वाले संपर्क मार्ग के नवनिर्माण के लिए कुल 121.80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस नए संपर्क मार्ग के बन जाने से स्थानीय ग्रामीणों का आवागमन सुलभ होगा और क्षेत्र के विकास को एक नई गति मिलेगी। इस अभूतपूर्व सौगात पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधान प्रतिनिधि योगराज यादव ने समस्त ग्रामवासियों की ओर से माननीय क्षेत्रीय विधायक जी तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व धन्यवाद प्रकट किया है।प्रधान प्रतिनिधि योगराज यादव ने कहा कि ग्राम सभा के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। इस मार्ग के निर्माण से राहगीरों, किसानों, और विद्यार्थियों को आवागमन में हो रही असुविधाओं से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए इसी तरह कार्य जारी रहेगा।मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ग्राम सभा कोटवा-सिपहिया के समस्त ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया तथा प्रसन्नता व्यक्त की है तथा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं विधायक जी के प्रति आभार जताया है।

11 hrs ago
user_अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
Newspaper publisher फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
7de4801c-56f6-4850-a852-f462fa2e71bc

नयापुरवा संपर्क मार्ग को मिली स्वीकृति ग्राम पंचायत कोटवा-सिपहिया क्षेत्र के निवासियों के लिए अत्यंत हर्ष और उत्साह का विषय नयापुरवा संपर्क मार्ग को मिली स्वीकृति पटरंगा ग्राम पंचायत कोटवा-सिपहिया क्षेत्र के निवासियों के लिए अत्यंत हर्ष और उत्साह का विषय है। लंबे समय से की जा रही मांग और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप ग्राम सभा को एक बड़ी विकास सौगात प्राप्त हुई है सिपहिया-कोटवा मार्ग से नयापुरवा तक जाने वाले संपर्क मार्ग के नवनिर्माण के लिए कुल 121.80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस नए संपर्क मार्ग के बन जाने से स्थानीय ग्रामीणों का आवागमन सुलभ होगा और क्षेत्र के विकास को एक नई गति मिलेगी। इस अभूतपूर्व सौगात पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधान प्रतिनिधि योगराज यादव ने समस्त ग्रामवासियों की ओर से माननीय क्षेत्रीय विधायक जी तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व धन्यवाद प्रकट किया है।प्रधान प्रतिनिधि योगराज यादव ने कहा कि ग्राम सभा के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। इस मार्ग के निर्माण से राहगीरों, किसानों, और विद्यार्थियों को आवागमन में हो रही असुविधाओं से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए इसी तरह कार्य जारी रहेगा।मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ग्राम सभा कोटवा-सिपहिया के समस्त ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया तथा प्रसन्नता व्यक्त की है तथा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं विधायक जी के प्रति आभार जताया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • “स्कूल यूनिफॉर्म या हिजाब?लखनऊ में क्यों फिर भड़की बहस, फैसले पर पुनर्विचार की मांग से बढ़ा सस्पेंस” लखनऊ में हिजाब और स्कूल यूनिफॉर्म को लेकर बहस फिर तेज़ हो गई है। मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार की बात कही, जबकि ओम प्रकाश राजभर ने फैसले को सही बताते हुए कहा कि बच्चे स्कूल शिक्षा के लिए जाते हैं। #HijabRow #Lucknow #UttarPradesh #AllahabadHighCourt #KhalidRashid #OPRajbhar #HijabControversy #SchoolUniform #UPPolitics #HijabPolitics
    1
    “स्कूल यूनिफॉर्म या हिजाब?लखनऊ में क्यों फिर भड़की बहस, फैसले पर पुनर्विचार की मांग से बढ़ा सस्पेंस”
लखनऊ में हिजाब और स्कूल यूनिफॉर्म को लेकर बहस फिर तेज़ हो गई है। मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार की बात कही, जबकि ओम प्रकाश राजभर ने फैसले को सही बताते हुए कहा कि बच्चे स्कूल शिक्षा के लिए जाते हैं। 
#HijabRow #Lucknow #UttarPradesh #AllahabadHighCourt #KhalidRashid #OPRajbhar #HijabControversy #SchoolUniform #UPPolitics #HijabPolitics
    user_भारत 24*7 न्यूज़ चैनल
    भारत 24*7 न्यूज़ चैनल
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बस्ती। जनपद बस्ती के विकासखंड परशुरामपुर अंतर्गत ग्राम हैदराबाद में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व पूरे हर्षोल्लास, अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। बस्ती ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर एक भव्य धार्मिक जुलूस निकाला गया, जो सिकंदरपुर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए फैजुल्ला शाह पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने अकीदत के साथ हिस्सा लिया और अमन, शांति एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस धार्मिक जुलूस में हैदराबाद, सिकंदरपुर, रिठौरा, जोगापुर सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पूरे रास्ते लोगों में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। जुलूस का नेतृत्व शाहिद अहमद, इम्तियाज बेग, सिराज बेग एवं पत्रकार रविकांत आर्य ने किया। इस दौरान आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी लोगों ने सहयोग किया। वहीं, जुलूस के दौरान पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे और जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। कुल मिलाकर, परशुरामपुर क्षेत्र के हैदराबाद गांव में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह, अमन और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।
    1
    बस्ती। जनपद बस्ती के विकासखंड परशुरामपुर अंतर्गत ग्राम हैदराबाद में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व पूरे हर्षोल्लास, अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। 
बस्ती 
ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर एक भव्य धार्मिक जुलूस निकाला गया, जो सिकंदरपुर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए फैजुल्ला शाह पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने अकीदत के साथ हिस्सा लिया और अमन, शांति एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इस धार्मिक जुलूस में हैदराबाद, सिकंदरपुर, रिठौरा, जोगापुर सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पूरे रास्ते लोगों में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
जुलूस का नेतृत्व शाहिद अहमद, इम्तियाज बेग, सिराज बेग एवं पत्रकार रविकांत आर्य ने किया। इस दौरान आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी लोगों ने सहयोग किया।
वहीं, जुलूस के दौरान पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे और जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।
कुल मिलाकर, परशुरामपुर क्षेत्र के हैदराबाद गांव में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह, अमन और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।
    user_Arvind Kumar yadav
    Arvind Kumar yadav
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • निषाद समाज पर टिप्पणी से बवाल, जिलाध्यक्ष बोले- माफी मांगें राजू दास वरना अयोध्या से करेंगे बाहर मछली-भात पर एक न्यूज चैनल पर हुई डिबेट के दौरान सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास द्वारा निषाद समुदाय पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।महंत के बयान के बाद निषाद समाज में भारी आक्रोश है। निषाद समाज के जिलाध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।श्याम लाल निषाद ने कहा कि महंत राजू दास को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंत ने माफी नहीं मांगी तो निषाद समुदाय अयोध्या में बड़ा आंदोलन करेगा और उन्हें अयोध्या से बाहर निकालने के लिए मजबूर करेगा। इस विवाद के बाद अयोध्या में संत समाज और निषाद समाज के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
    1
    निषाद समाज पर टिप्पणी से बवाल, जिलाध्यक्ष बोले- माफी मांगें राजू दास वरना अयोध्या से करेंगे बाहर
मछली-भात पर एक न्यूज चैनल पर हुई डिबेट के दौरान सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास द्वारा निषाद समुदाय पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।महंत के बयान के बाद निषाद समाज में भारी आक्रोश है। निषाद समाज के जिलाध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।श्याम लाल निषाद ने कहा कि महंत राजू दास को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंत ने माफी नहीं मांगी तो निषाद समुदाय अयोध्या में बड़ा आंदोलन करेगा और उन्हें अयोध्या से बाहर निकालने के लिए मजबूर करेगा। इस विवाद के बाद अयोध्या में संत समाज और निषाद समाज के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • घटना में शामिल एक गिरफ्तार,अन्य की तलाश में टीम गठित की गई है। अयोध्या जिले में थाना पूराकलंदर अंतर्गत कन्दैला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार द्वारा एसएसपी अयोध्या डाक्टर गौरव ग्रोवर व पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया गया। एडीजी द्वारा पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।एडीजी प्रवीण कुमार ने परिवार से कहा कि इस कठिन घड़ी में पुलिस परिवार के साथ खड़ी है घटना में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी अयोध्या द्वारा मामले में जानकारी देते हुए बताया गया कि पूराकलंदर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने की निर्देश दिए गए हैं मुकदमे की प्रभावी पैरवी करते हुए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश भी दिए हैं ताकि दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके।
    1
    घटना में शामिल एक गिरफ्तार,अन्य की तलाश में टीम गठित की गई है।
अयोध्या जिले में थाना पूराकलंदर अंतर्गत कन्दैला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार द्वारा एसएसपी अयोध्या डाक्टर गौरव ग्रोवर व पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया गया। एडीजी द्वारा पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।एडीजी प्रवीण कुमार ने परिवार से कहा कि इस कठिन घड़ी में पुलिस परिवार के साथ खड़ी है घटना में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
एसएसपी अयोध्या द्वारा मामले में जानकारी देते हुए बताया गया कि पूराकलंदर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने की निर्देश दिए गए हैं मुकदमे की प्रभावी पैरवी करते हुए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश भी दिए हैं ताकि दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जुलूस -ए- मुहम्मदी धूमधाम और गाजे बाजे के साथ मनाया गया डा दिनेश तिवारी अयोध्या तहसील क्षेत्र बीकापुर में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। कस्बा बीकापुर, दराबगंज, काजी सराय, खजुरहट, चौरे बाजार, गंडई, कोछा बाजार सहित कई जगहों पर सुबह धूमधाम से गाजे बाजे के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को 12 रबी-उल-अव्वल के दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जायरीनो द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी मीठा शरबत और नाश्ता खिलाया गया। मोहम्मद साहब के शान में कसीदे पढ़े गए। देश में अमन चैन की दुआ की गई। जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में उमस और गर्मी के बीच भी लोग जोश से लवरेज दिखाई दिए। बीकापुर में बारावफात के अवसर पर ईदुलनवी के जुलूस में यहां की सड़कों पर भारी तादात में जायरीनों ने शिरकत करते हुए मुल्क में अमन की दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह के गद्दीनशीन बाबा नसरुद्दीन शाह कादरी की दरगाह से जुलूस ए मोहम्मदिया निकल गया जो कस्बा बीकापुर में प्रयागराज हाईवे कर दो किलोमीटर तक चल कर वापस दरगाह के पास आकर समाप्त हुआ। इस दौरान सरकार की शान के कसीदे पढ़े गए। दरगाह के गद्दीनशीन नसरुद्दीन शाह कादरी ने लोगों से अमन चैन के साथ त्योहार मनाने पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी के लिए भी आभार जताया। दराबगंज से बीकापुर जमा मस्जिद तक निकलने वाले जुलूस में प्रधान अहमद रजा, अजमत सहित नामी गिरामी हस्तियों ने शिरकत करते हुए मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नेक बने तथा सच्चाई के रास्ते पर अमल करने का पैगाम दिया। जुलूस में मुख्य रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, शरीफ खान, नसीब खान, अजमत खान, आबाद अहमद एडवोकेट, अहमद रजा, मोहम्मद कलीम कादरी, मोहम्मद नसीम कादरी, नसरुद्दीन शाह कादरी, महमूद अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम जामा मस्जिद बीकापुर की कमेटी के ओहदे एतरान और पेश इमाम बीकापुर की कयादत में पुरखुलूस मोहब्बत व अमन चैन के साथ मनाया गया। जिसमे बीकापुर के अलावा पास पड़ोस के भी काफी तादाद में लोगों ने शिरकत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सभी स्थानों पर वरावफात शांतिपूर्ण माहौल एवं भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। जुलूस की फोटो
    1
    जुलूस -ए- मुहम्मदी धूमधाम और गाजे बाजे के साथ मनाया गया 
डा दिनेश तिवारी 
अयोध्या 
तहसील क्षेत्र बीकापुर में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। कस्बा बीकापुर, दराबगंज, काजी सराय, खजुरहट, चौरे बाजार, गंडई, कोछा बाजार सहित कई जगहों पर सुबह धूमधाम से गाजे बाजे के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को 12 रबी-उल-अव्वल के दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जायरीनो द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी मीठा शरबत और नाश्ता खिलाया गया। मोहम्मद साहब के शान में कसीदे पढ़े गए। देश में अमन चैन की दुआ की गई। जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में उमस और गर्मी के बीच भी लोग जोश से लवरेज दिखाई दिए। बीकापुर में बारावफात के अवसर पर ईदुलनवी के जुलूस में यहां की सड़कों पर भारी तादात में जायरीनों ने शिरकत करते हुए मुल्क में अमन की दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह के गद्दीनशीन बाबा नसरुद्दीन शाह कादरी की दरगाह से जुलूस ए मोहम्मदिया निकल गया जो कस्बा बीकापुर में प्रयागराज हाईवे कर दो किलोमीटर तक चल कर वापस दरगाह के पास आकर समाप्त हुआ। इस दौरान सरकार की शान के कसीदे पढ़े गए। दरगाह के गद्दीनशीन नसरुद्दीन शाह कादरी ने लोगों से अमन चैन के साथ त्योहार मनाने पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी के लिए भी आभार जताया। दराबगंज से बीकापुर जमा मस्जिद तक निकलने वाले जुलूस में प्रधान अहमद रजा, अजमत सहित नामी गिरामी हस्तियों ने शिरकत करते हुए मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नेक बने तथा सच्चाई के रास्ते पर अमल करने का पैगाम दिया। जुलूस में मुख्य रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, शरीफ खान, नसीब खान, अजमत खान, आबाद अहमद एडवोकेट, अहमद रजा, मोहम्मद कलीम कादरी, मोहम्मद नसीम कादरी, नसरुद्दीन शाह कादरी, महमूद अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम जामा मस्जिद बीकापुर की कमेटी के ओहदे एतरान और पेश इमाम बीकापुर की कयादत में पुरखुलूस मोहब्बत व अमन चैन के  साथ मनाया गया। जिसमे बीकापुर के अलावा पास पड़ोस के भी काफी तादाद में लोगों ने शिरकत किया। सुरक्षा व्यवस्था को 
लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सभी स्थानों पर वरावफात शांतिपूर्ण माहौल एवं भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।
जुलूस की फोटो
    user_Dr Dinesh Tiwari Patrakar Bikapur
    Dr Dinesh Tiwari Patrakar Bikapur
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    10 hrs ago
  • थाना पूराकलन्दर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या की घटना को लेकर बोले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक। थाना पूराकलन्दर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या की घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल लाया गया, प्राप्त तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की सम्बन्ध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर की बाइट।
    1
    थाना पूराकलन्दर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या की घटना को लेकर बोले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।
थाना पूराकलन्दर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या की घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल लाया गया,  प्राप्त तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की सम्बन्ध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर की बाइट।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव हैदराबाद के दल ने किया सीताराम कल्याण उत्सव अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया गया। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार उत्सव का प्रारम्भ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा किया गया। दो घंटे चले कल्याण उत्सव के उपरांत सभी ने प्रभु श्रीराम तथा परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
    1
    श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव
हैदराबाद के दल ने किया सीताराम कल्याण उत्सव
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया गया।
तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार उत्सव का प्रारम्भ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा किया गया। दो घंटे चले कल्याण उत्सव के उपरांत सभी ने प्रभु श्रीराम तथा परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
    user_अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    Newspaper publisher फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के पास कितना है चीनी का भंडार? CM योगी ने दे दिया पूरा आंकड़ा, गदगद हो जाएगी जनता चीनी संकट के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। क्या कुछ कहा, सुनिए... #YogiAdityanath #CMYogi #UttarPradesh #SugarStock #SugarPrices #SugarShortage #SugarCrisis #UPNews #SugarIndustry #IndiaNews
    1
    उत्तर प्रदेश के पास कितना है चीनी का भंडार? CM योगी ने दे दिया पूरा आंकड़ा, गदगद हो जाएगी जनता
चीनी संकट के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। क्या कुछ कहा, सुनिए...
#YogiAdityanath #CMYogi #UttarPradesh #SugarStock #SugarPrices #SugarShortage #SugarCrisis #UPNews #SugarIndustry #IndiaNews
    user_भारत 24*7 न्यूज़ चैनल
    भारत 24*7 न्यूज़ चैनल
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.