Shuru
Apke Nagar Ki App…
कल से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की समृद्धि यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। यात्रा के तृतीय चरण के तहत सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय और शेखपुरा जिलों में जनसंवाद एवं समीक्षा के माध्यम से विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को नई गति और नई दिशा प्रदान की जाएगी। #समृद्धि_यात्रा #SamriddhiYatra #JDU #Bihar #NitishKumar #JanataDalUnited
Mr Adarsh
कल से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की समृद्धि यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। यात्रा के तृतीय चरण के तहत सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय और शेखपुरा जिलों में जनसंवाद एवं समीक्षा के माध्यम से विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को नई गति और नई दिशा प्रदान की जाएगी। #समृद्धि_यात्रा #SamriddhiYatra #JDU #Bihar #NitishKumar #JanataDalUnited
More news from बिहार and nearby areas
- मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बदल रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। आखिर पिछले 24 घंटों में क्या हुआ? पूरा अपडेट इस वीडियो में।1
- सीतामढ़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती: कारगिल चौक पर चला सघन जांच अभियान, स्कूली बस व एम्बुलेंस का भी कटा चालान1
- Post by Chandankumarpaswan Paswan1
- Post by Daya sankar Gupta1
- Post by Rambalam Patel1
- मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत बभनगामा विद्यालय के 45 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनगामा के 45 छात्र-छात्राओं को मंगलवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत अररिया जिले के कोशियार गांव स्थित पार्क के भ्रमण के लिए रवाना किया गया। विद्यालय परिसर से बस को उप मुखिया गोपाल मंडल एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों को उत्साहपूर्वक रवाना किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। परिभ्रमण के लिए रवाना होने से पहले शिक्षकों ने बच्चों को यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और आसपास के वातावरण से नई जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को विद्यालय के बाहर की दुनिया को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलता है, जिससे उनके ज्ञान और सोच का दायरा बढ़ता है। उन्होंने आगे कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में नई चीजों को जानने की जिज्ञासा बढ़ती है तथा उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा और देखरेख के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी शामिल किया गया है। इस मौके पर सहायक शिक्षिका आशा कुमारी, शिक्षक अजय किशोर झा, सन्नी कुमार, नासिर आलम, ललिता देवी सहित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य और कई अभिभावक उपस्थित थे। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं को नई जानकारियां प्राप्त होंगी और वे अपने अनुभवों से बहुत कुछ सीख सकेंगे, जिससे उनके व्यक्तित्व विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।2
- जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, 1500–1600 रुपये तक वसूली जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के सिलेंडर निर्धारित कीमत से काफी अधिक दरों पर बेचे जा रहे हैं।मंगलवार को जोकीहाट के मुख्य बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कई दुकानों में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 1500 से 1600 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। इससे आम लोगों को पवित्र माह रमजान के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पथराबाड़ी गांव निवासी जिम्मी अशरफ ने बताया कि उन्हें मजबूरी में जोकीहाट बाजार से 1500 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ा। उन्होंने कहा कि समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई उपभोक्ता अधिक कीमत चुकाने को मजबूर हैं।उन्होंने बताया कि इससे पहले उपभोक्ताओं को लगभग 1000 रुपये के आसपास आसानी से गैस सिलेंडर मिल जाता था। हालांकि हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कीमतों में अचानक हुई वृद्धि से उनके घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कुछ जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण कीमतें काफी बढ़ गई हैं।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम बलवीर दास ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता या ब्लैक मार्केटिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- फारबिसगंज में चैन स्नैचिंग का विरोध करने पर किशोर पर चाकू से हमला, बाइक सवार चार बदमाश फरार ............................. फारबिसगंज शहर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार की देर शाम कोठीहाट चौक के समीप एक 15 वर्षीय किशोर से सोने की चेन छीनने के दौरान चार बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर का इलाज फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। मिली जानकारी के अनुसार सुल्तान पोखर वार्ड संख्या 2 निवासी सतीश कुमार का पुत्र ओम राज (15) देर शाम कोठीहाट चौक स्थित एक मोमो दुकान पर नाश्ता करने गया था। इसी दौरान उसे शौच लगी तो वह पास स्थित नहर किनारे चला गया। तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे और उसके गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास करने लगे। किशोर द्वारा विरोध किए जाने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान उसके सीने और हाथ पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश उसके गले में पहनी करीब एक भरी सोने की चेन छीनकर कोठीहाट नहर के रास्ते अररिया की ओर फरार हो गए। घटना के बाद शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल किशोर को तुरंत इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर एन. सिंह ने बताया कि घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। बताया जाता है कि छीनी गई सोने की चेन करीब एक भरी की थी, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। इस संबंध में फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1