कुटलैहड़ में चल रहे सभी विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री मति रजनी पाटिल से विधायक विवेक शर्मा की मुलाकात पाटिल बोलीं, सरकार की हर योजना का जनता को पहुंचाए लाभ , गांव गरीब से लेकर हर वर्ग की समस्या का करवाएं समाधान बंगाणा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्री मति रजनी पाटिल के ऊना प्रवास के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर उनकी धर्म पत्नि श्री मति मृदु शर्मा एवं पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों, योजनाओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की विस्तार से जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी को दी। बैठक के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में विकास की गति को तेज करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। विधायक विवेक शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री मति रजनी पाटिल को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी सौंपी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पेयजल योजनाओं का विस्तार सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण तथा शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद वर्गों को ध्यान में रखते हुए सरकार की योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने के लिए नियमित रूप से जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि सरकार की योजनाओं जैसे सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री मति रजनी पाटिल ने विधायक विवेक शर्मा को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में सुखबिंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही सरकार जन हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ हर वर्ग तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मिशन रिपीट के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए गांव, गरीब, किसान, मजदूर सहित समाज के हर वर्ग की समस्याओं का बारीकी से समाधान सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने विधायक विवेक शर्मा को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जनसंपर्क को और मजबूत किया जाए तथा लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने से जनता का विश्वास और मजबूत होगा, विकास कार्यों में जनसह भागिता भी बढ़ेगी। विधायक विवेक शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी को आश्वस्त किया कि उनके दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार एवं संगठन के साथ समन्वय बनाकर कार्य जारी रखा जाएगा, ताकि क्षेत्र की जनता को हर योजना का अधिकतम लाभ मिल सके।

- हमीरपुर प्रदेश सरकार में विगडती कानून व्यवस्था को लेकर हमीरपुर के गांधी चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हमीरपुर कई के द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गति एक दिन पहले सरकाघाट में लड़की की निर्मम हत्या के मामले में सरकार और पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़े करते हुए कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और मांग की है कि इस तरह की घटनाओं में सलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग प्रमुख नेहा ने कहा कि प्रदेश में आए दिन कानून व्यवस्था विगडती जा रही है और इसके चलते लोगों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई न किए जाने के चलते इस तरह की घटनाएं घटित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमीरपुर और कांगड़ा में भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। वही विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ सदस्य सौरभ ने कहा कि अगर जल्द सरकार और पुलिस के द्वारा इस तरह की घटनाओं पर अंकुश ना लगाया गया तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश पर में आंदोलन को तेज करेगी और हर जिला स्तर पर और प्रदेश स्तर पर आंदोलन किए जाएंगे।1
- रिवालसर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह | बैसाखी मेले में लोगों को किया जागरूक | Fire Safety Week Rewalsar 20261
- Smart design meets everyday comfort. This bed with built-in storage keeps your space clutter-free while adding a sleek, modern touch. Perfect for compact homes where every inch matters! For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- Post by Himachal Update 24 News4
- हिमाचल दिवस के उपलक्ष पर कुल्लू में एक समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें कल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि पधारे उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के तहत हिमाचल को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने का काम किया है उन्होंने यह भी कहा कि बीते कुछ सालों में लगातार प्रकृति की आपदा झेल रहे प्रदेश में सरकार ने प्रभावितों को बड़ी राहत के तौर पर मकान के मुआवजे में 7 गुना वृद्धि की है1
- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि जिन लोगों ने झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है, उनके खिलाफ वह मानहानि के साथ-साथ आपराधिक मामला दर्ज करवाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत उनकी और प्रदेश सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की गई, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि इस घटनाक्रम से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा, कार्यालय, मित्रों और परिवार में उनकी छवि को ठेस पहुंची है। चौहान ने राजेंद्र राणा द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसमें लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनके बेटे पर कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया और उसे अगवा करने का प्रयास भी किया गया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और कानून के तहत आगे की कार्रवाई जारी है। VO—- चौहान ने राजेंद्र राणा द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसमें लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन हैं। उन्होंने राणा से स्पष्ट करने को कहा कि उनकी प्रेस कांफ्रेंस पार्टी की ओर से थी या निजी स्तर पर। साथ ही सवाल उठाया कि क्या भाजपा ऐसे आपराधिक तत्वों का समर्थन करती है और उनके साथ राणा के क्या संबंध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण दे रही है। चौहान ने आरोप लगाया कि राणा द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय के सलाहकारों को “दलाल” कहना बेहद आपत्तिजनक है और इस मामले में भी उनके खिलाफ मानहानि का दावा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राणा ने अपने कुछ साथियों के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास किया, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा और विधानसभा सदस्यता भी गंवानी पड़ी। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के बावजूद जनता ने उन्हें नकार दिया। बाइट—- नरेश चौहान, CM के प्रधान मीडिया सलाहकार चौहान ने कहा कि राणा की मानसिक स्थिति को समझा जा सकता है, इसलिए वह आए दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के आरोप लगाना राणा की आदत बन चुकी है। इसके अलावा, जिस अखबार ने उनके खिलाफ कथित रूप से झूठी खबर प्रकाशित की है, उसके खिलाफ भी वह मानहानि और आपराधिक कार्रवाई करने जा रहे हैं। चौहान ने कहा कि वह पिछले 25 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और युवा कांग्रेस से लेकर पीसीसी तक कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने हमेशा ईमानदारी और निष्ठा के साथ जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके और उनके बेटे को किसी संपत्ति विवाद से जोड़ना भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र है, जो जल्द ही बेनकाब होगा। बाइट—- नरेश चौहान, CM के प्रधान मीडिया सलाहकार2
- चार खंभे लगाकर मुर्गी फार्म तक पहुंचाई बिजली, पारिवारिक सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा का जताया आभार, बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा के आशीर्वाद से पंचायत सुगड़ियाल के गांव सम्मा में मुर्गी फार्म के लिए बिजली सप्लाई को सुचारू करने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्युत विभाग मंडल बंगाणा द्वारा यहां चार बड़े बिजली के खंभे स्थापित कर विद्युत व्यवस्था को सुचारू किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।जान कारी के अनुसार, गांव सम्मा में मुर्गी फार्म संचालित करने वाले लोगों को लंबे समय से बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण उनका निजी व्यवसाय प्रभावित हो रहा था और आर्थिक गतिविधियों में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में विद्युत विभाग मंडल बंगाणा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार बड़े खंभे लगवाए, जिससे अब मुर्गी फार्म तक नियमित और पर्याप्त बिजली की सप्लाई सुनिश्चित हो सकी है। इस सुविधा के शुरू होने से मुर्गी फार्म संचालक को काफी राहत मिली है। अब वे बिना किसी रुकावट के अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से चला सकेंगे, जिससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए विधायक विवेक शर्मा और विद्युत विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे गांव में रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि बीते पौने दो वर्षों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 123 परिवारों को बिजली की समस्या से राहत दिलाने के लिए नए बिजली के खंभे स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे सैकड़ों परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए चार दर्जन बड़े ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विधायक विवेक शर्मा ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जहां कहीं बिजली संबंधी समस्याएं सामने आएंगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, ताकि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलता रहे।1
- हमीरपुर विधानसभा अध्यक्ष हिमाचल दिवस के मौके पर हमीरपुर पहुंचे थे जहां पर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सरकाघाट में एक लड़की की निर्मम हत्या और हिमाचल के युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार लगातार अपराधिक व नशे के खिलाफ आपराधिक व नशे के खिलाफ मामलों में शक्ति से निपटने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आपराधिक मामलों को रोकने के लिए जनता की भागीदारी अधिक होनी चाहिए। वही विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि सरकाघाट में लड़की की निर्मम हत्या की गई है यह बहुत ही दुखदायक घटना है। उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल में आपराधिक घटनाएं काफी कम होती थी परंतु कुछ समय से लगातार अपराधिक प्रवृत्ति में बढ़ावा होने के चलते यह घटनाएं बढ़ गई है उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपराधिक मामलों को रोकने के लिए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होना बहुत जरूरी है ताकि हिमाचल प्रदेश को ऐसे अपराधिक घटनाओं से रोका जा सके। हिमाचल प्रदेश में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई वर्षों से नशे के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार ने नशे पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के एंट्री पॉइंट और ड्रग माफिया पर नकेल कसने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं, तो वहीं युवाओं में जागरूकता फैलाने का काम किया है। उन्होंने ही हिमाचल के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स को रोकने के लिए आम जनता को भी आगे आना होगा तभी हिमाचल ड्रग्स से फ्री होगा।2
- रिवालसर झील में आस्था की डुबकी | बैसाखी मेले के दूसरे दिन उमड़ी भारी भीड़ | Rewalsar Lake Baisakhi Mela 20261