Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रतीकों को पूजने से ज्यादा महापुरुषों के विचारों पर चलना जरूरी– डॉ पल्लवी पटेल। प्रतीकों को पूजने से ज्यादा महापुरुषों के विचारों पर चलना जरूरी– डॉ पल्लवी पटेल।
सोशलिस्ट न्याय
प्रतीकों को पूजने से ज्यादा महापुरुषों के विचारों पर चलना जरूरी– डॉ पल्लवी पटेल। प्रतीकों को पूजने से ज्यादा महापुरुषों के विचारों पर चलना जरूरी– डॉ पल्लवी पटेल।
More news from Lucknow and nearby areas
- *दिनांक: 13.04.2026* *जनपद सुलतानपुर* *"अम्बेडकर जयंती के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र के रूट मार्गों का किया गया निरीक्षण एवं दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश"* आगामी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, श्रीमती चारू निगम द्वारा आज थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न शोभायात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान महोदया ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए: *रूट क्लीयरेंस:* शोभायात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश। *सजग निगरानी:* संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पैनी नजर रखने की हिदायत। *जन-संवाद:* स्थानीय लोगों एवं आयोजन समितियों से समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर। *पुलिस अधीक्षक महोदया ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। सुलतानपुर पुलिस पर्व को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण बनाने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।*2
- ग्वालियर में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर शादी का झांसा दिया और कई बार संबंध बनाए। महिला के अनुसार वह गर्भवती हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।1
- लखनऊ: थाना सआदतगंज क्षेत्र के वजीरबाग हांफिया मस्जिद के पास जमकर मारपीट, स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिन-रात क्षेत्र में अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसके कारण अक्सर मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। मामला गाड़िया चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है।1
- रायबरेली। जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र से चिकित्सा जगत को शर्मसार करने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ रतापुर चौराहा स्थित जे.एन. हॉस्पिटल (J.N. Hospital) में इलाज के दौरान हुई कथित लापरवाही के कारण एक युवती की जान चली गई। युवती की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा और डॉक्टरों व स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती को सामान्य पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने उसे जे.एन. हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ और संचालक की ओर से इलाज में भारी लापरवाही बरती गई। गलत इंजेक्शन का आरोप: परिजनों ने सीधा आरोप लगाया है कि अस्पताल के स्टाफ ने युवती को एक गलत इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ ही समय बाद उसकी स्थिति बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई। अस्पताल में हंगामा: मौत की खबर मिलते ही मृतका के परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज के नाम पर खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए रतापुर चौराहे के पास स्थित अस्पताल में भारी विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया। पुलिस की कार्रवाई हंगामे की सूचना मिलते ही मिल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए मामले की जाँच का आश्वासन दिया है। "पेट में मामूली दर्द था, हम ठीक होने की उम्मीद में लाए थे, लेकिन यहाँ के स्टाफ की लापरवाही ने हमारी बच्ची की जान ले ली। गलत इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ी और उसे बचाया नहीं जा सका।"1
- खबरों के मुताबिक लखनऊ पब्लिक स्कूल ए ब्लॉक राजाजीपुरम लखनऊ में अवैध स्कूल वैन का संचालन , छोटे बच्चों की जान के साथ खेला जा रहा है और इसी वैन से लाया जा रहा है और सभी वैन में ना तो फिटनेस है, ना टैक्स है, ना ही परमिट है, ना बीमा है जैसा कि दिख रहा है। UP32LN9625, UP32DV3921 UP32EN5405 uP32DN8426 और भी शामिल है। लगभाग 30 वैन इस तरह चल रही है एलपीएस में, स्कूल वाले भी कुछ नहीं कर सकते। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई फ़ायदा नहीं हुआ। जब आरटीओ अभियान चलता है तो इस तरह की वैन आरटीओ की पकड़ में नहीं आती है।3
- पत्रकार गीतांजलि के पिता की 13वीं में श्रद्धांजलि पहुंचे वह इस भाजपा नेता पूर्व सदस्य विधान परिषद अरविंद कुमार त्रिपाठी गुड्डू वनस्पतिकाय विनय मिश्रा राम जी त्रिपाठी1
- Post by लखनऊ मीडिया1
- सुलतानपुर में अखिलेश यादव का 'अपनापन' रहमान उर्फ मानु भाई ने ख्वाजा काम्प्लेक्स के बाहर किया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भव्य स्वागत। अखिलेश यादव ने मानु भाई को देखते ही गर्मजोशी से गले लगाया और तुरंत अपनी गाड़ी में बैठा लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस व्यवहार को देखकर मौके पर मौजूद सपाई झूम उठे, लगा 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' का नारा। बंद गाड़ी के भीतर अखिलेश यादव और मानु भाई के बीच सुल्तानपुर की राजनीति को लेकर लंबी चर्चा हुई। मानू भाई को अपनी गाड़ी में जगह देकर अखिलेश यादव ने पुराने और वफादार नेताओं को बड़ा संदेश दिया। जिले के तमाम राजनीतिक समीकरणों और संगठन की मजबूती पर अखिलेश ने मानु भाई से फीडबैक लिया। इस मुलाकात ने सुल्तानपुर सपा के भीतर नई ऊर्जा भर दी है, कार्यकर्ताओं में भारी खुशी का माहौल। मानू भाई को गाड़ी में बैठाते हुए अखिलेश यादव का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही हैं। निकाय चुनाव और आगामी चुनौतियों के बीच अखिलेश का यह दौरा जिले की राजनीति में बड़ा मोड़ माना जा रहा है। अखिलेश यादव का यह अंदाज बताता है कि वे अपने जमीनी नेताओं की कितनी कद्र करते हैं। मानू भाई के प्रति उनका यह प्रेम पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।1